Loading...
राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला, कहा- 2014 में नष्ट कर दिया था लोकतंत्र
हैदराबाद में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है

राहुल गांधी का प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला, कहा- 2014 में नष्ट कर दिया था लोकतंत्र

Nov 14, 2026
07:56 pm

क्या है खबर?

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में आयोजित 'भारत समिट 2026' के मंच से कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र की सत्ताधारी व्यवस्था, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और बड़े उद्योगपतियों के साथ सरकार के कथित गठजोड़ पर गंभीर सवाल खड़े किए। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष अब इस राजनीतिक व्यवस्था के बदलाव को समझ चुका है और जनता से सीधा जुड़ाव किसी भी धनबल या संस्थागत नियंत्रण से कहीं अधिक शक्तिशाली है।

दावा

2014 में नष्ट हो गया था लोकतंत्र- राहुल

राहुल ने 2014 के लोकसभा चुनावों को राजनीति का एक बड़ा मोड़ बताते हुए कहा, "2014 में हमने एक बिल्कुल नया चुनाव देखा, ऐसा कुछ जो हमने पहले कभी नहीं देखा था। राजनीतिक व्यवस्था में लाखों-करोड़ों डॉलर झोंके गए। शुरुआत में विपक्ष सदमे में था और हमें बदलाव के पैमाने को समझने में समय लगा, लेकिन हमने इसे खोज निकाला और बिना किसी संदेह के साबित कर दिया कि 2014 में भारत में लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था।"

सवाल

वोट चोरी और महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों पर उठाए सवाल

राहुल ने दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले 14 करोड़ लोगों को या तो अस्तित्वहीन मतदाता या गैर मतदाता घोषित कर दिया गया था।

उन्होंने कहा, "विपक्षी गठबंधन ने महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव जीता, लेकिन ठीक 3 महीने बाद हुए विधानसभा चुनाव में हमें बड़ी हार का सामना करना पड़ा। जांच में सामने आया कि 3 महीनों में 70 लाख नए मतदाता जोड़ दिए गए, जो सभी भाजपा को गए और वो चुनाव जीत गए।"

ADVERTISEMENT

मजबूरी

फासीवादी ताकतें सुनती नहीं, केवल चिल्लाती हैं- राहुल

भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, "ऐसे लोग आपको बड़े व्यवसायों के शीर्ष पर मिल जाएंगे, शिक्षा जगत में मिल जाएंगे जिन्हें लगता है कि वे सब कुछ जानते हैं और राजनीति में हम उन्हें फासीवादी कहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फासीवादी केवल चीखते-चिल्लाते हैं, वे किसी की सुनते नहीं हैं। ऐतिहासिक रूप से जब व्यवस्थाएं ढहने लगती हैं तब ये फासीवादी ताकतें बाहर निकल आती हैं और पिछले एक दशक से वे बेहद सक्रिय रही हैं।"

ADVERTISEMENT

आरोप

राजनीति और उद्योगपति गौतम अडाणी के गठजोड़ का आरोप

राहुल ने भाजपा और उद्योगपति गौतम अडाणी के संबंधों पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता और व्यापार के बीच की रेखा पूरी तरह मिट चुकी है।

उन्होंने कहा, "भाजपा के सत्ता में आने से पहले अडानी दुनिया के अमीरों की सूची में 600वें स्थान के आसपास थे, लेकिन बाद में वे दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। कैसे? आज व्यापार, राजनीति के बीच अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रेखा पूरी तरह गायब हो चुकी है।"

दावा

"हम प्रधानमंत्री मोदी को हराएंगे"

राहुल ने कहा, "फासीवादी चाहे जितनी भी संस्थाओं को नियंत्रित कर लें या कितना भी पैसा हो, भारत की जनता से सीधा जुड़ाव उनके पास मौजूद किसी भी चीज से अधिक शक्तिशाली है। मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि हम प्रधानमंत्री मोदी को हराने जा रहे हैं। बदलाव के यह संकेत हमारी सड़कों पर और दिल्ली में साफ दिख रहे हैं। आप प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के चेहरे पर वह डर देख सकते हैं।"

ADVERTISEMENT