30 Aug 2022
राशिद खान बने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज, जानें आंकड़े
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर राशिद खान टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। एशिया कप 2022 के ग्रुप B के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ तीन विकेट लेते हुए राशिद ने यह उपलब्धि हासिल की है।
टी-20 विश्वकप में जगह बनाने पर स्टीव स्मिथ की नजरें, बना रहे हैं योजना
स्टीव स्मिथ टेस्ट के शीर्ष बल्लेबाजों में शामिल हैं। उनके बल्लेबाजी की शैली वनडे प्रारूप में भी फिट बैठती है। हालांकि, वह टी-20 क्रिकेट में उतने सफल नजर नहीं आते हैं। इस समय जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा ले रहे स्मिथ का मानना है कि वह इस साल अक्टूबर में शुरू होने वाले टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
एशिया कप: बांग्लादेश को हराकर अफगानिस्तान ने बनाई सुपर-4 में जगह, बने ये रिकॉर्ड्स
एशिया कप 2022 के मुकाबले में अफगानिस्तान ने बांग्लादेश को सात विकेट से हराते हुए लगातार अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने मोसाद्देक होसैन (48*) की बदौलत 127/7 का स्कोर खड़ा किया था।
रॉयल एनफील्ड को टक्कर देने आ गई कीवे V302 C बाइक, इन फीचर्स से है लैस
हंगरी की ऑटोमोबाइल कंपनी कीवे (keeway) ने भारतीय बाजार में अपनी क्रूजर बाइक V302 C बॉबर को लॉन्च कर दिया है। देश में यह कंपनी का चौथा उत्पाद है।
ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली घरेलू सीरीज में वापसी करेंगे बुमराह- रिपोर्ट
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोट के कारण इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं। भारतीय टीम इस समय उनकी गैरमौजूदगी में एशिया कप 2022 में हिस्सा ले रही हैं।
पहले बैच में 7,000 लोगों को मिलेगी महिंद्रा स्कॉर्पियो-N, 26 सितंबर से शुरू होगी डिलीवरी
पिछले महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी नई स्कॉर्पियो-N को भारतीय बाजार में उतारा था। ग्राहकों को इस दमदार SUV का लंबे समय से इंतजार था।
बेंगलुरू के ईदगाह मैदान पर नहीं होगा गणेशोत्सव, सुप्रीम कोर्ट के यथास्थिति के आदेश
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के ईदगाह मैदान में गणेशोत्सव समारोह आयोजित करने के मामले में मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई।
NASA के लिए महत्वपूर्ण क्यों है चांद पर इंसान की मौजूदगी?
अंतरिक्ष की जो कड़ी हमारी दुनिया के सबसे करीब है, वह है हमारा इकलौता प्राकृतिक उपग्रह- हमारा चांद।
भारत लॉन्च से पहले ओप्पो A57e स्मार्टफोन की डिजाइन और कीमत लीक, जानें फीचर्स
ओप्पो कंपनी जल्द ही भारत में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन ओप्पो A57e लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले फोन की कीमत और रेंडर सामने आए हैं।
व्हाट्सऐप के जरिए ट्रेन में बैठे-बैठे ऑर्डर करें खाना, यह है तरीका
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, अब यात्री सफर के दौरान कभी भी खाना ऑर्डर कर सकते हैं।
#NewsBytesExclusive: कितना जरुरी है प्राथमिक उपचार? विशेषज्ञ से जानिए इसका महत्व
प्राथमिक उपचार एक तरह की देखभाल है, जिसकी मदद से किसी व्यक्ति को दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति के जोखिमों से बचाया जा सकता है।
एशिया कप: भारत बनाम हांगकांग मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े
पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हराने के बाद अब भारतीय क्रिकेट टीम अपने दूसरे मैच में हांगकांग से 31 अगस्त को भिड़ेगी। यह एशिया कप 2022 का चौथा मुकाबला होगा।
त्वचा को चमकदार बनाए रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये खाद्य पदार्थ
