INDIA: खबरें
इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्यूसिव अलायंस (INDIA) भारत की विरोधी पार्टियां का एक गठबंधन है, जो 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठंबधन (NDA) को चुनौती देगा।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ शुरू होगा विरोध-प्रदर्शन का दूसरा चरण, राज्यों में घेरने की तैयारी
दिवाली के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का दूसरा चरण शुरू होगा। इस बार विरोध हर राज्य में होगा।
यूथ कांग्रेस की INDIA गठबंधन की महारैली में न जाने वालों पर कार्रवाई, 215 पदाधिकारी निलंबित
भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) ने अनुशासनहीनता के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है।
भाजपा ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया 'फ्लॉप शो', कहा- राहुल गांधी अवैध नेता प्रतिपक्ष
भाजपा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी INDIA गठबंधन की महाशैली को पूरी तरह एक 'फ्लॉप शो' करार दिया है।
अमित शाह का NIDIA गठबंधन की रैली पर बड़ा हमला, कहा- भारत कभी नहीं भूलेगा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विपक्षी INDIA गठबंधन की रैली पर तीखा हमला बोला है।
राहुल बोले- ज्ञानेश कुमार को जेल भेजेंगे, उनके बिना मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते
दिल्ली के रामलीला मैदान में SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष ने रैली का आयोजन किया।
रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली: मिंटो ब्रिज से मार्च शुरू, खुली बस में सवार नेता
दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्षी गठबंधन INDIA आज रैली निकाल रहा है। SIR के विरोध और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर ये रैली हो रही है।
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का सार्वजनिक महाभियोग, खड़गे के घर लगी संसद
विपक्षी गठबंधन INDIA ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सार्वजनिक महाभियोग कार्यक्रम आयोजित किया।
रामलीला मैदान रैली: 250 कैमरे और 3,500 जवान रखेंगे नजर, सुरक्षा के सख्त इंतजाम
कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन INDIA दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को रैली निकालने जा रहा है। इसे लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
'वोट चोरी' पर चर्चा के लिए तैयार, लेकिन राहुल गांधी कभी सहमत नहीं होंगे- अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा विपक्ष द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार है। हालांकि, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस चर्चा के लिए सहमत नहीं होंगे।
राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं की लोगों से 1 नवंबर को रामलीला मैदान आने की अपील
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ होने वाली महारैली के लिए राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं ने लोगों का आह्वान किया है।
चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन की महारैली को CJP का समर्थन, कहा- राष्ट्र सर्वोपरि
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ होने वाली विपक्षी INDIA गठबंधन की महारैली को समर्थन दिया है।
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली को दी मंजूरी
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को कांग्रेस को आगामी 1 नवंबर को ऐतिहासिक रामलीला मैदान में एक विशाल रैली आयोजित करने की अनुमति दे दी है और इसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) भी जारी कर दिया है।
राहुल गांधी की चाय पार्टी के लिए CJP को भेजा गया था न्योता- रिपोर्ट
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को लेकर कांग्रेस के रुख में बदलाव के संकेत सामने आ रहे हैं। बीते दिन CJP प्रवक्ताओं की गिरफ्तारी के बाद राहुल गांधी ने उनके समर्थन में बयान दिया था।
"देहरादून में छिपी महिला", राहुल गांधी SIR विवाद में किस महिला का जिक्र कर रहे हैं?
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी कथित वोट चोरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर हमलावर हैं।
राहुल गांधी की INDIA नेताओं के साथ बैठक में क्या-क्या हुआ?
