NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    अगली खबर
    टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 
    जोस बटलर ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है (तस्वीर: एक्स/@josbuttler)

    टी-20 क्रिकेट: भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर एक नजर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Jan 25, 2025
    08:40 pm

    क्या है खबर?

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान जोस बटलर ने भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

    वह इस प्रारूप में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

    उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के निकोलस पूरन का रिकॉर्ड तोड़ा है। बटलर ने 30 गेंदों का सामना किया और 45 रन बनाकर आउट हुए।

    ऐसे में आइए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाजों पर नजर डाल लेते हैं।

    #1

    जोस बटलर

    बटलर ने भारत के खिलाफ पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2011 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 24 मुकाबले खेले हैं और इसकी 21 पारियों में 35.94 की औसत और 146.87 की शानदार स्ट्राइक रेट के साथ 611 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83* रन रहा है। बटलर भारतीय टीम के खिलाफ 4 बार नाबाद भी रहे हैं।

    #2

    निकोलस पूरन 

    सूची में दूसरे स्थान पर पूरन आ गए हैं। वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज ने भारत के खिलाफ पहला टी-20 मुकाबला साल 2018 में खेला था।

    उन्होंने अब तक 20 मुकाबले खेले हैं। इसकी 20 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 32.88 की औसत से 592 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.15 की रही है।

    पूरन के बल्ले से भारत के खिलाफ 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन रहा है।

    #3

    ग्लेन मैक्सवेल 

    ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2012 में खेला था।

    इस खिलाड़ी ने अब तक 22 मुकाबले खेले हैं और इसकी 21 पारियों में 3 बार नाबाद रहते हुए 574 रन बनाए हैं। उनकी औसत 31.88 और स्ट्राइक रेट 152.25 की रही है।

    मैक्सवेल ने भारत के खिलाफ 2 शतक और 2 अर्धशतक जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113* रन रहा है।

    #4

    डेविड मिलर

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज डेविड मिलर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2011 में खेला था।

    अब तक इस खिलाड़ी ने 25 मुकाबले खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 34.93 की औसत और 147.19 की स्ट्राइक रेट से 524 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 106* रन रहा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    जोस बटलर
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    भारतीय क्रिकेट टीम

    टी-20 क्रिकेट: इंग्लैंड के खिलाफ इन भारतीय गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट में भारत के लिए डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों पर एक नजर  क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आए 10 सख्त नियम, खिलाड़ियों की बढ़ने वाली है परेशानी  क्रिकेट समाचार
    रिंकू सिंह की सगाई हुई, समाजवादी पार्टी की यह सांसद बनेगी जीवन संगिनी रिंकू सिंह

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    जो रूट ने रचा इतिहास, टेस्ट में 100वां 50+ स्कोर बनाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने जो रूट
    टेस्ट क्रिकेट: इंग्लैंड ने रचा इतिहास, 5 लाख रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: जो रूट ने इस साल लगाया अपना छठा टेस्ट शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स  जो रूट
    टॉम ब्लंडेल ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना तीसरा टेस्ट शतक लगाया, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    जोस बटलर

    जोस बटलर ने बताई बेन स्टोक्स की वनडे में वापसी की कहानी, जानिए क्या कहा बेन स्टोक्स
    जैक कैलिस ने की भविष्यवाणी, वनडे विश्व कप 2023 में सर्वाधिक रन बनाएगा ये बल्लेबाज वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: जोस बटलर ने जमाया वनडे करियर का 25वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े  क्रिकेट समाचार
    पहला वनडे: कॉनवे-मिचेल की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराया इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    चैंपियंस ट्रॉफी में इन टीमों के खिलाफ एक भी मैच नहीं हारी है भारतीय क्रिकेट टीम  चैंपियंस ट्रॉफी
    ICC रैंकिंग: स्मृति मंधाना वनडे में दूसरे स्थान पर पहुंची, जेमिमा रोड्रिगेज को भी हुआ फायदा ICC रैंकिंग
    लगभग 6 साल से घरेलू सरजमीं पर टी-20 सीरीज नहीं हारी भारतीय क्रिकेट टीम, जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली का प्रथम श्रेणी क्रिकेट में दिल्ली के लिए कैसा रहा है प्रदर्शन?  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025