केमिकल युक्त उत्पादों, दूषित वातावरण, शारीरिक समस्याओं और गलत स्किन केयर रूटीन आदि से त्वचा के स्वास्थ्य पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में इसे स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है।
कोडिंग में बनाएं करियर, इन वेबसाइट से मुफ्त में लें प्रशिक्षण
कोडिंग में करियर शुरू करने का यह सबसे अच्छा समय है क्योंकि मौजूदा समय में डिजिटलीकरण तेजी से बढ़ रहा है।
बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में बरकरार रहेंगी विदेशी कंपनियां, भारत सरकार ने किया साफ
पिछले कुछ महीनों से चाइनीज बजट स्मार्टफोन को बैन करने की बात सामने आ रही है।
अर्बन क्रूजर हाईराइडर के बाद टोयोटा लॉन्च करेगी ये चार बेहतरीन मॉडल, जानिए इनकी खासियत
जापान की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टोयोटा भारत में अपने लाइनअप का विस्तार करने की तैयारी कर रही है।
BGMI डिवेलपर क्राफ्टॉन ला रही है नया गेम मूनब्रेकर, जानें कैसा होगा गेमप्ले
ओपेन-वर्ल्ड गेम्स का ट्रेंड तेज हो रहा है और बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया (BGMI) डिवेलपर क्राफ्टॉन इसका हिस्सा बनते हुए एक नया गेम लाने जा रही है।
2021 में 13,000 से ज्यादा छात्रों ने की आत्महत्या, महाराष्ट्र सबसे आगे- NCRB रिपोर्ट
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में भारत में 13,000 से अधिक छात्रों ने आत्महत्या की थी।
CBI को बैंक लॉकर में कुछ नहीं मिला, मुझे क्लीन चिट मिली- मनीष सिसोदिया
दिल्ली की नई शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार करने के आरोपों की जांच में जुटी केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने मंगलवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के लॉकर की तलाशी ली, लेकिन टीम को इसमें कुछ खास नहीं मिला। सिसोदिया ने दिल्ली विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान बताया कि तलाशी के दौरान उनके घर और बैंक लॉकर में CBI को कुछ नहीं मिला है। इस तरह से उन्हें और उनके परिवार को क्लीन चिट मिल गई है।
गुजरात दंगे: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कीं सभी लंबित याचिकाएं, कहा- बेमतलब हुईं
सुप्रीम कोर्ट ने 2002 गुजरात दंगों से संबंधित सभी लंबित याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि इतना समय बीतने के बाद इन याचिकाओं का कोई मतलब नहीं रह गया है और इसलिए इन्हें खारिज किया जा रहा है।
सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जन्मतिथि के सत्यापन की जरूरत नहीं- हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने कथित तौर पर नाबालिग से रेप के मामले के एक आरोपी को यह कहते हुए जमानत दे दी कि सहमति से शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनी साथी की जन्मतिथि के न्यायिक सत्यापन की जरूरत नहीं है।
वरुण आरोन और आदित्य तारे ने छोड़ा अपनी-अपनी टीमों का साथ, अब दूसरे राज्यों से खेलेंगे
भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने अगले घरेलू सत्र से पहले अपनी राज्य टीम झारखंड से विदा ले ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया है कि वह 2022-23 घरेलू सत्र में बड़ौदा का प्रतिनिधित्व करेंगे।
फिट और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है भारतीय भोजन और जीवनशैली, जरूर करें फॉलो
बहुत से लोगों का मानना है कि भारतीय भोजन उच्च कैलोरी युक्त होता है।
नेटफ्लिक्स ने जारी किया दिलजीत दोसांझ की 'जोगी' का ट्रेलर, दिखा सिख दंगों का दर्द
मंगलवार नेटफ्लिक्स ने दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म 'जोगी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया। यह फिल्म 1984 के सिख दंगों पर आधारित है।
गूगल ने लॉन्च किया अपना AI चैटबॉट, यूजर्स को दी उनके रिस्क पर चैटिंग की सलाह
सर्च इंजन कंपनी गूगल ने अपना एक्सपेरिमेंटल आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट पब्लिक के लिए रिलीज कर दिया है।
