सोनिया ने अपनी आत्मकथा में लिखा- मेरे मन ने हमेशा प्रधानमंत्री बनने से साफ मना किया
क्या है खबर?
कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' में अपने जीवन का एक ऐसा खुलासा किया है, जिसको लेकर आज तक राजनीतिक गलियारे में अनुमान लगते आ रहे हैं। सवाल है कि क्या सोनिया ने खुद प्रधानमंत्री बनने से इनकार किया था, या फिर विपक्ष (उस समय भाजपा) के दबाव में यह निर्णय नहीं ले सकीं? सोनिया ने अपनी किताब में बताया कि उनका मन कभी प्रधानमंत्री बनने का नहीं रहा।
सत्ता
प्रधानमंत्री बनने के बिल्कुल खिलाफ थी- सोनिया
सोनिया ने अपनी किताब में लिखा, "चुनाव से कुछ महीने पहले, मैंने और मेरे बच्चों ने मेरे प्रधानमंत्री बनने के बारे में बात की थी। उनमें से एक ने मुझसे सीधे पूछा कि क्या मैं यह पद स्वीकार करूंगी, अगर हमारी पार्टी जीत जाती है। "बिल्कुल नहीं!" मैंने लगभग गुस्से में कहा था। "क्या आपको पक्का यकीन है?" उन्होंने मुझ पर जोर दिया। "मैं बहुत साफ हूं," मैंने जोर देकर कहा।"
सच
राहुल और प्रियंका भी थे खिलाफ
सोनिया ने आगे लिखा, "न राहुल और न प्रियंका को लगा कि मुझे प्रधानमंत्री बनना चाहिए। वे अपनी दादी की हत्या और पिता की बेरहमी से हुई हत्या के सदमे से गुजरे थे। उनके मन में, उस पद पर होना असल में बढ़े खतरे से जुड़ा था। वे राहत महसूस कर रहे थे और मैं भी हल्का महसूस कर रही थी, क्योंकि मैंने पहली बार इस सवाल पर अपनी बात मजबूती से कही थी। और बात यहीं खत्म हो गई।"
उलझन
उलझन में मन
सोनिया ने लिखा कि पूरे चुनाव के दौरान पब्लिक में यह सवाल पूछा जाता था, लेकिन वह कोई पक्का जवाब नहीं देतीं।
उन्होंने लिखा कि पार्टी अपने वजूद की लड़ाई लड़ रही थी और उनकी प्राथमिकता उसे एकजुट बनाए रखने की थी, इसलिए अपना विचार कभी करीबी साथियों को भी नहीं बताया।
उनके मन का एक हिस्सा इस विचार को पूरी तरह मना कर रहा था, दूसरा हिस्सा जिम्मेदारी की भावना को जगा रहा था, भावनाएं पल-पल बदल रही थीं।