Loading...
'अज्ञात बंदूकधारियों' का डर, पाकिस्तान ने हाफिज सईद और मसूद अजहर को सुरक्षित ठिकानों में भेजा
पाकिस्तान ने हाफिद सईद और मसूद अजहर को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा है

'अज्ञात बंदूकधारियों' का डर, पाकिस्तान ने हाफिज सईद और मसूद अजहर को सुरक्षित ठिकानों में भेजा

लेखन आबिद खान
Nov 15, 2026
11:26 am

क्या है खबर?

बीते कुछ महीनों में 'अज्ञात बंदूकधारियों' ने पाकिस्तान में कई लोगों की हत्या की है। इसके बाद कई आतंकियों को अपनी जान का डर सताने लगा है। अब खबर है कि आतंकवादी हाफिज सईद और मसूद अजहर को भी पाकिस्तानी सरकार ने चुपचाप नए ठिकानों पर भेज दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों अब पाकिस्तान की अंतर-सेवा खुफिया एजेंसी ISIS द्वारा संचालित कड़ी सुरक्षा वाले सुरक्षित ठिकानों में हैं।

रिपोर्ट

लाहौर से रावलपिंडी भेजा गया हाफिज सईद

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के प्रमुख सईद को लाहौर के जौहर टाउन से रावलपिंडी के गैरीसन ग्राउंड क्षेत्र में एक ठिकाने पर भेजा गया है। ये इलाका पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय के पास है।

वहीं, जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के प्रमुख मसूद को सिंध प्रांत के नवाबशाह में एक सुरक्षित ठिकाने पर रखा गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये कदम डर के चलते उठाया गया है।

सुरक्षा

सईद ने लोगों से मिलना-जुलना बंद किया

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा कारणों के चलते सईद ने लश्कर सदस्यों से व्यक्तिगत रूप से मिलना बंद कर दिया है। वह अब केवल ऑडियो संदेशों के माध्यम से बात कर रहा है।

उसकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है और आवाजाही पर कड़ी पाबंदी लगाई गई है।

वहीं, मसूद भी अपने सदस्यों के साथ सीधे संपर्क से बच रहा है। वह केवल कुछ चुनिंदा लोगों के संपर्क में है, जिनमें उसके कुछ शीर्ष कमांडर शामिल हैं।

ADVERTISEMENT

हमले

पाकिस्तान में 'अज्ञात बंदूकधारियों' के हमले में मारे गए कई आतंकी

बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने कई आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। इनमें से कई आतंकियों का नाम भारत में हमलों में सामने आया था।

नवंबर, 2023 में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में लश्कर के पूर्व कमांडर अकरम खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

उसी साल पठानकोट के वायुसेना स्टेशन पर हमले का मास्टरमाइंड शाहिद, रावलकोट में आतंकी रियाज अहमद, खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पंजवड़ को मारा गया था।

ADVERTISEMENT

भारत

पाकिस्तान ने भारत पर लगाए थे आरोप

भारत में वांछित आतंकियों की पाकिस्तान में हुई इन हत्याओं में न तो किसी हमलावर की पहचान हो पाई और न ही किसी की गिरफ्तारी हो पाई है।

बड़ा सवाल यह है कि भारत में वांछित आतंकियों की हत्या करने वाले हमलावर अपनी चौकसी से सुरक्षा एजेंसियों से बचे हैं या फिर इनमें सुरक्षा एजेंसियों का ही हाथ है।

पाकिस्तान ने कई हमलों में भारत का हाथ होने के आरोप भी लगाए हैं।

ADVERTISEMENT