सिपाही से DSP बनीं बिहार की बबली, घर और बच्चा संभालते हुए की तैयारी
कहते हैं कि मन में अगर कुछ करने की लगन हो तो मंजिल तक पहुंचने में कोई भी परेशानी आड़े नहीं आ सकती।
गुजरात: गणेश शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प और पथराव, 13 गिरफ्तार
गुजरात के वडोदरा के मांडवी इलाके में गणेश शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों के सदस्यों के बीच किसी बात पर झड़प हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों गुट एक-दूसरे पर पथराव करने लगे।
पंजाब सरकार ने EV पॉलिसी के मसौदे को दी मंजूरी, वाहनों पर मिलेगी भारी छूट
जल्द ही पंजाब में भी इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) के लिए पॉलिसी लागू हो जाएगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसके मसौदे को मंजूरी दे दी है।
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका, गुलाम नबी आजाद के बाद 64 नेताओं ने दिया इस्तीफा
गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है।
बाबरी मस्जिद विध्वंस: सुप्रीम कोर्ट ने बंद किया कल्याण सिंह के खिलाफ अवमानना का केस
सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में भाजपा के दिवंगत नेता कल्याण सिंह के खिलाफ चल रहे कोर्ट की अवमानना के केस को बंद कर दिया है।
थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया
चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन और होस्ट क्रिस रॉक इस साल ऑस्कर समारोह के दौरान थप्पड़ कांड के लिए चर्चा में रहे।
ज्यादा व्यूज पाने के लिए फेसबुक पर इंस्टाग्राम रील्स कैसे करें शेयर, जानें तरीका
भारत में शॉर्ट वीडियो का क्रेज लगातार बढ़ रहा है, क्योंकि यह मनोरंजन के साथ कमाई का भी जरिया है। टिकटॉक बैन होने के बाद अब इस सैगमेंट में इंस्टाग्राम लीड कर रहा है।
चोट के कारण जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुए मिचेल मार्श
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मिचेल मार्श चोटिल हो गए हैं। टखने में सूजन के कारण वह जिम्बाब्वे के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज के बचे हुए मैचों से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।
महिलाओं के लिए दिल्ली सबसे असुरक्षित, उनके खिलाफ अपराधों में 40 प्रतिशत वृद्धि- NCRB रिपोर्ट
राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने साल 2021 के आंकड़े जारी कर दिए हैं। रिपोर्ट में देशभर में महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को बताया गया है। यहां पिछले साल हर दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप हुआ।
प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च हुई ऑडी Q3 SUV, कीमत 44.89 लाख रुपये से शुरू
दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी ऑडी ने अपनी Q3 SUV को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। इसे MQB प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है, इसी फ्लेटफॉर्म पर स्कोडा कुशाक और फॉक्सवैगन टाईगुन भी बनी है।
सिक्किम के पश्चिमी भाग में मौजूद हैं ये खूबसूरत पर्यटन स्थल, छुट्टियों में घूम आएं
सिक्किम का दूसरा सबसे बड़ा जिला, पश्चिमी-सिक्किम वनस्पतियों और जीवों की विशाल विविधता का घर है, जिनमें से कई का इस्तेमाल स्वदेशी समुदायों द्वारा किया जाता है।
भारत में साल 2021 में यातायात संबंधी हादसों में 1.73 लाख मौतें, NCRB रिपोर्ट में खुलासा
भारत में सड़क हादसों और उनके होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है।
मेडिकल काउंसलिंग समिति ने NEET PG की काउंसलिंग टाली, सीटों में होगा इजाफा
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएशन (NEET PG) 2022 की काउंसलिंग अब 1 सितंबर से शुरू नहीं होगी।
उत्तर प्रदेश: फोन पर स्मृति ईरानी की आवाज न पहचानने पर लेखपाल के खिलाफ जांच
