NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / फिट और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है भारतीय भोजन और जीवनशैली, जरूर करें फॉलो
    अगली खबर
    फिट और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है भारतीय भोजन और जीवनशैली, जरूर करें फॉलो
    फिट और स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये भारतीय तरीके

    फिट और स्वस्थ बनाए रखने में कारगर है भारतीय भोजन और जीवनशैली, जरूर करें फॉलो

    लेखन अंजली
    Aug 30, 2022
    04:13 pm

    क्या है खबर?

    बहुत से लोगों का मानना है कि भारतीय भोजन उच्च कैलोरी युक्त होता है।

    हालांकि, मेडिकल जर्नल लैंसेट के वैश्विक शारीरिक गतिविधि को मापने वाले एक नए अध्ययन से पता चला कि यह सिर्फ एक भ्रम है।

    अध्ययन के अनुसार, भारत के लोग बहुत ऊर्जावान और सक्रिय हैं, जिसका श्रेय उनके भोजन और जीवनशैली को जाता है।

    अगर आप खुद को स्वस्थ और फिट बनाए रखना चाहते हैं तो भारतीय भोजन और जीवनशैली से जुड़े इन तरीकों को अपनाएं।

    #1

    सही समय पर खाएं

    हर भारतीय परिवार का ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर करने का अपना एक समय तय होता है और एक निश्चित समय पर लंबे समय से पूरे दिन का खाना खाने से शरीर भी उस समय के अनुकूल हो जाता है।

    यही वजह है कि खाने का समय ऊपर-नीचे हो जाने के बाद भोजन करने से खराब पाचन और अस्वस्थ आंत समेत कई तरह की स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं होने लगती हैं।

    इसलिए हमेशा सही समय पर खाने की कोशिश करें।

    #2

    खाने और पकाने के लिए सही बर्तन चुनें

    आयुर्वेद के अनुसार, तांबे की प्लेट में खाना खाने से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    भारत में अभी भी कई लोग तांबे के बर्तन में खाना खाते हैं और अगर आप अपना वजन नियंत्रित रखना चाहते हैं तो तांबे के बर्तन में खाना खाएं और पुराने जमाने की तरह मिट्टी के बर्तन में खाना पकाएं।

    यह न केवल स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाएगा बल्कि शरीर को सही मात्रा में पोषण प्रदान करते हुए स्वाद को भी बढ़ाएगा।

    #3

    घर का बना खाना खाएं

    भारतीय खाना बटर चिकन और छोले-भटूरे तक ही सीमित नही हैं।

    भारत के पारंपरिक व्यंजनों के अपने पोषण मूल्य हैं और उन व्यंजनों का सेवन आपको फिट और स्वस्थ बनाए रखने में काफी मदद करेगा।

    हालांकि, भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण कई भारतीय लोग अपने पारंपरिक खान-पान को भूलते जा रहे हैं और फास्ट फूड खा रहे हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

    इसलिए आप भारत के पांरपरिक व्यंजनों को ही महत्व दें।

    #4

    कुछ भी खाने से पहले दो बार सोचें

    अधिकांश भारतीय घर का बना खाकर इसलिए स्वस्थ रहते हैं क्योंकि वे अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर खाना बनाते हैं।

    उदाहरण के लिए अगर आपको हृदय संबंधित कोई रोग है तो आपको तैलीय भोजन से बचना चाहिए, अगर आपको थायराइड है तो आपको ऐसे भोजन से दूर रहना होगा, जिसमें काम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स शामिल न हो।

    इससे मतलब है कि ऐसा कुछ भी खाने से पहले दो बार इसलिए सोचें ताकि उसका सेवन आपकी समस्या को ट्रिगर न कर सके।

    #5

    शारीरिक सक्रियता भी है जरूरी

    हम जो खाना खाते हैं उसे हमें ढंग से पचाने की जरूरत भी होती है।

    डॉक्टरों के मुताबिक, अगर हमें अपना खाना पचाना है तो हमें एक्सरसाइज करने की जरूरत है क्योंकि खाना खाने के बाद देर तक बैठे रहने से वजन बढ़ने लगता है और कई तरह की बीमारियां भी हो सकती हैं।

    पहले होता भी यही था और आज भी कई भारतीय लोग खाने के बाद कुछ देर टहलने समेत कई काम करके खुद को फिट रखते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    खान-पान

    रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने और वजन घटाने में मददगार है ये मसालेदार डिटॉक्स ड्रिंक लाइफस्टाइल
    PCOS के प्रभाव को कम करने में मदद कर सकते हैं ये पांच तरह के पेय लाइफस्टाइल
    देसी घी बनाम मक्खन: दोनों में क्या है अंतर और किसका सेवन ज्यादा बेहतर? स्वास्थ्य
    स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक हैं ये पांच तरह के डोसे, डाइट में शामिल करना है लाभदायक लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं दिशा पाटनी, जानिए उनकी फिटनेस का राज खान-पान
    माथेरान के नजदीक मौजूद ये पांच पर्यटन स्थल छुट्टियों के लिए हैं बेहतरीन महाराष्ट्र
    कैसे इतना फिट रहते हैं सुपरस्टार राम चरण? जानिए उनका डाइट और वर्कआउट प्लान खान-पान
    60 की उम्र में भी काफी फिट हैं टॉम क्रूज, जानिए उनकी डाइट और वर्कआउट प्लान खान-पान

    एक्सरसाइज

    लोअर बैक पेन से राहत दिलाने में मदद कर सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    पीठ की अकड़न से छुटकारा दिला सकती हैं ये स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज लाइफस्टाइल
    बैटल रोप एक्सरसाइज करते समय इन गलतियों से बचें, लग सकती है चोट लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025