Loading...
जो रूट वनडे में 50 अर्धशतक लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े
रूट ने लगाया अपना 50वां अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@englandcricket)

जो रूट वनडे में 50 अर्धशतक लगाने वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने, जानिए उनके आंकड़े

Nov 15, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वनडे मैच में 62 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का कुल 50वां अर्धशतक साबित हुआ। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की ओर से 50 अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। अपनी इस अर्धशतकीय पारी के दौरान उन्होंने टॉम बैंटन के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी की। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही रूट की पारी 

एडिलेड के मैदान पर इंग्लैंड ने जब 19 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया, तब रूट क्रीज पर आए।

उन्होंने टिककर बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए 50 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

वह 68 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 62 रन की पारी खेलकर आउट हुए।

उन्होंने बैंटन के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 136 गेंदों में 137 रन की साझेदारी की और टीम को संकट से उबारा।

अर्धशतक 

50 अर्धशतक वाले पहले इंग्लिश बल्लेबाज बने रूट 

रूट ने अपने वनडे करियर में 189 पारियों में 50 अर्धशतक लगाए हैं।

उनके बाद दूसरे सर्वाधिक अर्धशतक लगाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज इयोन मोर्गन हैं। बता दें कि पूर्व कप्तान मोर्गन ने इंग्लैंड की ओर से 42 अर्धशतक और 13 शतकों की मदद से 6,957 रन बनाए थे।

पूर्व बल्लेबाज इयान बेल ने अपने वनडे करियर में 35 अर्धशतक और 4 शतक की बदौलत 5,416 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

करियर 

बेमिसाल है रूट का वनडे करियर 

हाल ही में रूट वनडे क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले विश्व के कुल 34वें और इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बने थे।

अब तक वनडे में उन्होंने 201 मैचों की 189 पारियों में 50.24 की औसत के साथ 8,089 रन बनाए हैं।

इस बीच उन्होंने 20 शतक और 50 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 166 रन रहा है। वह 9 वनडे पारियों में शून्य पर भी आउट हुए हैं।

ADVERTISEMENT