उत्तर प्रदेश के अमेठी में फोन पर भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की आवाज न पहचानने पर एक लेखपाल के खिलाफ जांच शुरू की गई है।
IPL: डिजिटल प्रसारण में मिलेंगे कई वीडियो स्ट्रीम, चुना जा सकेगा मनपसंद कैमरा एंगल
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन के प्रसारण में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। प्रसारण में होने वाले सभी बदलाव डिजिटल प्लेटफॉर्म पर होंगे। जो भी लोग केबल टीवी से हटकर अन्य प्लेटफॉर्म पर मैच देखेंगे उन्हें ये बदलाव देखने को मिलेंगे।
साल के आखिर तक देशभर में मिलेंगी जियो की स्टैंडअलोन 5G सेवाएं, जानें इसका मतलब
रिलायंस जियो ने भारत में अपनी 5G सेवाओं के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा कर दी है और दीपावली पर इसकी शुरुआत करने वाली है।
ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार
तथाकथित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) अपने ट्वीट्स के कारण चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों पर वह अकसर विवादित टिप्पणियां करते हैं।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कक्षा 12 पास युवाओं के लिए निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।
आसुस ROG फोन 6D अल्टीमेट स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा, दमदार प्रोसेसर से होगा लैस
आसुस कंपनी अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन आसुस ROG फोन 6D अल्टीमेट को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश करने वाली है।
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बने गौतम अडाणी, शीर्ष तीन में आने वाले पहले एशियाई
भारत के गौतम अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने फ्रांस के कारोबारी और निवेशक बर्नाड अरनॉल्ट को पीछे छोड़ दिया है और उनकी अनुमानित संपत्ति करीब 137.4 अरब डॉलर (लगभग 10,970 अरब रुपये) है।
स्नैपचैट लाई नया डुअल कैमरा फीचर, फ्रंट और बैक कैमरे से एकसाथ करें रिकॉर्डिंग
लोकप्रिय सोशल मीडिया ऐप स्नैपचैट की ओर से डुअल कैमरा नाम का नया फीचर रिलीज किया गया है।
100 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने वाले अमलान बोरगोहेन कौन हैं?
भारत के स्प्रिंटर अमलान बोरगोहेन ने 100 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
पतली लड़कियां इन फैशन टिप्स को करें फॉलो, दिखेंगी स्टाइलिश
अगर लड़कियां यह सोचती हैं कि स्टालिश दिखने के लिए महंगे कपड़े और फैशन एसेसरीज आदि को पहन लेने से हमेशा स्टाइलिश दिख सकती हैं तो आप गलत सोच रही हैं।
कावासाकी निंजा 300 स्पोर्ट्स बाइक खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम
जापानी ऑटोमेकर कावासाकी ने भारत में अपनी निंजा 300 बाइक की कीमत बढ़ा दी है। लागत में हो रही बढ़ोतरी के कारण कंपनी ने इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत को 3,000 रुपये तक बढ़ा दिया है।
शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- रिपोर्ट
वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थरूर अध्यक्ष पद की रेस में उतरने पर विचार कर रहे हैं और अभी तक उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।
बच्चों के बेडरूम को नया लुक देने के लिए अपनाएं ये तरीके, लगेगा खूबसूरत
बच्चों का बेडरूम काफी अहम होता है क्योंकि यह उनके व्यक्तित्व पर काफी प्रभाव डालता है।
दिल्ली: AAP और भाजपा के विधायकों ने विधानसभा में रातभर दिया धरना, उपराज्यपाल का इस्तीफा मांगा
आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है और सोमवार को दोनों पार्टियों के विधायक रातभर दिल्ली विधानसभा में धरने पर बैठे रहे।
चर्चित फिल्मों से कॉपी किए गए ये टीवी धारावाहिक, पर नहीं दिखा दम
टीवी के धारावाहिक अकसर बचकाने ट्विस्ट्स के लिए ट्रोल होते हैं। वहीं, बिना किसी ठोस कहानी के इन सीरियलों को महीनों तक खीचने के लिए भी काफी आलोचना होती है।
