कैटरीना कैफ ने बांधे विक्की कौशल की तारीफों के पुल, बोलीं- वो मेरी 'बेचैनी का सुकून'
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने अपने मेकअप ब्रांड 'के ब्यूटी' को भारत समेत यूनाइटेड किंगडम (UK) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में लॉन्च किया है। इसके बाद से वह बिजनेस और अपने बेटे विहान कौशल को संभालने में व्यस्त हैं। अभिनेत्री ने बताया कि इन सबके बीच विक्की कौशल उनका सबसे बड़ा सहारा हैं। बिजनेस चलाने के बारे में बात करते हुए कैटरीना ने अपने पति को अपनी 'बेचैनी का सुकून' कहा और बताया कि वह कितने मददगार हैं।
कैटरीना
काम करते समय कैटरीना को नहीं रहता समय का होश
कैटरीना ने CNBC-TV18 के 'यंग टर्क्स रीलोडेड' शो के दौरान बताया, "इस ब्रांड के साथ अब तक हमने जो कुछ भी हासिल किया, उसे देखते हुए आप घंटों को गिन नहीं सकते। वैसे एक इंसान है, जो घंटों को गिनता है और वह मेरे पति हैं। वह कहते हैं फोन नीचे रखो! हालांकि, जब कोई काम आपका जुनून बन जाता है तो आप घड़ी नहीं देखते।"
कैटरीना मां बनने के बाद भी अपने काम से समझौता नहीं करती हैं।
विक्की
मेरे पति बहुत सपोर्ट करते हैं- कैटरीना
कैटरीना ने कहा, "मैं एक अभिनेत्री, बिजनेसवुमन, पत्नी और मां हूं। मैं खुद को ये समझने के लिए समय देना चाहती हूं कि इन सबको एक साथ कैसे संतुलन बैठाया जाए। कभी-कभार ऐसा होता है कि दिन के आखिर में मैं पूरी तरह थक जाती हूं। हालांकि, मेरे पति मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं। मेरी घबराहट और बेचैनी के बीच, वो मेरे लिए शांति का जरिया हैं।"
कैटरीना कहती हैं कि विक्की के साथ उनका सफर बहुत अच्छा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
Katrina "my husband's, I have to say, is also incredibly supportive. He's the peace and and and and to to my to my hysteria." 🥹😍#KatrinaKaif #VickyKaushal pic.twitter.com/5ZQgaDIJCW
— Miri Miri (@KatrinauniqueD) November 14, 2026