Loading...
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, दूसरे शनिवार लगाई लंबी छलांग
बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का जलवा बरकरार

रणबीर कपूर की 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, दूसरे शनिवार लगाई लंबी छलांग

Nov 15, 2026
11:27 am

क्या है खबर?

रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा दूसरे वीकेंड भी बरकरार है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे शनिवार को भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक नया कीर्तिमान रच दिया है। एक ओर ये भारत में दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी, वहीं दुनियाभर में इसने महज 10 दिनों में 1,228 करोड़ रुपये बटोरकर बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है।

कमाई

10वें दिन कमाई में 52 प्रतिशत का जबरदस्त उछाल

'रामायण' ने रिलीज के 10 दिनों में दुनियाभर में 1,228 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। भारत में फिल्म ने 685.60 करोड़ रुपये और विदेशों में 408.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।

10वें दिन कमाई 72.90 करोड़ रुपये रही, जो 9वें दिन के 48.10 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 52 फीसदी ज्यादा है। फिल्म ने पहले 8 दिनों में 564.60 करोड़ रुपये कमाए थे, वहीं दूसरे हफ्ते के शुरुआती 2 दिनों में ही इसने 121 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं।

रिकॉर्ड

जवान' और 'स्त्री 2' का लाइफटाइम रिकॉर्ड ध्वस्त

भारत में 685.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 'रामायण' ने शाहरुख खान की 'जवान' (643.87 करोड़) और 'स्त्री 2' (625.27 करोड़) के लाइफटाइम रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले यह 'पठान' और 'एनिमल' को भी पछाड़ चुकी है।

देश में हुई कुल कमाई में हिंदी वर्जन का हिस्सा सबसे ज्यादा 527.25 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कन्नड़ से 57.35 करोड़, तेलुगु से 44.90 करोड़, तमिल से 29.65 करोड़ और मलयालम से 26.45 करोड़ रुपये आए हैं।

ADVERTISEMENT