Loading...
मेकेदातु बांध को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के कांग्रेस नेता भिड़े
मेकेदातु बांध को लेकर तमिलनाडु और कर्नाटक कांग्रेस में खींचतान सामने आई है

मेकेदातु बांध को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के कांग्रेस नेता भिड़े

लेखन आबिद खान
Nov 14, 2026
02:29 pm

क्या है खबर?

कर्नाटक में प्रस्तावित मेकेदातु बांध के निर्माण को लेकर कांग्रेस के नेता आपस में ही भिड़ गए हैं। तमिलनाडु से कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर हमला बोलते हुए बांध को तमिलनाडु के किसानों के हितों के खिलाफ बताया था। इस पर शिवकुमार की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित योजना की कोई भी निंदा करे, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

मणिकम का बयान

मणिकम बोले- सहमति के बिना नहीं हो सकता बांध निर्माण

मणिकम ने कहा, "तमिलनाडु के लोग कर्नाटक के साथ अच्छे संबंध रखना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के नेता कावेरी मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार कावेरी का पानी चाहते हैं। कावेरी ट्रिब्यूनल के आदेश के मुताबिक पानी नहीं छोड़ा गया है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का भी पालन नहीं किया गया है। तमिलनाडु की सहमति के बिना कावेरी मुद्दे पर मेकेदातु बांध का निर्माण नहीं किया जा सकता।"

शिवकुमार का बयान

शिवकुमार बोले- निंदा से मुझे फर्क नहीं पड़ता

शिवकुमार ने कहा, "कोई भी निंदा करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता। यह मेरा राज्य है, मेरा अधिकार है। वे चाहें तो प्रतिनिधिमंडल लेकर आएं, मैं उन्हें समझाऊंगा। वहां की राजनीति ही ऐसी है। अगर कांग्रेस निंदा नहीं करेगी, तो DMK करेगी। DMK नहीं करेगी, तो AIADMK करेगी। हो सकता है कि सब निंदा करें, लेकिन सभी को कानून को मानना ​​ही होगा। सुप्रीम कोर्ट ने बहुत स्पष्ट रूप से कहा है कि उन्हें 177 TMC पानी पाने का अधिकार है।"

ADVERTISEMENT