Loading...
राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे, उनके बिना मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते
राहुल गांधी ने कहा कि ज्ञानेश के बिना मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन पाते

राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे, उनके बिना मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते

लेखन आबिद खान
Nov 01, 2026
05:57 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने रैली का आयोजन किया। इसमें राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए। इस दौरान राहुल ने कहा, "यह किसी पार्टी की आवाज नहीं, ये सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं। ये आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को देश से खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।"

राहुल का बयान

राहुल बोले- ज्ञानेश के बिना मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते

राहुल ने कहा, "ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेगा, ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल में जाएगा, अगर ये आप समझिए हुआ क्या है ये आम चोरी नहीं है किसी ने दुकान से छोटी चोरी कर ली, उसके लिए जेल होती है ये साधारण चोरी नहीं है ये हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज की चोरी है। इसको देशद्रोह कहते हें। ज्ञानेश कुमार के बिना मोदी न प्रधानमंत्री बनते न शाह गृह मंत्री बनते।"

बड़ी बातें

राहुल के संबोधन की बड़ी बातें

ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी करवाई है, उन्हें जेल जाना होगा।

ज्ञानेश रात को सो नहीं पाता। वो डर रहा है, उसने सबसे बड़ा अपराध किया है।

मोदी कहीं नहीं जा सकते, जाना भी चाहें तो हम नहीं जानें देंगे। ज्ञानेश के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं।

मोदी और ज्ञानेश ने देश की आत्मा, संविधान, लोकतंत्र पर हमला किया है।

आपने अडाणी को जो देश बेचा है, उसका बदला लेंगे।

ADVERTISEMENT

खड़गे का बयान

खड़गे ने कहा- किसी से डरेंगे नहीं

खड़गे ने कहा, "मोदी जी, शाह ने युवाओं-महिलाओं का वोट छीनने की कोशिश की। उसके खिलाफ आज हम जुटे हुए हैं। मोदी जी अपने एक चेले को बैठाकर सबके वोट तोड़ने का काम कर रहे हैं, उन ज्ञानेश कुमार के निकालने के लिए हम यहां हैं। ज्ञानेश को छिपाने की खूब कोशिश हुई, लेकिन वो छिपेगा नहीं। अगर जमीन के अंदर गया तो उसको उठाकर लाएंगे। आप CBI, ED के जरिए डराने की कोशिश करते हो, लेकिन हम डरेंगे नहीं।"

ADVERTISEMENT

अखिलेश का बयान

डबल इंजन सरकार को काशी ने डबल जीरो दिया- अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा, "गठबंधन के सभी साथी एकजुट होकर लोकतंत्र को खत्म करने वालों के खिलाफ हुए हैं। आज जब सभा यहां होने जा रही थी उसी समय उत्तर प्रदेश में भाजपा की तरफ से कहा गया कि एक करोड़ वोट हिंदू भाइयों के वोट काट दिए गए। अब उनको याद आ रहा है कि उनके वोट भी कट गए हैं। मतलब 31,000 वोट हर विधानसभा में कम हुए हैं। काशी की जनता ने उन्हें डबल जीरो दिया है।"

तेजस्वी का बयान

तेजस्वी बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल भेजा जाए

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "यह लड़ाई मतदाताओं और वोट के साथ धोखाधड़ी करने वालों के बीच है। मैं लोगों से आग्रह करता हूं कि वे आगामी उत्तर प्रदेश चुनावों में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर कर दें। ज्ञानेश कुमार तो मोदी जी का नमूना है। इसे जेल में भेजो, ताकि आगे किसी में हिम्मत न हो, जो संविधान से खिलवाड़ कर सके। सरकार की कठपुठली बन चुकी संस्थाएं खतरा होती हैं।"

कार्यक्रम

रैली से पहले नेताओं ने निकाला मार्च

रैली के लिए सुबह 11 बजे के करीब INDIA ब्लॉक के सांसद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटना शुरू हुए।

साथ ही गठबंधन के शीर्ष और बड़े नेताओं का जमावड़ा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुआ।

इसके बाद सभी ने दोपहर 12:30 बजे के आसपास मिंटो ब्रिज इलाके से मार्च शुरू किया। ये मार्च मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचा।

इसके बाद रैली शुरू हुई।

ADVERTISEMENT