दो देशों के बीच में मौजूद हैं ये पांच जगहें, जानिए इनसे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
अगर आप सोचते हैं कि एक समय में एक ही स्थान पर रहना संभव है तो आप गलत हैं।
29 Aug 2022
हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस को टक्कर देने आ रही है टाटा नेक्सन, जल्द देगी दस्तक
भारतीय बाजार में SUVs की मांग तेज हो गई है। इस सेगमेंट में किआ सेल्टॉस और हुंडई क्रेटा की जबरदस्त बिक्री चल रही है।
करियर में करना है कुछ अलग तो 3D प्रिंटिंग में बना सकते हैं भविष्य
आने वाले समय में डिजिटलीकरण के साथ-साथ 3D प्रिंटिंग की मांग में काफी वृद्धि होने वाली है।
पंजाब कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला के गाने 'जांदी वार' की रिलीज पर लगाई रोक
29 मई को गायक और रैपर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद पंजाब सहित पूरे देश में शोक की लहर उमड़ पड़ी थी।
लंबी हाइट वाली महिलाएं अपनाएं ये फैशन टिप्स, खूबसूरती में लग जाएंगे चार चांद
जहां ज्यादातर लोग अच्छी हाइट की कामना करते हैं, वहीं कुछ लोगों की हाइट खुदरती लंबी होती है।
आर्मी पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन
शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है।
उत्तर प्रदेश: बस्ती में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद प्रेमी-प्रेमिका की ऑनर किलिंग
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में प्रेमिका के परिजनों के उसकी और उसके प्रेमी की ऑनर किलिंग करने का मामला सामने आया है।
कृति सैनन ने दिया था 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के लिए ऑडिशन, करण भी थे अनजान
'कॉफी विद करण' लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो के हर एपिसोड में बॉलीवुड के दिग्गज सितारे अपने बारे में दर्शकों के सामने चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: भाजपा पार्षद के घर से बरामद हुआ मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ बच्चा
उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे स्टेशन से चोरी हुआ सात महीने का बच्चा लगभग 100 किलोमीटर दूर फिरोजाबाद में एक भाजपा नेता के घर से बरामद हुआ है।
UPSC: 22 साल की अनन्या ने सिर्फ एक साल की तैयारी और बन गईं IAS अधिकारी
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है।
लोगों को पसंद आ रही मारुति सुजुकी ब्रेजा फेसलिफ्ट, दो महीने में बुकिंग एक लाख पार
मारुति सुजुकी बिक्री के मामले में लंबे समय से भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की शीर्ष कंपनी बनी हुई है। SUV सेगमेंट में अपनी धाक जमाने के लिए पिछले महीनों मारुति दो नई कारें लेकर आई थी।
गुजरात फैक्ट्री से मारुति सुजुकी रोल आउट कर चुकी है 20 लाख गाड़ियां
मारुति सुजुकी बजट सेगमेंट की गाड़ियां बनाने के लिए जानी जाती है और हर महीने कंपनी की लाखों गाड़ियों की बिक्री होती है।
हाइपोथायरायडिज्म के जोखिम कम करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ
हाइपोथायरायडिज्म तब होता है, जब थायराइड ग्रंथि शरीर में पर्याप्त हार्मोन का उत्पादन नहीं करती है।
NASA को टालना पड़ा आर्टेमिस 1 मिशन का लॉन्च, तकनीकी खामी के चलते रुकावट
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की ओर से आज के लिए तय किया गया आर्टेमिस 1 मिशन लॉन्च टाल दिया गया है।
एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान डिज्नी+ हॉटस्टार को मिली रिकॉर्ड व्यूअरशिप
भारत और पाकिस्तान के बीच जब भी क्रिकेट का मैच होता है, तो रोमांच अपने चरम पर होता है।
एशिया कप 2022: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच में देखने को मिलेंगे ये आपसी बैटल्स
बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में 30 अगस्त को शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे।