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बीती शाम INDIA गठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर छिड़े घमासान के बीच इस बैठक में विपक्ष की संयुक्त रणनीति को लेकर चर्चा की गई।
राहुल गांधी ने कहा- मोदी-शाह और ज्ञानेश के खिलाफ शिकंजा कस रहा है
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को विपक्षी INDIA गठबंधन के नेताओं दिल्ली के 5 सुनेहरी बाग रोड स्थित आवास पर चाय पर बुलाया था, जिसके बाद संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई।
गर्भवती महिला पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाया धक्का देने का आरोप, कांग्रेस ने नकारा
विपक्षी INDIA गठबंधन द्वारा चुनाव आयोग की नीतियों के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट परिसर में आयोजित मार्च के दौरान एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन के लिए चुकाने होंगे 1.21 लाख रुपये, तारीखें भी फुल
केंद्र सरकार ने दिल्ली के जंतर-मंतर की प्रदर्शन स्थल के तौर पर मान्यता खत्म कर दी है और उसकी जगह 3 नए स्थल चिन्हित किए हैं, जिसमें रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का CBD ग्राउंड शामिल है।
INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर FIR दर्ज, दिल्ली में सुरक्षा 4 सप्ताह बढ़ी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सोमवार को दिल्ली के बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक INDIA गठबंधन के मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस कार्रवाई करने जा रही है।
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सूचीबद्ध
सोमवार (12 अक्टूबर) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बाराखंभा से सुप्रीम कोर्ट तक 'दिल्ली चलो' मार्च का आह्वान किया था, जिसमे हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
एक महीने तक दिल्ली में ही रहेंगे अर्धसैनिक बलों के 20,000 जवान, गृह मंत्रालय का फैसला
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी में जारी भारी विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर केंद्र सरकार ने बड़ा सुरक्षा कदम उठाया है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कल विपक्ष का मार्च, मुख्य न्यायाधीश से मिलेंगे राहुल गांधी
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी गठबंधन INDIA कल फिर सड़कों पर उतरेगा। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि विपक्ष कल यानी सोमवार को दिल्ली में मार्च निकालेगा।
विपक्षी सांसद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले, राहुल बोले- उन्होंने वोट चोरी के सबूत मांगे
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA आज लगातार चौथे दिन सड़क पर उतरा है।
26,000 कर्मी तैनात, शराब दुकानें बंद और ट्रेनें रद्द: CJP प्रदर्शन को लेकर छावनी बना दिल्ली
10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली के जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। पिछले प्रदर्शन से सबक लेते हुए इस बार पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। सुरक्षा बलों ने अब तक की सबसे बड़ी जमीनी तैनाती की है।
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ तीसरे दिन विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल-खड़गे ने राजघाट पर गांधी को दी श्रद्धांजलि
मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR के विरोध में आज लगातार तीसरे दिन विपक्ष ने प्रदर्शन किया।
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज, पुलिसकर्मियों पर हमले का आरोप
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने एक नई FIR दर्ज की है।
राहुल-प्रियंका के खिलाफ FIR दर्ज, बिना अनुमति आकाशवाणी भवन में घुसने का आरोप
दिल्ली पुलिस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, सांसद प्रियंका गांधी और कई विपक्षी सांसदों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सभी पर बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन में घुसने के आरोप हैं।
चुनाव आयोग मुख्यालय से 200 मीटर दूर मार्च रोका, राहुल और प्रियंका समेत कई हिरासत में
चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकाला।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने की राहुल गांधी से मुलाकात, INDIA में शामिल हुए
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं की एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आवाजाही शुरू हो गई है। अब पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य INDIA गठबंधन में शामिल हो गए हैं। आज ही उन्होंने 10 जनपथ पर राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद गठबंधन में शामिल होने का ऐलान कर दिया।
TMC का कांग्रेस में विलय करेंगी ममता बनर्जी? अधीर रंजन के प्रस्ताव पर आया ये जवाब
विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक के दौरान ममता बनर्जी और सोनिया गांधी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इसके ठीक बाद ममता को कांग्रेस में शामिल होने का न्योता मिला है।
INDIA 2 से 8 अक्टूबर तक 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च निकालेगा, 1 नवंबर को दिल्ली में रैली
विपक्षी गठबंधन INDIA की आज नई दिल्ली में बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि मोदी और शाह ने चुनाव आयोग को कठपुतली बना दिया है।
INDIA की बैठक में 19 पार्टियां हुईं शामिल, खड़गे बोले- CEC को पद से हटाया जाए
चुनाव आयोग को लेकर मचे घमासान के बीच आज दिल्ली में विपक्षी गठबंधन INDIA की बैठक हुई। इसमें मतदाता सूची के विशेष गहन संशोधन (SIR) और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग पर संयुक्त रणनीति पर चर्चा हुई।
नीतीश कुमार के INDIA छोड़ने पर सामने आई असहमति, CWC बैठक में सोनिया-दिग्विजय की अलग राय
