Page Loader
इस कंपनी के CEO को मिला 800 करोड़ रुपये वेतन, सुंदर पिचई रह गए पीछे 
इस कंपनी के CEO को मिला 800 करोड़ रुपये वेतन

इस कंपनी के CEO को मिला 800 करोड़ रुपये वेतन, सुंदर पिचई रह गए पीछे 

Jan 25, 2025
01:45 pm

क्या है खबर?

ऐपल और गूगल जैसी बड़ी कंपनियों के प्रमुख टिम कुक और सुंदर पिचई से भी ज्यादा वेतन हाल ही में स्टारबक्स के CEO ब्रायन निकोल ने हासिल किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, निकोल ने 2024 के 4 महीनों में 9.6 करोड़ डॉलर (करीब 800 करोड़ रुपये) कमाए, जबकि ऐपल और गूगल के CEO ने इस दौरान करीब 650 करोड़ रुपये का वेतन प्राप्त किया। यह आंकड़ा कॉर्पोरेट अमेरिका में उच्चतम वेतन पाने वालों में से एक है।

विवरण

निकोल के वेतन का विवरण 

निकोल का वेतन मुख्य रूप से उन्हें मिलने वाले स्टॉक पुरस्कारों से आया है, जो प्रदर्शन और समय-आधारित हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उनका लगभग 94 प्रतिशत वेतन स्टॉक पुरस्कारों से आया। इसके अलावा, उन्होंने स्टारबक्स में 1 महीने की सालगिरह के बाद करीब 40 करोड़ रुपये का साइन-ऑन बोनस भी प्राप्त किया। स्टारबक्स की फाइलिंग के मुताबिक, उनके वेतन में आवास और व्यक्तिगत विमान उपयोग से संबंधित खर्च भी शामिल थे।

नियुक्ति

स्टारबक्स में ब्रायन निकोल की नियुक्ति 

निकोल को स्टारबक्स के CEO के रूप में तब नियुक्त किया गया जब कंपनी के पूर्व CEO लक्ष्मण नरसिम्हन को बाहर कर दिया गया था। उस समय स्टारबक्स में गिरती बिक्री और कर्मचारियों के आंदोलन के कारण यह कदम उठाया गया था। निकोल को चिपोटल मैक्सिकन ग्रिल से उनके सफल ट्रैक रिकॉर्ड की वजह से चुना गया था। उन्हें कंपनी को फिर से मजबूत बनाने के लिए जिम्मेदारी दी गई है।