Loading...
दिल्ली में AQI आंकड़ों पर घमासान, AAP-कांग्रेस ने सरकार पर डेटा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया
दिल्ली में AQI आंकड़ों को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है

दिल्ली में AQI आंकड़ों पर घमासान, AAP-कांग्रेस ने सरकार पर डेटा से छेड़छाड़ का आरोप लगाया

लेखन आबिद खान
Nov 09, 2026
01:04 pm

क्या है खबर?

दिवाली के बाद दिल्ली में प्रदूषण को लेकर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा सरकार पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) से जुड़े आंकड़ों में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि दिवाली की रात दिल्ली के कई हिस्सों में AQI 3,000 से भी ज्यादा हो गया था, जबकि आधिकारिक आंकड़ों में ये 400 के आसपास है।

बयान

सौरभ बोले- सरकार ने हरे-भरे इलाकों में स्टेशन स्थापित किए

सौरभ ने कहा, 'सरकार AQI डेटा में धोखाधड़ी कर रही है। जब प्रदूषण का डेटा असल आंकड़ों से कम दिखाया जाता है, तो इससे बहुत गंभीर स्थितियां पैदा हो सकती हैं।'

भारद्वाज ने दावा किया कि कई स्थानों पर AQI रीडिंग आधिकारिक रीडिंग से काफी ज्यादा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दूर और हरे-भरे क्षेत्रों में नए AQI निगरानी केंद्र स्थापित किए गए हैं, जबकि प्रदूषित स्थानों पर रीडिंग कम करने के लिए पानी छिड़का जा रहा है।

कांग्रेस

कांग्रेस बोली- मॉनिटरिंग स्टेशन बंद किए गए

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, '8-9 नवंबर की रात 2-3 बजे के बीच, दिल्ली के 39 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 25 पर PM2.5 के आंकड़े दर्ज ही नहीं हुए। क्यों? क्या सरकार डेटा छिपा रही है? क्या मॉनिटर जानबूझकर बंद कर दिए गए थे? या फिर प्रदूषण इतना खतरनाक स्तर पर पहुँच गया था कि उपकरण उसे माप ही नहीं पाए? वजह चाहे जो भी हो, सरकार को दिल्ली की जनता को जवाब देना चाहिए।'

ADVERTISEMENT

भाजपा

भाजपा बोली- ये साजिश

AAP और कांग्रेस के आरोपों पर भाजपा का जवाब आया है। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर केवल हिंदू त्योहारों के दौरान ही प्रदूषण का मुद्दा उठाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, "ये सोची-समझी साजिश है। AAP की पंजाब में सरकार है और वहां के लोग मदद के लिए रो रहे हैं। प्रदूषण आज का मुद्दा नहीं है। इससे पहले 15 साल शीला दीक्षित और 10 साल अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री रहे हैं।"s

ADVERTISEMENT

AQI

क्या कहते हैं AQI के आंकड़े?

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) द्वारा समीर ऐप पर प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, रविवार रात 11.05 बजे दिल्ली का समग्र AQI 373 था, जो 'अत्यंत खराब' श्रेणी में आता है।

अलीपुर, बवाना, बुराड़ी, चांदनी चौक, मुंडका, पंजाबी बाग, रोहिणी और विवेक विहार उन क्षेत्रों में शामिल थे, जहां AQI 400 से भी ज्यादा था।

वहीं, AQI.in के आंकड़ों के मुताबिक, आज रात 1.31 बजे दिल्ली का AQI 1,331 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

ADVERTISEMENT