रिलायंस AGM 2022: जियो 5G से लेकर ग्रीन एनर्जी तक, एनुअल इवेंट में हुईं ये घोषणाएं
भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का बड़ा एनुअल इवेंट आज सोमवार को आयोजित हुआ।
असम के मुख्यमंत्री का सुझाव- क्षेत्रीय असमानता समाप्त करने के लिए बनाई जाएं पांच राष्ट्रीय राजधानियां
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने क्षेत्रीय असमानता को समाप्त करने के लिए देश की पांच राजधानियां बनाने का सुझाव दिया है।
मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट
दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (65) ने दुबई में अब तक का सबसे महंगा घर खरीदा है। घर की कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये (8 करोड़ डॉलर) बताई जा रही है।
बिना प्रदूषण किए देश में क्रांति ला रहे हैं इलेक्ट्रिक वाहन- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
जापानी वाहन निर्माता कंपनी सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के भारतीय बाजार में चार दशक पूरे होने के मौके पर आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर बड़ा बयान दिया है।
साजिद खान की '100%' में दिखेंगे जॉन अब्राहम, रितेश देशमुख, नोरा फतेही और शहनाज गिल
साजिद खान बॉलीवुड के लोकप्रिय फिल्ममेकर हैं। अब उनकी एक नई फिल्म का ऐलान हो गया है। उनके निर्देशन की इस फिल्म का शीर्षक '100%' रखा गया है।
CNG वेरिएंट में जल्द दस्तक देगी मारुति सुजुकी ऑल्टो, इन फीचर्स से होगी लैस
देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में अपनी ऑल्टो K10 फेसलिफ्ट को भारतीय बाजार में उतारा था।
एशिया कप 2022, बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान: मैच प्रीव्यू, ड्रीम 11 और महत्वपूर्ण आंकड़े
एशिया कप 2022 के तीसरे मैच में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी।
उड़ान के दौरान ही एक-दूसरे से मारपीट करने लगे एयर फ्रांस के पायलट, निलंबित
जेनेवा से पेरिस की ओर जा रही एयर फ्रांस की फ्लाइट में दो पायलेटों के बीच कथित तौर पर मारपीट का मामला सामने आया है।
गणेश चतुर्थी: बप्पा को बेहद प्रिय हैं ये व्यंजन, प्रसाद के रूप में लगाएं भोग
हर बार की तरह इस साल भी गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में धूम-धड़ाके से मनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
पान मसाला के विज्ञापन के लिए कार्तिक आर्यन ने ठुकराई 9 करोड़ रुपये की डील
कार्तिक आर्यन अब युवाओं के चहेते सितारे बन गए हैं। वह दिनों-दिन स्टारडम की नई सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म 'भूल भुलैया 2' की सफलता ने उनके लिए कई दरवाजे खोल दिए हैं।
दिवाली से शुरू होंगी जियो की 5G सेवाएं, अंबानी बोले- सबसे एडवांस नेटवर्क होगा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड अगले दो महीने में दिवाली से जियो की 5G सेवाएं शुरू कर देगा। रिलायंस के मालिक और चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज 45वीं AGM बैठक में ये बड़ा ऐलान किया।
सुप्रीम कोर्ट का NEET PG की काउंसलिंग में दखल देने से इनकार
सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएशन (NEET PG) 2022 की काउंसलिंग का रास्ता साफ कर दिया है।
'बिग बॉस' छोड़ने के बाद मिली थी बलात्कार और जान से मारने की धमकी- जैस्मिन भसीन
'बिग बॉस 14' में भाग लेने के बाद टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन को अपार शोहरत मिली। इस शो के जरिए उन्होंने अपनी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग बनाई।
भारत के खिलाफ घातक गेंदबाजी करने वाले पाकिस्तान के नसीम शाह कौन हैं?
एशिया कप 2022 के दूसरे मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया।
G-23: कांग्रेस के इस समूह में कितने नेता बाकी और क्या हो सकता है इसका भविष्य?
वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्तीफा देने के बाद बागी कांग्रेस नेताओं का 'G-23 समूह' एक बार फिर से चर्चा के केंद्र में आ गया है।
अकासा एयर का महत्वपूर्ण डाटा हुआ लीक, कंपनी ने यात्रियों को दी फिशिंग अटैक्स की चेतावनी
भारत की सबसे नई एयरलाइन अकासा एयर को डाटा लीक का सामना करना पड़ा है और यह यात्रियों के लिए अच्छी खबर नहीं है।
काला चश्मा: पंजाब के 15 साल के लड़के का लिखा हुआ गाना जो 'ग्लोबल' हो गया
रैपर बादशाह को 'काला चश्मा' गाए वैसे तो करीब छह साल हो गए हैं। यह गाना लगभग हर भारतीय डीजे की प्लेलिस्ट में रहता है।
MBBS पास युवाओं के लिए सेना में अधिकारी बनने का मौका, 420 पदों पर निकली भर्ती
MBBS कर चुके युवाओं के लिए सरकारी नौकरी करने का अच्छा अवसर है।
CUET PG 2022 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड
पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज में एडमिशन के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG) की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक जरूरी खबर है।
'चक दे इंडिया' से 'हरजीता' तक, हॉकी पर आधारित ये फिल्में पैदा करती हैं जुनून
स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के प्रति दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। ऐसी फिल्मों के प्रति लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। खेल पर आधारित कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।
झारखंड: फोन पर बात करने से इनकार करने पर जलाई गई लड़की की मौत, तनाव बढ़ा
झारखंड के दुमका में फोन पर बात करने से इनकार करने पर जलाई गई 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई है। इसके बाद इलाके में फैले तनाव को देखते हुए प्रशासन ने जिले में धारा 144 लागू कर दी है।
आखिरी ओवर में 15 रन भी चाहिए होते तो हासिल कर लेता- हार्दिक पांड्या
बीते रविवार (28 अगस्त) को दुबई में खेले गए एशिया कप 2022 के मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत में हार्दिक पांड्या ने अपने ऑलराउंड खेल से अहम भूमिका निभाई।
भारत में स्मार्टफोन्स खरीदने वाले घटे, शाओमी अब भी टॉप पोजीशन पर बरकरार- रिपोर्ट
भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में शिपमेंट्स में लगातार तीसरी तिमाही में गिरावट देखने को मिली है और पिछले साल के मुकाबले पांच प्रतिशत कम स्मार्टफोन्स खरीदे गए।
महिंद्रा बोलेरो का नया मॉडल आया सामने, जानिये क्यों है ये कंपनी की बेस्टसेलिंग कार
देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिद्रा पूरी तैयारी के साथ अपनी सभी SUVs को अपडेट करने में लगी हुई है। ये सभी गाड़ियां अब कंपनी के नये लोगो के साथ लॉन्च की जा रही हैं।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बने जेम्स एंडरसन, जानिए आंकड़े
इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 950 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं।
करोड़ों में नीलाम हुई प्रिसेंस डायना की यह कार, जानिये इससे जुड़ी यादें
1980 के दशक में प्रिंसेस डायना द्वारा इस्तेमाल की गई कार फोर्ड एस्कॉर्ट RS टर्बो S1 उनकी 25वीं पुण्यतिथि से कुछ दिन पहले शनिवार को नीलाम हुई।
दिल्ली: सरकार अस्थिर करने के आरोपों के बीच आज बहुमत साबित करेंगे केजरीवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे। यह बहुमत परीक्षण ऐसे समय हो रहा है, जब दिल्ली में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।
स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होते हैं केरल के मट्टा चावल, ये हैं इसके फायदे
जब भी बात वजन कम करने की आती है तो लोग चावलों का सेवन छोड़ देते हैं और इसके विदेशी विकल्प ब्राउन राइस को डाइट में शामिल कर लेते हैं।
नोएडा: तीन महीनों में साफ होगा ट्विन टावर का मलबा; सुपरटेक को 500 करोड़ का नुकसान
उत्तर प्रदेश के नोएडा में बने सुपरटेक ट्विन टावर को रविवार को गिरा दिया गया। करीब 100 मीटर ऊंचाई वाले इन टावरों को नियंत्रित विस्फोट के जरिये गिराने में महज नौ सेकंड का समय लगा।
देशी कंपनियों के इन दमदार वाहनों से देश की सुरक्षा करती है भारतीय सेना
देश की सीमाओं की रक्षा करने में आज हमारी अपनी महिंद्रा और टाटा जैसी ऑटोमोबाइल कंपनियां सेनाओं की सहायक बनी हुई हैं। इनके बनाए जा रहे वाहन सशक्त बलों को और भी सशक्त बना रहे हैं।