Loading...
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, 5 साल पुराने मामले में कार्रवाई
पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार गिरफ्तार (फाइल तस्वीर)

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: रेजीनगर से निर्दलीय प्रत्याशी गिरफ्तार, 5 साल पुराने मामले में कार्रवाई

लेखन आबिद खान
Sep 20, 2026
11:37 am

क्या है खबर?

पश्चिम बंगाल विधानसभा उपचुनाव में सियासी हंगामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब पुलिस ने रेजीनगर सीट से निर्दलीय प्रत्याशी शफीउल इस्लाम को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि 5 साल पुराने मामले में शफीउल की गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें मुर्शिदाबाद जिले के डोमकल से नौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। शफीउल ने 14 सितंबर को बतौर निर्दलीय उम्मीदवार नामांकन दाखिल किया था।

मामला

क्यों हुई शफीउल की गिरफ्तारी?

बताया जा रहा है कि शफीउल की गिरफ्तारी 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान 2 गुटों में हुई झड़प के चलते हुई है।

पुलिस ने बताया कि 2021 के विधानसभा चुनावों से पहले नौदा के पटिकाबारी इलाके में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच भी झड़प हुई थी।

शफीउल इस मामले में भी आरोपी थे और वह कथित तौर पर फरार चल रहे थे।

कांग्रेस

नंदीग्राम से कांग्रेस उम्मीदवार भी गिरफ्तार

एक दिन पहले पुलिस ने नंदीग्राम से कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को गिरफ्तार किया था। उन्हें जमीन अधिग्रहण के खिलाफ आंदोलन से जुड़े करीब 2 दशक पुराने मामले में पकड़ा गया था।

उन पर 2007 के नंदीग्राम भूमि अधिग्रहण विरोधी आंदोलन के दौरान हुए हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में उनके खिलाफ पहले से वारंट भी जारी हुआ था। फिलहाल उन्हें 3 अक्टूबर तक हिरासत में भेजा गया है।

ADVERTISEMENT

TMC

TMC उम्मीदवार पहले पीछे हटे, अब चुनाव लड़ने का ऐलान किया

इससे पहले रेजीनगर से तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार रबीउल आलम चौधरी ने शनिवार सुबह 10 बजे चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था। हालांकि, कुछ ही घंटे बाद उन्होंने कहा कि वे चुनाव में उतरेंगे।

रबीउल ने पहले कहा कि पार्टी का पुराना चुनाव चिह्न नहीं मिलने और नया चिह्न 'फुटबॉल प्लेयर' मिलने के चलते वे चुनाव नहीं लड़ेंगे।

इसके बाद ममता बनर्जी ने उनसे फोन पर बात की। फिर रबीउल ने कहा कि वे चुनाव लड़ेंगे।

ADVERTISEMENT

नंदीग्राम

नंदीग्राम से TMC उम्मीदवार ने वापस लिया था नाम

इससे पहले शुक्रवार को TMC की उम्मीदवार संचिता प्रधान डे ने आगामी महत्वपूर्ण नंदीग्राम उपचुनाव से वापस ले लिया था।

संचिता ने नबन्ना स्थित राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात के कुछ घंटों बाद चुनाव न लड़ने का फैसला लिया था।

मुख्यमंत्री से संचिता की मुलाकात को पहले शिष्टाचार भेंट बताया गया था, लेकिन सुवेंदु के नंदीग्राम के मौजूदा विधायक और मुख्यमंत्री होने के कारण राजनीतिक हलकों में इसकी चर्चा हो रही थी।

चुनाव

दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान

मुख्यमंत्री सुवेंदु ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव जीता था। इसके बाद उन्होंने नंदीग्राम से इस्तीफा दे दिया था।

इसी तरह रेजीनगर सीट आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के हुमायूं कबीर के इस्तीफे के चलते खाली हुई है।

कांग्रेस ने रेजीनगर से मोहम्मद अब्दुल्लाहिल काफी को उतारा है, जबकि नंदीग्राम से मिलन प्रधान मैदान में हैं।

दोनों सीटों पर 6 अक्टूबर को मतदान होगा और 9 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।

ADVERTISEMENT