अमित शाह का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- आप 30 साल तक सत्ता में नहीं आएंगे
क्या है खबर?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि कांग्रेस की सरकार अगले 30 साल तक नहीं आएगी। उन्होंने दिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास के दौरान कांग्रेस नेता के विदेश दौरे पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि राहुल विदेश में कहीं बैठे हैं, लेकिन बताते नहीं हैं।
बयान
क्या बोले शाह?
शाह ने कहा, "मुझे पता है कि आप मुझे सुन नहीं सकते, आप विदेश में कहीं बैठे हैं। आप यह भी नहीं बताते कि क्यों, लेकिन कोई बात नहीं, यह आपकी निजी जिंदगी है... लेकिन एक बार जब आप दिल्ली आ जाएं, तो मेरी बात सुनें, आपकी बारी अगले 30 साल तक नहीं आएगी।"
बता दें कि दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन थमने के बाद राहुल 4 दिन के लिए वियतनाम दौरे पर गए हैं।
बयान
विरोध-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता- शाह
शाह ने कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों पर भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाने के लिए भी निशाना साधा और कहा कि विपक्षी पार्टियां कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर हैं।
उन्होंने कहा, "विरोध और प्रदर्शनों से कुछ हासिल नहीं होता। आप जहां से चुने गए हैं, वहां एक योजना लेकर जाएं।"
उन्होंने कहा कि वोट चोरी करके विपक्ष घुसपैठियों का वोट बचाना चाहते हैं।
ट्विटर पोस्ट
अमित शाह का भाषण
दिल्ली में यमुना पुनरुद्धार की दिशा में ₹8,941 करोड़ की परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह से लाइव... https://t.co/sbAMlNNkCu
— Amit Shah (@AmitShah) October 22, 2026