महाराष्ट्र से कांग्रेस सांसद ने महिला सांसद को बस में थप्पड़ मारा, दोनों बोले- मजाक था
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के 2 कांग्रेस सांसदों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसने नई बहस छेड़ दी है। वीडियो में नागपुर के रामटेक से सांसद श्याम कुमार बर्वे चंद्रपुर की सांसद प्रतिभा धनोरकर को एक बस में हल्के हाथ से थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं। यह वीडियो 1 नवंबर का बताया जा रहा है। उस समय कांग्रेस नेता बस में सवार होकर दिल्ली के रामलीला मैदान जा रहे थे, जहां 'वोट चोरी' को लेकर महारैली थी।
विवाद
वीडियो में क्या है?
वीडियो में महिला सांसद मुख्य चुनाव आयुक्त 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' के नारे लगा रही हैं। तभी बर्वे पीछे की सीट पर बैठीं सांसद धनोरकर को हल्के से थप्पड़ लगाते दिख रहे हैं।
हालांकि, वीडियो देखकर लग रहा है कि दोनों मजाक कर रहे हैं। धनोरकर के पास बैठी सांसद वर्षा गायकवाड़ भी इस पर सहज ही नजर आ रही हैं।
अब मामले की शिकायत कांग्रेस नेताओं समेत महाराष्ट्र प्रभारी सिरिवेला प्रसाद को ईमेल से भेजी गई है।
मजाक
बर्वे ने धनोरकर को छोटी बहन बताया
घठना का वीडियो सामने आने के बर्वे की काफी आलोचना हो रही है। हालांकि, बर्वे और धनोरकर दोनों ने इसे महज एक मजाक बताया है।
बर्वे ने कहा कि धनोरकर उनकी छोटी बहन की तरह है, दोनों को लेकर केवल मजाक कर रहे थे और कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि यह वीडियो बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा है।
धनोरकर ने भी बयान जारी कर रहा कि वे आपस में मजाक कर रहे थे, मीडिया गंभीरता से ना ले।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
कांग्रेस MP श्याम कुमार बर्वे ने महिला सांसद प्रतिभा धनोरकर को बस में थप्पड़ मारा जिसका वीडियो वायरल हो गया है।
— Famous9Media (@famous9media) November 4, 2026
पार्टी के पदाधिकारियों ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।#shyamkumarbarve #pratibhadhanorkar #Congress pic.twitter.com/lbXL0VOdvD
ट्विटर पोस्ट
धनोरकर का बयान
कांग्रेस सांसद श्याम कुमार बर्वे अपनी पार्टी की महिला सांसद प्रतिभा धनोरकर को थप्पड़ मारते दिखे...
— Romita Tiwari (@romita_tiwari) November 4, 2026
अब सांसद प्रतिभा धनोरकर ने विवाद पर क्या कहा...
सुनिए... pic.twitter.com/iu5Wzz5OPc