Loading...
कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार का 'कठपुतली' बताया, तत्काल इस्तीफा मांगा
कांग्रेस ने CWC बैठक में ज्ञानेश कुमार का तत्काल इस्तीफा मांगा

कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को मोदी सरकार का 'कठपुतली' बताया, तत्काल इस्तीफा मांगा

लेखन गजेंद्र
Sep 29, 2026
03:08 pm

क्या है खबर?

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को केंद्र सरकार की "कठपुतली" बताया और उन्हें तत्काल इस्तीफे की मांग की। खड़गे ने कहा, "साजिश के साथ लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाये जा रहे हैं और CEC मोदी सरकार की कठपुतली बन गया है।" CWC बैठक में कांग्रेस ने 5 मांग रखी है और उसपर जल्द से जल्द अमल करने की अपील की है।

बयान

खड़गे ने अंबेडकर का बयान याद दिलाया

खड़गे ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के 15 जून, 1949 को संविधान सभा में कहे गए बयान को याद किया।

उन्होंने कहा कि अंबेडकर ने कहा था, "लोकतंत्र में मताधिकार सबसे बुनियादी चीज है। कोई व्यक्ति, जिसे हमारे संविधान के हिसाब से मतदाता सूची में शामिल किया जाना चाहिए, उसे किसी सरकार के पूर्वाग्रह या किसी अधिकारी की भावना पर बाहर नहीं करना चाहिए।"

खड़गे ने कहा कि आज अधिकारी मोदी सरकार के इशारे पर नाम काट रही है।

इस्तीफा

ज्ञानेश कुमार और मोदी को पद पर बने रहने का अधिकार नहीं- खड़गे

खड़गे ने कहा, "आज रक्षक भक्षक बन गया है। संविधान ने जिसे पूरी ताकत दी, जनता के वोट का चौकीदार बनाया, वही वोटों का लुटेरा बना है। जिस CEC पर उसके साथी भरोसा न करें, उस पर देश कैसे भरोसा करेगा।"

उन्होंने मांग की कि ज्ञानेश कुमार को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं और उन्हें तत्काल पद से हटाया जाना चाहिए और जिसके दबाव में उन्होंने ऐसा आचरण किया, प्रधानमंत्री को नैतिकता पर इस्तीफा देना चाहिए।

ADVERTISEMENT

मांग

कांग्रेस ने रखी मांगे?

CWC ने प्रस्ताव पारित किया कि CEC ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, जिन्होंने अपने सभी नैतिक और संस्थागत अधिकार खो दिए हैं।

कांग्रेस ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) से तैयार मतदाता सूचियों की विश्वसनीयता-पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए SIR को तत्काल निलंबित करने की मांग की।

पार्टी ने मतदाता सूचियों से हटाए गए 13.30 करोड़ नामों को बहाल करने की मांग की।

साथ ही, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इसका जिम्मेदार बताते हुए उनका भी इस्तीफा मांगा।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस CWC की बैठक में खड़गे का बयान

ट्विटर पोस्ट

कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

ADVERTISEMENT