केजरीवाल बोले- ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार किया जाए; कांग्रेस ने भी मांगा इस्तीफा
क्या है खबर?
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर एक रिपोर्ट में किए गए सनसनीखेज दावों के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने सरकार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने कहा कि एक पूरे व्यक्ति ने चुनाव आयोग को हाइजैक कर लिया है, क्या बाकी के 2 चुनाव आयुक्त केवल देखने के हैं। AAP के नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अकेले ही चुनाव आयोग को चला रहे हैं।
केजरीवाल
केजरीवाल बोले- अकेला व्यक्ति चुनाव आयोग चला रहा
केजरीवाल ने कहा, "कोई अकेला व्यक्ति चुनाव आयोग नहीं चला सकता है। तीनों आयुक्त बराबर है। मुख्य चुनाव आयुक्त के पास ज्यादा अधिकार नहीं है। रिपोर्ट कहती है कि ज्ञानेश कुमार खुद चुनाव आयोग चला रहे हैं। संधु साहब ने ज्ञानेश कुमार को चिट्ठी लिखी कि आयोग की मंजूरी के बिना आदेश जारी किए जा रहे हैं। एक चिट्ठी में उन्होंने कहा कि मीडिया से मुझे फैसलों के बारे में पता चल रहा है।"
जानकारी
राहुल गांधी बोले- इंसाफ जरूर होगा
राहुल गांधी ने कहा, 'वोट की चोरी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है। इसे अंजाम देने वाले भाजपा, RSS और चुनाव आयोग ने देशद्रोह का काम किया है। इंसाफ जरूर होगा।'
SIR
केजरीवाल बोले- पूरी SIR प्रक्रिया गैरकानूनी
केजरीवाल ने कहा, "SIR के तहत 13 करोड़ लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए। ये पूरी प्रक्रिया गैरकानूनी है, क्योंकि चुनाव आयोग ने बहुमत से उसे मंजूरी नहीं दी। इस प्रक्रिया को रद्द किया जाना चाहिए। नाम जोड़ने और काटने का अधिकार ERO से छीन लिया गया है। दिल्ली में बैठ लोग तय कर रहे हैं कि किसका नाम रहेगा, किसका काटा जाएगा। मतदाता सूची दिल्ली के चुनाव आयोग कार्यालय से बन रही है।"
कांग्रेस
कांग्रेस बोली- ज्ञानेश कुमार ने देश को भ्रमित किया
कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "CEC ने देश को भ्रमित किया। आज चुनाव आयोग जैसे संवैधानिक संस्था भी स्वतंत्र नहीं है। चुनाव आयोग में बहुमत से फैसले होते हैं, लेकिन CEC ने अपने साथियों को भ्रमित किया है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया था कि चुनाव आयोग बहुमत की संस्था है। ऐसे में सवाल है कि क्या एक व्यक्ति विशेष ही चुनाव आयोग को चला रहा है। CEC ने फॉर्म 6 को बदलकर नियमों का उल्लंघन किया है।"
CJP
कॉकरोच जनता पार्टी बोली- ज्ञानेश कुमार भारत के सबसे बड़े दुश्मन
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने कहा, "ज्ञानेश कुमार भारत के लोगों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। आज युवा पीढ़ी बेरोजगारी और पेपर लीक का सामना कर रही है; बच्चे स्कूलों के खस्ताहाल ढांचे और मिलावटी सिरप से जूझ रहे हैं। ऐसे संकट में लोगों को यही उम्मीद होती है कि कोई बेहतर सरकार आएगी और समस्याओं का समाधान करेगी। लेकिन अगर जिंदगी को बेहतर बनाने का यही जरिया—मतदान का अधिकार और निष्पक्ष चुनाव—उनसे छीन लिया जाए, तो लोग कहां जाएंगे?"
मामला
क्या है चुनाव आयोग से जुड़ी रिपोर्ट पर विवाद?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त डॉक्टर सुखबीर सिंह संधू और डॉक्टर विवेक जोशी ने 10 महीनों में 14 बार अपनी आपत्तियां चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समक्ष दर्ज कराई थीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों चुनाव आयुक्तों ने जिन मुद्दों पर आपत्ति जताई उनमें नए मतदाताओं का पंजीयन, मतदाता सूची से नाम हटाना और जोड़ना और SIR प्रक्रिया में मतदाता का नाम वापस जोड़ने के आदेशों के खिलाफ अपील करना जैसै मुद्दे शामिल थे।