बीते दिन हुई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की बैठक में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर निकलने को लेकर तीखी असहमति सामने आई है।
चुनाव आयोग विवाद: 30 सितंबर को INDIA की बैठक, CEC को हटाने की रणनीति पर होगी चर्चा
चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के बीच विपक्षी गठबंधन INDIA सक्रिय हो गया है। समाचार एजेंसी PTI के अनुसार, INDIA इस मुद्दे पर चर्चा करने के लिए 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक कर सकता है।
राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी नेताओं-सांसदों की बैठक, सभी नेता गांधी स्मृति पहुंचे
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी गठबंधन INDIA के नेताओं और सांसदों की बैठक हुई। इसमें जयराम रमेश, प्रियंका गांधी, जेबी माथेर, परिणीति शिंदे, शफी परम्बिल, संजय यादव, प्रमोद तिवारी, अखिलेश प्रसाद सिंह और इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई सांसद शामिल हुए।
संसद परिसर में NDA-INDIA सांसदों का आमने-सामने प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे के बाद चर्चा पर अड़े
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध बना हुआ है। गुरुवार को संसद की कार्यवाही शुरू होने के बाद हंगामा होने लगा, जिसके बाद लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई।
प्रधानमंत्री आवास के सामने सांसदों का धरना, पुलिस ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को हिरासत में लिया
दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया है।
संसद का मानसून सत्र आज से शुरू, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर हंगामे के आसार
संसद का मानसून सत्र सोमवार 20 जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगा, जिसमें कई मुद्दों को लेकर विपक्ष और सरकार आमने-सामने होंगे।
INDIA गठबंधन ने SIR मामले पर CJI सूर्यकांत को पत्र लिखा, AAP और DMK साथ आए
चुनाव आयोग की ओर से कराए जा रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विपक्षी INDIA गठबंधन ने मंगलवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत को पत्र लिखा है।
झारखंड के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग; कांग्रेस के प्रणव झा हारे, परिमल नाथवानी जीते
झारखंड में 2 सीटों पर गुरुवार को हुए राज्यसभा चुनाव के परिणाम आ गए हैं।
कांग्रेस ने TMC के विलय की खबरों को खारिज किया, कहा- ये केवल निराधार अफवाहें
कांग्रेस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के साथ संभावित विलय की अटकलों को खारिज करते हुए ऐसी खबरों को निराधार अफवाहें बताया है।
क्या TMC का कांग्रेस में होगा विलय? दावा- सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को दिया प्रस्ताव
ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। विधानसभा चुनाव में हार के बाद विधायक और सांसद लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं।
TMC विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में ममता बनर्जी के आवास पहुंची CID
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लिए राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को TMC विधायकों के जाली हस्ताक्षर मामले में अपराध जांच विभाग (CID) ममता बनर्जी के आवास पहुंची थी।
INDIA गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी को मिला समर्थन, जानिए बैठक की अंदरूनी बातें
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को हुई विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक में पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी को बड़ा समर्थन मिला है।
INDIA गठबंधन SIR और 'वोट-चोरी' पर CJI को पत्र लिखेगी, अब हर 2 महीने में बैठक
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को हुई विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक में 5 बड़े फैसले लिए गए हैं, जिसकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने की।
TMC में बगावत, 20 सांसदों ने NDA में जाने के लिए लोकसभा स्पीकर को पत्र लिखा
दिल्ली में विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) में बड़ी बगावत हो गई है।
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक शुरू; SIR-महंगाई और गिरती अर्थव्यवस्था का मुद्दा उठा, AAP-DMK गायब
दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक शुरू हो गई है, जिसमें करीब 23 पार्टियों के प्रमुख नेता पहुंचे हैं।
विपक्षी गठबंधन INDIA की कल बैठक, कांग्रेस बोली- हम एकजुट, 23 पार्टियां शामिल होंगी
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को लगे चुनावी झटके के बाद विपक्षी गठबंधन INDIA में हलचल तेज हो गई है। गठबंधन ने कल दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है। कांग्रेस ने दावा किया है कि इसमें 23 पार्टियां शामिल होंगी।
INDIA गठबंधन की दिल्ली बैठक से स्टालिन ने किया किनारा, पहली बार ममता बनर्जी करेंगी शिरकत
केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन में दरार और जुड़ाव साथ दिख रहा है।
क्या 5 राज्यों के चुनाव से कांग्रेस की उम्मीद बढ़ी है? जानिए कैसा रहा प्रदर्शन
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु समेत 4 राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव समाप्त हो गए हैं, जिसमें कांग्रेस का प्रदर्शन पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले काफी अच्छा दिख रहा है।
महिला आरक्षण-परिसीमन से जुड़े विधेयकों को संसद से पारित करा पाएगी सरकार?
संसद का विशेष सत्र आज से शुरू हो गया है। इस दौरान महिला आरक्षण कानून में संशोधन से जुड़े 3 विधेयक पेश किए गए। इन विधेयकों में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण और लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव है।