Loading...
नीतीश कुमार के INDIA छोड़ने पर सामने आई असहमति, CWC बैठक में सोनिया-दिग्विजय की अलग राय
नीतीश कुमार के INDIA छोड़ने को लेकर सोनिया गांधी और दिग्विजय सिंह में असहमति सामने आई है

नीतीश कुमार के INDIA छोड़ने पर सामने आई असहमति, CWC बैठक में सोनिया-दिग्विजय की अलग राय

लेखन आबिद खान
Sep 30, 2026
11:03 am

क्या है खबर?

बीते दिन हुई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर निकलने को लेकर तीखी असहमति सामने आई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी को नीतीश को गठबंधन से बाहर नहीं जाने देना था। वहीं, सोनिया गांधी ने इस बात पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि नीतीश लंबे समय से गठबंधन से बाहर निकलने का मौका तलाश रहे थे।

रिपोर्ट

सोनिया ने कहा- शुक्र है नीतीश समय पर चले गए

इंडिया टुडे ने कांग्रेस सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक में दिग्विजय ने कहा, "हमें नीतीश कुमार को INDIA ब्लॉक छोड़ने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी। अगर वह गठबंधन में रहते, तो राजनीतिक स्थिति अलग होती।"

सोनिया ने इसके जवाब में कहा, "भगवान का शुक्र है कि नीतीश समय पर रवाना हो गए। उनका वहां जाना तय था। नीतीश लगातार INDIA ब्लॉक से बाहर निकलने के नए रास्ते तलाश रहे थे।"

खड़गे

खड़गे ने भी नीतीश पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "मैं आप लोगों को एक बात बताता हूं। वह यह कि नीतीश बहाने ढूंढ रहे थे कि कैसे विपक्ष को छोड़कर भागे। सड़क से भागे कि जहाज से भागे कि हाईवे पकड़े और मौका मिलते ही भाग गए। नीतीश के संयोजक बनने की कोशिश बस दिखावा थी। वह मुझसे कह चुके थे कि मैं राज्य की राजनीति करना चाहता हूं केंद्र में आपके समर्थन करना चाहता हूं।"

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी

राहुल बोले- पार्टी को संसद से सड़क तक विरोध करना चाहिए

राहुल गांधी ने कहा, "देश में चुनावों में EVM और मतदाता सूची से जुड़ी मैच फिक्सिंग हो रही है, जिसके खिलाफ पार्टी को संसद से लेकर सड़क तक विरोध के साथ-साथ प्रतिरोध के रास्ते से पीछे नहीं हटना चाहिए।"

वहीं, प्रस्ताव में आरोप लगाया गया प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इशारे पर CEC ने खुलेआम 'वोट चोरी' को अंजाम दिया।

बैठक में प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी समेत कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल हुए।

ADVERTISEMENT

बैठक

बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के इस्तीफे की मांग

CWC बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के तरफ से अंपायर बनकर चुनावी मैच फिक्सिंग करने का आरोप लगाया गया।

साथ ही पार्टी ने कहा कि कुमार को पद से हटाए जाने के साथ ही प्रधानमंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए।

बैठक में यह फैसला किया गया कि इस मुद्दे को लेकर देशभर में आंदोलन चलाया जाएगा, जिसमें दूसरी विपक्षी पार्टियों को भी शामिल किया जाएगा।

ADVERTISEMENT