रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली: मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू, खुली बस में सवार नेता
क्या है खबर?
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन INDIA आज रैली निकाल रहा है। SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ये रैली हो रही है। मिंटो ब्रिज से लेकर रामलीला मैदान तक विपक्षी नेता मार्च निकाल रहे हैं। राहुल गांधी खुली छत की गाड़ी में सवाल हैं। उनके साथ अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी समेत अन्य नेता भी हैं। राहुल ने लोगों से रैली में शामिल होने की अपील की है।
समय
मिंटो ब्रिज से रामलीला मैदान तक मार्च
रैली के लिए सुबह 11 बजे के करीब INDIA ब्लॉक के सांसद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटना शुरू हुए। गठबंधन के शीर्ष और बड़े नेताओं का जमावड़ा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुआ।
इसके बाद सभी ने दोपहर 12:30 बजे के आसपास मिंटो ब्रिज इलाके से मार्च शुरू किया।
ये मार्च मिंटो रोड जंक्शन से होते हुए अजमेरी गेट के रास्ते रामलीला मैदान तक पहुंचेगा। इसके बाद महारैली शुरू होगी।
ट्विटर पोस्ट
रैली से पहले रामलीला मैदान के दृश्य
#WATCH | Delhi: Visuals from the Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc's mega rally today. pic.twitter.com/OVpAjNLZdk
— ANI (@ANI) November 1, 2026
CJP
CJP प्रदर्शन में नहीं होगी शामिल
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने रैली का समर्थन किया है, लेकिन वो इसमें शामिल नहीं होगी।
CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा, "हम INDIA के विरोध प्रदर्शन का समर्थन करते हैं। हालांकि, हमारा संगठन स्वतंत्र और निष्पक्ष मंच है, और हम इसे इसी रूप में बनाए रखना चाहते हैं। जाहिर है, यह मुद्दा बहुत बड़ा है और सभी को प्रभावित करता है। इसलिए, हम उन सभी संगठनों का समर्थन करेंगे जो इस वोट चोरी के खिलाफ लड़ रहे हैं।"
CTI
CTI ने व्यापार में नुकसान को लेकर चौथा पत्र लिखा
चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने रैली से व्यापार को संभावित नुकसान को लेकर राहुल गांधी को चौथा पत्र लिखा है।
CTI का कहना है कि रैली के कारण दिल्ली के व्यापार पर बुरा असर पड़ा है और शहर की लगभग 2.5 लाख दुकानें बंद हैं।
CTI अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि इससे 2.5 लाख दुकानें बंद रह सकती हैं और 10,000 करोड़ रुपये के कारोबार पर असर पड़ सकता है।
सुरक्षा
सुरक्षा के सख्त इंतजाम
रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके में 200 से 250 CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
रामलीला मैदान में अलग-अलग हिस्सों में बैरिकेडिंग और घेरे बनाए गए हैं। इनमें पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मैदान को अलग-अलग जोन में बांटा गया है।
मैदान में प्रवेश के लिए 8 द्वार बनाए गए हैं। इनमें से केवल 3 से ही आम लोगों को प्रवेश दिया जाएगा।
भाजपा
भाजपा भी करेगी प्रदर्शन
ANI के अनुसार, विपक्ष की रैली के जवाब में भाजपा भी प्रदर्शन की योजना बना रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा के इस मार्च में लगभग 5,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है और इसका आयोजन दिल्ली के हरि नगर इलाके में किया जाएगा।
प्रदर्शन में सिख समुदाय के लोगों के भी शामिल होने की संभावना है, जिनमें 1984 के सिख-विरोधी दंगों के पीड़ित और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं।