NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'चक दे इंडिया' से 'हरजीता' तक, हॉकी पर आधारित ये फिल्में पैदा करती हैं जुनून
    अगली खबर
    'चक दे इंडिया' से 'हरजीता' तक, हॉकी पर आधारित ये फिल्में पैदा करती हैं जुनून
    हॉकी पर आधारित ये फिल्में पैदा करती हैं जुनून

    'चक दे इंडिया' से 'हरजीता' तक, हॉकी पर आधारित ये फिल्में पैदा करती हैं जुनून

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 29, 2022
    12:34 pm

    क्या है खबर?

    स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के प्रति दर्शकों में गजब का उत्साह देखने को मिलता है। ऐसी फिल्मों के प्रति लोगों की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। खेल पर आधारित कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई हैं।

    भारत हर साल 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाता है।

    आइए आज राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर हॉकी पर आधारित बड़ी फिल्मों पर नजर डालते हैं।

    #1

    चक दे इंडिया

    शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया' खेल के प्रति एक जुनून पैदा करती है। इसमें उन्हें एक कोच की भूमिका में देखा गया था।

    हॉकी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्म है। 2007 में रिलीज हुई इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था।

    फिल्म के गाने भी हिट हुए थे। फिल्म को IMDb पर 8.1 रेंटिग दी गई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    #2

    सूरमा

    इस सूची में दूसरी फिल्म 'सूरमा' है, जिसमें पंजाबी अभिनेता दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में दिखे थे। फिल्म 2018 में बड़े पर्दे पर आई थी।

    यह एक बायोपिक फिल्म है, जो हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह के जीवन के सफर को दिखाती है। शाद अली ने इसका निर्देशन किया था। इसमें दिलजीत को संदीप की भूमिका में देखा गया था।

    इस फिल्म में तापसी पन्नू, अंगद बेदी और विजय राज जैसे कलाकार नजर आए थे।

    #3

    गोल्ड

    स्पोर्ट्स ड्रामा 'गोल्ड' में दिग्गज अभिनेता अक्षय कुमार नजर आए थे। यह फिल्म भारत की पहली राष्ट्रीय हॉकी टीम की यात्रा के इर्दगिर्द घूमती है, जिसने 1948 में ओलंपिक में भाग लिया था।

    फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। इसका निर्देशन रीमा कागती ने किया है। फिल्म 2018 में सिनेमाघरों में आई थी।

    इसमें अक्षय के अलावा मौनी रॉय, कुणाल कपूर, कियारा आडवाणी और सनी कौशल जैसे सितारे दिखे थे।

    #4

    हरजीता

    इस फेहरिस्त में हॉकी खिलाड़ी हरजीत सिंह के जीवन पर बनी 2018 में आई 'हरजीता' शामिल है।

    हरजीत एक गरीब परिवार से आते हैं और संघर्ष के बाद उन्होंने अपनी पहचान बनाई। वह जूनियर विश्व कप में भारतीय हॉकी टीम के लिए कप्तानी कर चुके हैं।

    फिल्म पंजाबी भाषा में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है। इसमें एमी विर्क ने हरजीत की भूमिका निभाई थी, जबकि पंकज त्रिपाठी कोच के किरदार में दिखे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मेजर ध्यान चंद
    पंकज त्रिपाठी

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    बॉलीवुड समाचार

    पुरस्कार के लिए नामांकित करने पर एंटरटेनमेंट मैगजीन के खिलाफ मुकदमा करेंगी कंगना, जानिए मामला कंगना रनौत
    'लाल सिंह चड्ढा' ही नहीं, आमिर खान की ये फिल्में भी साबित हुईं फ्लॉप आमिर खान
    फिल्मफेयर ने कंगना रनौत के आरोपों के बाद वापस लिया उनका नामांकन कंगना रनौत
    'हेरी फेरी' के निर्माता एजी नाडियाडवाला का 91 साल की उम्र में निधन सेलिब्रिटी की मौत

    मेजर ध्यान चंद

    'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद की बायोपिक का हुआ ऐलान, अभिषेक चौबे करेंगे निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    बदल गया खेल रत्न अवार्ड का नाम, अब से मेजर ध्यानचंद खेल रत्न होगा नाम नरेंद्र मोदी
    ध्यानचंद की बायोपिक के लिए ट्रेनिंग लेंगे ईशान, साल के अंत तक शुरू होगी शूटिंग बॉलीवुड समाचार

    पंकज त्रिपाठी

    उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई 'मिर्जापुर 2', जानिए कैसी है वेब सीरीज बॉलीवुड समाचार
    लेखक सुरेंद्र मोहन पाठक ने 'मिर्जापुर 2' के मेकर्स को दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी बॉलीवुड समाचार
    'मिर्जापुर 3' में हो सकती है मुन्ना त्रिपाठी की वापसी, दिव्येंदु शर्मा ने समझाई थ्योरी! बॉलीवुड समाचार
    पंकज त्रिपाठी ने लिया फैसला, अगले साल किसी प्रोजेक्ट में नहीं निभाएंगे गैंगस्टर का किरदार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025