LOADING...

कांग्रेस समाचार: खबरें

विधानसभा चुनाव 2026 एग्जिट पोल: केरलम-पश्चिम बंगाल में बदलाव के संकेत, क्या हैं असम-तमिलनाडु के अनुमान?

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल आ चुके हैं। असम में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने का अनुमान है।

राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस हमलावर, कहा- अमेरिका को बहलाने के लिए पाकिस्तान को क्लीन-चिट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किर्गिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया है कि आतंकवाद की कोई राष्ट्रीयता नहीं होती।

28 Apr 2026
गुजरात

गुजरात निकाय चुनाव 2026: भाजपा ने सभी 15 नगर निगमों में लहराया जीत का परचम

गुजरात में मंगलवार को स्थानीय निकाय चुनावों को लेकर वोटों की गिनती जारी है। इसमें भाजपा ने एक बार फिर से जीत का परचम लहराया है।

28 Apr 2026
बेंगलुरु

बेंगलुरु में कांग्रेस नेता पर POCSO के तहत मामला दर्ज, बच्चों से मारपीट का आरोप

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कांग्रेस नेता आनंद नायडू पर 2 बच्चों के साथ मारपीट का आरोप लगा है। नायडू बेंगलुरु उत्तर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव हैं।

किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, कहा- शशि थरूर ने कांग्रेस का महिला विरोधी होना स्वीकार किया

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस पर नए सिरे से हमला किया है।

24 Apr 2026
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता के घर पर गोलीबारी; बड़े बेटे की मौत, दूसरा घायल

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार देर रात 3 बंदूकधारियों का आतंक दिखा।

पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक मतदान, क्या बदलेगी सत्ता? जानिए क्या कहते हैं पिछले आंकड़े

पश्चिम बंगाल में लोगों ने मतदान में बढ़ृ-चढ़कर हिस्सा लिया है। यहां शाम 6 बजे तक 91 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। इससे पहले 2006, 2011, 2016 और 2021 में भी 80 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में मतदान जारी; जानें बड़े चेहरे, आंकड़े और सुरक्षा समेत तमाम बातें 

पश्चिम बंगाल की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है।

प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, कांग्रेस नेता ने दी चुनौती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 18 अप्रैल को राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब केरल के कांग्रेस नेता टीएन प्रतापन ने प्रधानमंत्री के भाषण को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।

प्रधानमंत्री मोदी के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर विवाद, कांग्रेस ने विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

TMC की 38 प्रतिशत सांसद महिलाएं, भाजपा सबसे पिछड़ी; जानें कांग्रेस-DMK की स्थिति

महिला आरक्षण पर संसद से सड़क तक संग्राम छिड़ा हुआ है। बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला आरक्षण से जुड़ा विधेयक गिरने पर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस (TMC), द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा था।

CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की तैयारी में विपक्ष, संसद में ला सकता है नोटिस

महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में मिली जीत के बाद विपक्ष अब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। विपक्ष एक बार फिर उन्हें पद से हटाने के लिए संसद में नया नोटिस लाने की तैयारी कर रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी बोले- महिला आरक्षण विधेयक पारित नहीं करा पाया, इसके लिए माफी मांगता हूं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि आज हर नागरिक देख रहा है कि कैसे नारी शक्ति की उड़ान को रोका गया।

18 Apr 2026
लोकसभा

प्रियंका गांधी बोली- सरकार की मंशा महिला आरक्षण की नहीं, केवल और केवल परिसीमन की थी

लोकसभा में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा विधेयक गिर जाने के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। उन्होंने इन विधेयकों को सरकार की साजिश बताया।

17 Apr 2026
कर्नाटक

भाजपा नेता योगेश गौड़ा हत्याकांड: कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी समेत 16 लोगों को उम्रकैद की सजा

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक विशेष अदालत ने कांग्रेस के एक विधायक विनय कुलकर्णी को धारवाड़ के भाजपा नेता योगेश गौड़ा की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई है।

राहुल गांधी बोले- प्रियंका ने 5 मिनट में जो किया, 20 साल में नहीं कर सका

लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े विधेयक पर चर्चा करके समय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी के भाषण की तारीफ की और एक व्यंग्य किया।

कौन हैं शिवपुरी के भाजपा विधायक, जिनके बेटे ने थार से 5 लोगों को कुचला?

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले की करैरा तहसील में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां तेज रफ्तार थार कार ने कई लोगों को टक्कर मार दी।

16 Apr 2026
हरियाणा

कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए हरियाणा के 5 विधायकों को किया निलंबित

कांग्रेस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा में अपने 5 विधायकों को पार्टी से निलंबित कर दिया है। विधायकों ने 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी।

16 Apr 2026
लोकसभा

कानून मंत्री बोले- लोकसभा सीटें 815 होंगी, कांग्रेस ने कहा- मौजूदा सीटों पर मिले महिला आरक्षण

संसद के विशेष सत्र के दौरान आज परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पेश किया गया है। इन पर चर्चा के दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बताया कि विधेयकों के लागू हो जाने के बाद देश में लोकसभा की कुल सीटें बढ़कर 815 हो जाएंगी। अभी ये 543 हैं।

13 Apr 2026
दूरदर्शन

दूरदर्शन के एंकर की राहुल गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की कांग्रेस 

सरकारी समाचार चैनल दूरदर्शन के एंकर अशोक श्रीवास्तव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर एक शो के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जिसका विरोध शुरू हो गया है।

12 Apr 2026
गुजरात

गुजरात: एक ही शख्स 3 अलग-अलग पार्टियों से लड़ रहा चुनाव, सामने आया चौंकाने वाला मामला

