Loading...
भाजपा ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया 'फ्लॉप शो', कहा- राहुल गांधी अवैध नेता प्रतिपक्ष
भाजपा सांसद संबित पात्रा ने INDIA गठबंधन की रैली को फ्लॉप शे करार दिया है

भाजपा ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया 'फ्लॉप शो', कहा- राहुल गांधी अवैध नेता प्रतिपक्ष

Nov 01, 2026
07:29 pm

क्या है खबर?

भाजपा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी INDIA गठबंधन की महाशैली को पूरी तरह एक 'फ्लॉप शो' करार दिया है। विपक्ष के मार्च के तुरंत बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को एक अवैध नेता प्रतिपक्ष कहा, क्योंकि राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव परिणामों को अवैध करार दिया था। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।

सवाल

पात्रा ने रैली की भीड़ पर उठाए सवाल

पात्रा ने रैली में भीड़ के दावों पर कहा, "राहुल गांधी और उनकी टीम ने दावा किया कि रैली में 10 लाख लोग आएंगे, लेकिन रामलीला मैदान का 40 प्रतिशत हिस्सा पूरी तरह खाली था। कुल 28,000 कुर्सियों में से दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच लगभग 5,000 से 7,000 कुर्सियां खाली पड़ी थीं।"

उन्होंने कहा, "इतने सारे राजनीतिक दलों के बावजूद विपक्ष 10 लाख लोगों जमा नहीं कर सका। इन हथकंडों से कोई भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।"

हमला

पात्रा ने राहुल पर बोला हमला

पात्रा ने राहुल के भाषण को समय की बर्बादी बताते हुए कहा, "अगर कोई चुनाव अवैध है, तो उसे अदालत में चुनौती दी जानी चाहिए। राहुल गांधी, कांग्रेस या INDIA गठबंधन के किसी भी दल द्वारा 2024 के चुनाव को चुनौती देने वाली एक भी याचिका मुझे दिखाएं। आप चुनाव के ढाई साल बाद रामलीला मैदान में खड़े होकर उसे अवैध घोषित नहीं कर सकते।"

उन्होंने कहा, "लोकसभा चुनाव 2024 में ज्ञानेश कुमार मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) नहीं थे।"

ADVERTISEMENT

तंज

'अब्बू जान' की जागीर नहीं है भारत- पात्रा

पात्रा ने कहा, "यह भारत आपके 'अब्बू जान' का नहीं है। यह भारत देश की जनता का है। इस लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आम इंसान भी गृह मंत्री बन सकता है। यही बात आपको परेशान करती है।"

उन्होंने कहा, "राहुल जी, आप न तो शिव हैं और न ही वह अराजकता शिव जी की बारात है जिसमें आप भारत को झोंकना चाहते हैं। यह केवल अराजकता का एक तमाशा है।"

ADVERTISEMENT