स्टालिन ने पार्टी सांसदों संग की बैठक; CJP का किया समर्थन, कांग्रेस को बताया 'धोखेबाज'
क्या है खबर?
DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन ने SIR सहित कई मुद्दों पर चर्चा के लिए पार्टी सांसदों की बैठक बुलाई। इसमें पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शनों का समर्थन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टालिन ने नेताओं को CJP के आंदोलन का समर्थन करने का निर्देश दिया है। साथ ही स्टालिन ने कांग्रेस को धोखेबाज बताते हुए स्पष्ट किया है कि वे उसके साथ काम नहीं करेंगे।
रिपोर्ट
DMK ने कांग्रेस पर 'दोहराव' का आरोप लगाया
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, DMK ने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने का संकल्प लिया है।
बैठक में CJP के साथ मिलकर काम करने का निर्णय लिया गया।
वहीं, पार्टी ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस पर 'दोहराव' का आरोप लगाया है।
स्टालिन ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन के दौरान CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी की भी आलोचना की थी।
तीसरा मोर्चा
रिपोर्ट में दावा- तीसरा मोर्चा बनाने की कोशिश में स्टालिन
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि DMK एक तीसरा मोर्चा बनाने की संभावनाओं पर विचार कर रही है और उसने CJP और कुछ क्षेत्रीय नेताओं से संपर्क किया है।
दरअसल, तमिलनाडु में कांग्रेस से अलग होने के बाद DMK विपक्षी गठबंधन INDIA से भी दूरी बनाए हुए है और अब SIR के खिलाफ लड़ाई में एक नया मोर्चा खोलने की कोशिश कर रही है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि स्टालिन अभिजीत दिपके से मुलाकात कर सकते हैं।