Loading...
कांग्रेस ने पूछा- ECINET सॉफ्टवेयर की जानकारी क्यों नहीं दे रहा चुनाव आयोग?
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ECINET सॉफ्टवेयर की जानकारी न देकर कुछ छिपा रहा है

कांग्रेस ने पूछा- ECINET सॉफ्टवेयर की जानकारी क्यों नहीं दे रहा चुनाव आयोग?

लेखन आबिद खान
Oct 25, 2026
04:15 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस ने फिर चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि आयोग ECINET सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी न देकर कुछ छिपा रहा है। दरअसल, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आयोग ने SIR में इस्तेमाल हुए सॉफ्टवेयर के बारे में सूचना के अधिकार (RTI) के तहत जानकारी देने से मना कर दिया है। इस पर कांग्रेस ने पूछा, 'ECINET सॉफ्टवेयर को लेकर पारदर्शिता की कमी ने नागरिकों के बीच विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचाया है।'

बयान

कांग्रेस बोली- आयोग को हेरफेर सामने आने का डर

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, 'आयोग यह जानकारी देने से मना कर रहा है, क्योंकि ऐसा करने से उस बड़े पैमाने पर की गई हेरफेर की सच्चाई सामने आ जाएगी। भारतीयों को TCS के खुलासों से यह क्यों पता चला कि उन्होंने ECINET सॉफ्टवेयर विकसित किया है? आयोग ने खुद इस बात को पारदर्शी तरीके से क्यों नहीं बताया? जब SIR और मतदाता सूची के संशोधन में AI का इस्तेमाल हो रहा है, तो आयोग इनकार क्यों कर रहा।'

विवाद

क्या है विवाद?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आयोग ने मतदाता सूची के SIR के दौरान इस्तेमाल किए गए सॉफ्टवेयर की जानकारी देने से इनकार कर दिया है।

आयोग ने एक RTI के जवाब में कहा कि इस तरह की जानकारी व्यावसायिक गोपनीयता और बौद्धिक संपदा से जुड़ी हुई है और RTI अधिनियम के दायरे में नहीं आती है।

यह RTI तेलंगाना के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एमए मुजीब अय्यूब ने दायर की थी।

ADVERTISEMENT