NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- रिपोर्ट
    अगली खबर
    शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- रिपोर्ट
    शशि थरुर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं

    शशि थरूर लड़ सकते हैं कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव- रिपोर्ट

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 30, 2022
    10:16 am

    क्या है खबर?

    वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद शशि थरूर कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, थरूर अध्यक्ष पद की रेस में उतरने पर विचार कर रहे हैं और अभी तक उन्होंने कोई अंतिम फैसला नहीं लिया है।

    मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के अनुसार, थरूर ने अभी अपना मन नहीं बनाया है, लेकिन वह जल्द ही इस पर कोई फैसला ले सकते हैं।

    थरूर ने मामले पर टिप्पणी करने से इनकार किया है।

    रिपोर्ट

    थरूर का विश्वास- लोकतांत्रिक मुकाबले से पार्टी में आएगा जोश

    इंडियन एक्सप्रेस के सूत्रों के अनुसार, थरूर का मानना है कि ये नए विचारों और कांग्रेस के लिए एक वैकल्पिक विजन को आगे रखने का समय है और अध्यक्ष पद के लिए लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा पार्टी में जोश लाएगी।

    उनका विश्वास है कि लोकतांत्रिक मुकाबले से कांग्रेस में सत्ता के विकेंद्रीकरण और राज्य इकाइयों को स्वतंत्रता देने जैसे मुद्दों पर स्वस्थ बहस शुरू हो सकेगी।

    उनका मानना है कि AICC के महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त की परंपरा खत्म होनी चाहिए।

    लेख

    सोमवार को लेख लिख थरूर ने की थी निष्पक्ष चुनाव की मांग

    थरूर के चुनाव लड़ने की ये संभावना ऐसे समय पर जताई जा रही है जब सोमवार को ही उन्होंने मलयालम अखबार 'मातृभूमि' में लेख लिखते हुए अध्यक्ष पद के लिए निष्पक्ष चुनाव की मांग की थी।

    अपने लेख में उन्होंने कहा कि आदर्श रूप से पार्टी को कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC) की दर्जन सीटों पर भी चुनाव कराने चाहिए थे, लेकिन अध्यक्ष पद के लिए चुनाव भी अच्छी शुरूआत है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि कई उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे।

    संभावना

    दो दशक में पहली बार होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला

    अगर थरूर मैदान में उतरते हैं तो पिछले दो दशक में ये पहली बार होगा जब कांग्रेस अध्यक्ष पद के मुकाबला देखने को मिलेगा। इससे पहले आखिरी बार 2001 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था जिसमें सोनिया ने एकतरफा जीत दर्ज की थी।

    थरूर पार्टी में बड़े सुधारों की मांग करने वाले G-23 समूह से आते हैं, ऐसे में किसी अन्य नेता का उनके खिलाफ मैदान में उतरना लगभग तय है।

    अन्य उम्मीदवार

    गांधी परिवार के विश्वस्त अशोक गहलोत भी लड़ सकते हैं चुनाव

    गौरतलब है कि गांधी परिवार के विश्वस्त और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनने की रेस में उतर सकते हैं। अटकलें हैं कि खुद सोनिया ने गहलोत से पार्टी की कमान संभालने को कहा है।

    गांधी परिवार की बात करें तो राहुल गांधी ने फिर से अध्यक्ष पद संभालने से इनकार कर दिया है, वहीं प्रियंका गांधी भी अध्यक्ष पद की रेस में नहीं हैं। सोनिया खराब स्वास्थ्य के कारण ये जिम्मेदारी नहीं उठा सकतीं।

    चुनाव कार्यक्रम

    अक्टूबर में होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव अक्टूबर में होगा। CWC द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग होगी और दो दिन बाद 19 अक्टूबर को मतगणना के बाद विजेता के नाम का ऐलान किया जाएगा।

    नामांकन की प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू होगी और नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शशि थरूर
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)

    ताज़ा खबरें

    आपका स्मार्टफोन बहुत धीमा हो गया है, बस कर लें ये काम? एंड्रॉयड
    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार

    शशि थरूर

    टीपू सुल्तान को याद करने के लिए शशि थरूर ने की इमरान खान की तारीफ पाकिस्तान समाचार
    लोकसभा चुनाव परिणाम: शुरुआती रुझानों में NDA बड़ी जीत की ओर, जानें चर्चित सीटों का हाल नरेंद्र मोदी
    पर्चियों के जरिए वोटिंग के बाद तीन तलाक बिल लोकसभा में पेश, सरकार और विपक्ष आमने-सामने लोकसभा
    जानें RTI कानून में क्या बदलाव करने जा रही है मोदी सरकार लोकसभा

    सोनिया गांधी

    सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों की हार के बाद 5 राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों से मांगा इस्तीफा उत्तराखंड
    लोकतंत्र को हैक करने के लिए हो रहा सोशल मीडिया का इस्तेमाल- सोनिया गांधी फेसबुक
    कांग्रेस में शामिल होने के ताजा कयासों के बीच सोनिया गांधी से मिले प्रशांत किशोर गुजरात
    प्रियंका गांधी से 2 करोड़ रुपये में पेंटिंग खरीदने को मजबूर किया गया- राणा कपूर कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    अपने बयानों के कारण कब-कब विवादों में रहे कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी? नरेंद्र मोदी
    गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा- राज्यपाल कोश्यारी महाराष्ट्र
    बंगाल: हिरासत में लिए गए गाड़ी में कैश ले जा रहे झारखंड कांग्रेस के तीन विधायक झारखंड
    झारखंड के विधायकों की गिरफ्तारी: अन्य कांग्रेस विधायक ने असम के मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप झारखंड

    कांग्रेस कार्यकारिणी समिति (CWC)

    कल होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं राहुल गांधी सोनिया गांधी
    राहुल गांधी के तीखे तेवर, कहा- वरिष्ठ नेताओं ने बेटों को पार्टी हित से ऊपर रखा मध्य प्रदेश
    राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस में बढ़ी आंतरिक कलह, संकट में गहलोत और कमलनाथ मध्य प्रदेश
    हार के बाद कांग्रेस में इस्तीफे पर इस्तीफे, अब तक 6 प्रदेश अध्यक्षों ने छोड़ा पद ओडिशा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025