NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / श्रद्धा कपूर से रोमांस करेंगे राम चरण, 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार कर रहे खास तैयारी
    अगली खबर
    श्रद्धा कपूर से रोमांस करेंगे राम चरण, 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार कर रहे खास तैयारी
    श्रद्धा कपूर के साथ बनी राम चरण की जोड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@shraddha.kapoor.fanpage)

    श्रद्धा कपूर से रोमांस करेंगे राम चरण, 'पुष्पा 2' के निर्देशक सुकुमार कर रहे खास तैयारी

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 25, 2025
    12:28 pm

    क्या है खबर?

    राम चरण ने इस साल जनवरी में 'गेम चेंजर' से बड़े पर्दे पर वापसी की थी। उनकी यह फिल्म बड़ी उम्मीदों के साथ सिनेमाघरों में अरई थी, लेकिन दर्शकों ने इसे साफ नकार दिया।

    बॉक्स ऑफिस पर इसका इतना बुरा हश्र हुआ कि फिल्म अपनी लागत तक नहीं निकाल पाई।

    बहरहाल, राम अब 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुकुमार की अगली फिल्म में दिखाई देंगे। खबर है कि श्रद्धा कपूर फिल्म की हीरोइन होंगी।

    रिपोर्ट

    श्रद्धा होंगी फिल्म की लीड हीरोइन?

    सुकुमार अपनी फिल्म में राम को मुख्य भूमिका में लेने वाले है, वहीं अब खबर है कि इस फिल्म में राम को लेकर कुछ बड़ी तैयारी कर रहे हैं। फिल्म को पूरे भारत में रिलीज किया जाएगा। अब राम चरण के विपरीत मुख्य नायिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री को चुन लिया गया है।

    फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि सुकुमार फिल्म में राम के साथ श्रद्धा को मुख्य भूमिका में लेने की योजना बना रहे हैं।

    पसंद

    'गेम चेंजर' से प्रभावित होकर सुकुमार ने लिया ये फैसला

    इससे पहले राम चरण 'गेम चेंजर' में दिखे थे। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।

    फिल्म की रिलीज से पहले ही सुकुमार ने राम के पिता और सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ यह फिल्म देखी थी। साथ ही उन्होंने इस फिल्म की तारीफ भी की थी। वह राम के काम से बेहद प्रभावित थे।

    हालांकि, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई तो इसे दर्शक नसीब नहीं हुए और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिट गई।

    फिल्म

    इस फिल्म की शूटिंग कर रहे राम चरण

    राम फिल्म 'RC16' में नजर आएंगे। इसमें उनकी जोड़ी जाह्नवी कपूर के साथ बनी है, जिन्हें इससे पहले फिल्म 'देवरा' में जूनियर एनटीआर के साथ देखा गया था।

    पिछले साल जाह्नवी के जन्मदिन पर इस फिल्म का ऐलान हुआ था। पुष्पा के निर्माता इस फिल्म काे बना रहे हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म होगी, जिसके निर्देशक बूची बाबू सना हैं।

    राम पिछले कई दिनों से इसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

    आगामी फिल्म

    'नागिन' की तैयारी में जुटी हैं श्रद्धा

    श्रद्धा को पिछली बार फिल्म 'स्त्री 2' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब तारीफ हुई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    अब वह फिल्म 'नागिन: प्यार और बलिदान की एक महाकाव्य कहानी' की तैयारी में जुट गई हैं। निखिल द्विवेदी इस फिल्म के निर्माता हैं।

    विशाल फूरिया ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। इस फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में पूरे 3 साल लगे। इसे बेहद अल अंदाज में फिल्माया जाना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राम चरण
    श्रद्धा कपूर
    बॉलीवुड समाचार
    पुष्पा 2

    ताज़ा खबरें

    अब गूगल ड्राइव के वीडियो देख सकेगा जेमिनी, जोड़ा गया नया फीचर गूगल ड्राइव
    NDA इतिहास में पहली बार 17 महिला कैडेट्स का बैच हुआ पास भारतीय सेना
    शशि थरूर ने कोलंबिया में कोलंबिया को घेरा, बोले- आतंकियों के मरने पर शोक क्यों जताया ऑपरेशन सिंदूर
    IPL 2025: कुलदीप यादव का इस संस्करण कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025

    राम चरण

    चिरंजीवी और राम चरण ने की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, देखिए तस्वीर  अमित शाह
    जाह्नवी कपूर ने क्यों किया बॉलीवुड से साउथ का रुख? मां श्रीदेवी से जुड़ी है वजह जाह्नवी कपूर
    साउथ के ये सितारे एक फिल्म से दुनियाभर में छाए, मिला पैन इंडिया स्टार का दर्जा प्रभास
    साउथ के इन सितारों का बॉलीवुड में नहीं चला सिक्का, बुरी तरह फ्लॉप हुईं फिल्में सूर्या

    श्रद्धा कपूर

    'स्त्री 2' ने 27वें दिन दी इन फिल्मों को मात, बनाया कमाई का ये नया रिकॉर्ड स्त्री फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'स्त्री 2' की पकड़ चौथे सप्ताह में भी बरकरार, 28वें दिन कमाए इतने करोड़ राजकुमार राव
    बॉक्स ऑफिस: 'स्त्री 2' की पकड़ बरकरार, 600 करोड़ रुपये की ओर कमाई राजकुमार राव
    श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' की एक टिकट पर दूसरी मुफ्त, इस्तेमाल करना होगा ये कोड  राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    'कनप्पा' से सामने आई अक्षय कुमार की शानदार झलक, एक हाथ में डमरू, दूसरे में त्रिशूल अक्षय कुमार
    'छावा' से सामने आईं विक्की कौशल की नई झलकियां, फैंस बोले- ये तो ब्लॉकबस्टर होगी बॉस विक्की कौशल
    यामी गौतम की 'धूम धाम' का टीजर देख लोग बोले- आ गया दुल्हनिया का नया वर्जन यामी गौतम
    क्रिस मार्टिन ने लिया शाहरुख खान का नाम, अभिनेता बोले- भारत आपसे प्यार करता है 'कोल्डप्ले' शाहरुख खान

    पुष्पा 2

    बॉक्स ऑफिस: 'पुष्पा 2' का शानदार प्रदर्शन जारी, 13वें दिन रहा कुछ ऐसा हाल  अल्लू अर्जुन
    बॉक्स ऑफिस: भारत में 1,000 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही 'पुष्पा 2', जानिए कुल कारोबार अल्लू अर्जुन
    'पुष्पा 2' के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन से खोला अपनी फिटनेस का राज, यहां जानिए अल्लू अर्जुन
    अल्लू अर्जुन से प्रभास तक, साउथ के इन सितारों की फिल्मों ने हिंदी में किया कमाल पुष्पा फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025