Loading...
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल विपक्ष का मार्च, मुख्य न्यायाधीश से मिलेंगे राहुल गांधी
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी सांसद कल फिर मार्च निकालेंगे

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल विपक्ष का मार्च, मुख्य न्यायाधीश से मिलेंगे राहुल गांधी

लेखन आबिद खान
Oct 11, 2026
03:39 pm

क्या है खबर?

मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA कल फिर सड़कों पर उतरेगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि विपक्ष कल यानी सोमवार को दिल्ली में मार्च निकालेगा। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं ने उनसे मिलने का समय मांगा है। CEC ज्ञानेश के खिलाफ विपक्ष का ये 5वां प्रदर्शन होगा।

कांग्रेस

कांग्रेस ने लोगों से मार्च में शामिल होने की अपील की

केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया कहा, 'कांग्रेस उन सभी भारतीयों से अपील करती है, जो लोकतंत्र के अस्तित्व को लेकर चिंतित हैं। वे दिल्ली में INDIA के बड़े विरोध मार्च में शामिल हों। यह मार्च मोदी-शाह सरकार पर देशभर में 'वोट चोरी' कराने के आरोप के खिलाफ होगा। INDIA के सांसद, नेता, कार्यकर्ता और सभी परेशान नागरिक ज्ञानेश के खिलाफ मार्च निकालेंगे। हमारे वरिष्ठ नेताओं का प्रतिनिधिमंडल इस संकट में दखल देने के लिए माननीय CJI को ज्ञापन देगा।'

खड़गे का बयान

खड़गे बोले- अघोषित आपातकाल जैसे हालात

खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि दोनों ने देशभर में अराजकता का माहौल बना दिया है।

उन्होंने कहा, "देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं और विपक्ष इसके खिलाफ संघर्ष जारी रखेगा। इन परिस्थितियों के खिलाफ ही कांग्रेस अपनी लड़ाई लड़ रही है। देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और लोगों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाना जरूरी है।"

ADVERTISEMENT

राहुल का बयान

राहुल बोले- ज्ञानेश जाएंगे, सरकार भी जाएगी

कल राहुल ने कहा था कि ज्ञानेश कुमार जाएंगे, यह सरकार जाएगी और फिर लोकतंत्र की मरम्मत शुरू होगी।

उन्होंने कहा था, "2014 में कई बदलाव किए गए और अब ये हर किसी भारतीय के सामने साबित होने जा रहा है। मुझे बचपन से ही सिखाया गया है कि मुझे हमेशा भारत के लोगों की आवाज बनना है और उनके अधिकारों की पुरजोर तरीके से बात करनी है। मैं इसी आइडिया के साथ राजनीति में आया हूं।"

ADVERTISEMENT

बीते प्रदर्शन

बीते 4 प्रदर्शनों में क्या-क्या हुआ?

6 अक्टूबर को राहुल और प्रियंका 8 घंटे आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे रहे। पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

7 अक्टूबर को भी राहुल ने विपक्षी सांसदों के साथ जंतर मंतर तक मार्च निकाला। हालांकि, पुलिस ने रोक दिया।

8 अक्टूबर को राहुल ने फिर मार्च निकाला। राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

9 अक्टूबर को विपक्षी सांसदों ने राष्ट्रपति भवन तक मार्च किया। एक प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

ADVERTISEMENT