गुजरात के दाहोद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां जिला पंचायत चुनाव के दौरान एक शख्स ने 3 अलग-अलग पार्टियों से नामांकन दाखिल कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने पार्टियों से महिला आरक्षण विधेयक पर समर्थन मांगा, बोले- ये सही समय 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा और राज्यसभा की सभी पार्टियों के फ्लोर लीडर्स को पत्र लिखकर 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' पर समर्थन मांगा है। प्रधानमंत्री ने लिखा कि इस कानून को पूरे देश में सही अर्थों में लागू करने का सही समय अब आ गया है।

भाजपा सांसद राजेश मिश्रा ने ग्रामीण महिला को सवाल पूछने पर चुप कराया, कहा- सभ्यता सीखो

मध्य प्रदेश के सीधी लोकसभा क्षेत्र से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक भाजपा नेता एक ग्रामीण महिला को सवाल पूछने पर फटकार लगाते दिख रहे हैं।

09 Apr 2026
असम

विधानसभा चुनाव 2026: पुडुचेरी में सबसे ज्यादा मतदान, असम में 25 घायल; जानें दिनभर के घटनाक्रम

असम, केरलम और पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग द्वारा जारी शाम 6 बजे तक के आंकड़ो के मुताबिक, असम में 85.04 प्रतिशत, केरलम में 77.38 प्रतिशत और पुडुचेरी में 89.08 प्रतिशत मतदान हुआ है।

08 Apr 2026
असम

विधानसभा चुनाव 2026: असम, केरलम और पुडुचेरी में मतदान जारी, जानें सभी अहम बातें

असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं। तीनों ही जगहों पर एक ही चरण में सभी सीटों पर मतदान होगा, जिसके नतीजे 4 मई को आएंगे।

08 Apr 2026
दिल्ली

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का 94 साल की उम्र में निधन

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और केंद्र में मंत्री रहीं मोहसिना किदवई का बुधवार को 94 साल की आयु में निधन हो गया। उन्होंने सुबह 4 बजे दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।

राहुल गांधी बोले- असम के हिमंत बिस्वा सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री, सत्ता में आते ही जेल भेजेंगे

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज चुनावी राज्य असम के बिश्वनाथ चारियाली में एक सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर खूब निशाना साधा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को घेरा- क्या 'कश्मीर फाइल्स', 'केरल स्टोरी' और 'धुरंधर' सब झूठ?

केरल विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

02 Apr 2026
तमिलनाडु

विधानसभा चुनाव: महिला मतदाताओं की बल्ले-बल्ले, नगद राशि से लेकर ब्याज मुक्त कर्ज के ऐलान

तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी में इस महीने विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए प्रचार चरम पर है। सभी राज्यों में पार्टियों ने महिला मतदाताओं के लिए योजनाओं और लुभावने वादों का पिटारा खोल दिया है। इनमें नगद सहायता राशि से लेकर मुफ्त सफर तक के वादे शामिल हैं।

01 Apr 2026
लोकसभा

विदेशी चंदा संशोधन विधेयक को लेकर लोकसभा में भारी हंगामा, सरकार ने रोका विधेयक

लोकसभा में बुधवार को बजट सत्र के दौरान विपक्ष ने विदेशी चंदा (विनियमन) संशोधन विधेयक (FCRA) को लेकर जोरदार हंगामा किया।

पश्चिम बंगाल चुनाव: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की सूची, ममता बनर्जी के सामने कौन?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने असम चुनाव के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, जानिए क्या-क्या वादे किए

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को अगले महीने होने वाले असम विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।

केरल में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और वामपंथी दलों पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केरल विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवारों के समर्थन में पलक्कड़ में एक जनसभा को संबोधित किया।

28 Mar 2026
तमिलनाडु

तमिलनाडु चुनाव में DMK 234 में 164 सीटों पर लड़ेगी, एमके स्टालिन कोलाथुर से उतरेंगे

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने शनिवार को सीट बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। पार्टी 234 में से 164 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

25 Mar 2026
दिल्ली

कांग्रेस को अकबर रोड स्थित मुख्यालय और IYC कार्यालय खाली करने का नोटिस

देश की सबसे पुरानी कांग्रेस पार्टी को दिल्ली में अपने 2 सबसे प्रमुख कार्यालयों को खाली करने को कहा गया है।

23 Mar 2026
असम

असम में भाजपा की मंत्री नंदिता गोरलोसा कांग्रेस में शामिल, टिकट न मिलने से नाराज

असम में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सरकार में मंत्री रहीं नंदिता गोरलोसा रविवार रात को कांग्रेस में शामिल हो गईं।

21 Mar 2026
पंजाब

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है मामला

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने शनिवार को पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन (PWC) के एक अधिकारी की कथित आत्महत्या के बाद इस्तीफा दे दिया।

19 Mar 2026
असम

असम चुनाव: भाजपा ने 88 उम्मीदवारों की सूची जारी की, मुख्यमंत्री सरमा जालुकबारी से मैदान में

असम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 88 उम्मीदवारों के नाम वाली पहली सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को जालुकबारी से मैदान में उतारा गया है। वहीं, कल ही कांग्रेस से भाजपा में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर से टिकट मिला है।

19 Mar 2026
केरलम

केरल विधानसभा चुनाव: UDF में सीट बंटवारा हुआ; कांग्रेस को 95, IUML को 27 सीटें मिलीं

केरल में विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइडटेड डेमोक्रेटिक फ्रंक (UDF) में सीट बंटवारे पर मुहर लग गई है। कांग्रेस राज्य की कुल 140 सीटों में से 95 पर चुनाव लड़ने जा रही है, जो 2021 की तुलना में 2 ज्यादा हैं।

18 Mar 2026
असम

असम से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल, कल दिया था कांग्रेस से इस्तीफा

असम में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका लगा है। मंगलवार को पार्टी से इस्तीफा देने वाले लोकसभा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।