NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार
    अगली खबर
    ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार
    विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार

    ऋषि कपूर-इरफान खान पर विवादित ट्वीट के लिए KRK गिरफ्तार

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 30, 2022
    11:47 am

    क्या है खबर?

    तथाकथित फिल्म क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) अपने ट्वीट्स के कारण चर्चा में रहते हैं। बॉलीवुड फिल्मों और कलाकारों पर वह अकसर विवादित टिप्पणियां करते हैं।

    बीते दिनों उन्होंने अनुष्का शर्मा, विजय देवरकोंडा, करण जौहर, आमिर खान जैसे सितारों के खिलाफ खूब बयानबाजी की।

    अब KRK को ऋषि कपूर पर की गई एक पुरानी विवादित टिप्पणी के लिए गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ 2020 में FIR दर्ज की गई थी।

    खबर

    एयरपोर्ट से मुंबई पुलिस ने KRK को किया गिरफ्तार

    ANI की खबर के अनुसार KRK को मुंबई पुलिस ने मंगलवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें मलाड पुलिस थाने ले जाया गया है।

    मंगलवार को ही उन्हें मुंबई के बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    KRK के खिलाफ 2020 में IPC की धारा 153A, 294, 500, 501, 505, 67 और 98 के तहत मामला दर्ज किया गया था। ये धाराएं जानबूझकर किसी का अपमान करने से संबंधित हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    कमाल राशिद खान, 'KRK' नाम से चर्चित हैं। हाल ही में उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपने नाम से 'खान' हटाकर पत्नी का टाइटल 'कुमार' लगाएंगे। उनकी पत्नी का नाम अनीता कुमार है।

    विवादित टिप्पणी

    ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर दिया था विवादित बयान

    अप्रैल 2020 में ऋषि कपूर को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो KRK ने अपने विवादित ट्वीट में कहा था कि उन्हें अभी नहीं मरना चाहिए क्योंकि शराब की दुकानें खुलने वाली हैं।

    उस दौरान उन्होंने इरफान खान पर भी विवादित बयान दिया था।

    बता दें 29 अप्रैल, 2020 को इरफान का निधन हो गया था। 24 घंटे के अंदर ही 30 अप्रैल को ऋषि कपूर ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

    शिकायतकर्ता

    गिरफ्तारी से खुश हैं शिकायतकर्ता

    2020 में यह FIR युवा सेना कोर समिति के सदस्य राहुल कनन ने दर्ज कराई थी।

    मंगलवार को KRK की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने बयान भी दिया है।

    इंडिया टुडे के अनुसार राहुल ने कहा, "मेरी शिकायत पर KRK को गिरफ्तार कर लिया गया है। मैं मुंबई पुलिस के इस कदम का स्वागत करता हूं। वह सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा व्यवहार समाज में स्वीकार नहीं होना चाहिए।"

    विवाद

    विवादों से KRK का है पुराना नाता

    KRK का विवादों से पुराना नाता है।

    बीते दिनों KRK ने ट्वीट किया कि अनुष्का शर्मा, विराट कोहली के डिप्रेशन का कारण हैं।

    KRK ने '1920: लंदन' के लिए निर्देशक विक्रम भट्ट के खिलाफ भी कई आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद विक्रम ने उनपर मानहानि का मुकदमा कर दिया था।

    वहीं KRK ने दावा किया था कि करण ने 'बॉम्बे वेलवेट' के रिव्यू के लिए उन्हें पैसे ऑफर किए थे। अनुराग कश्यप ने इन बातों का खंडन किया था।

    जानकारी

    KRK ने फैलाई थी अनुराग के निधन की खबर

    2020 में KRK के एंटरटेनमेंट वेबसाइट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के निधन की खबर जारी कर दी गई थी। इसपर अनुराग ने भी चुटकी ली थी। हालांकि, KRK ने बाद में इस गलती के लिए माफी मांग ली थी।

    ट्विटर पोस्ट

    अनुराग ने ली थी KRK के ट्वीट पर चुटकी

    कल यमराज के दर्शन हुए .. आज यमराज खुद घर वापस छोड़ के गए । बोले - अभी तो और फ़िल्में बनानी हैं तुम्हें । तुम फ़िल्म नहीं बनाओगे और बेवक़ूफ़/भक्त उसका boycott नहीं करेंगे , तो उनका जीवन सार्थक नहीं होगा। उनको सार्थकता मिले इसलिए वापस छोड़ गये मुझे। https://t.co/fHuZN6YQ5n

    — Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) September 14, 2020
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर
    इरफान खान

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    विराट कोहली

    कैसे इतना फिट रहते हैं विराट कोहली? जानिए उनका डाइट और वर्कआउट प्लान लाइफस्टाइल
    ICC टेस्ट रैंकिंग: 2016 के बाद से पहली बार टॉप-10 से बाहर हुए विराट कोहली रोहित शर्मा
    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शिखर धवन करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी? चेन्नई सुपरकिंग्स

    बॉलीवुड समाचार

    मां बनने के बाद करियर लेगा बैकसीट? जानिए क्या बोलीं सोनम कपूर सेलिब्रिटी गॉसिप
    स्वरा भास्कर की 'जहां चार यार' का ट्रेलर जारी, गोवा ट्रिप पर मस्ती करती दिखीं अभिनेत्रियां फिल्म का ट्रेलर
    राजू श्रीवास्तव के साथ सेल्फी लेने ICU में घुस गया शख्स, सुरक्षा बढ़ाई गई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)
    फरहान अख्तर-रितेश सिधवानी पर लगा श्रमिकों का वेतन नहीं देने का आरोप फरहान अख़्तर

    ऋषि कपूर

    ल्यूकेमिया के कारण हुआ ऋषि कपूर का निधन, जानिए क्या है यह बिमारी और इसके लक्षण लाइफस्टाइल
    ऋषि कपूर की डेब्यू फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के साथ जुड़े हैं कई दिलचस्प किस्से बॉलीवुड समाचार
    इरफान और ऋषि कपूर ने अपने करियर में सिर्फ एक फिल्म में साथ किया था काम बॉलीवुड समाचार
    ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए प्राइवेट जेट से मुंबई जाएंगी बेटी रिद्धिमा, मिली अनुमति बॉलीवुड समाचार

    इरफान खान

    बोमन ईरानी चाहते थे इरफान खान बने 'थ्री इडियट्स' के वायरस, ताजा की बीती यादें बॉलीवुड समाचार
    KRK ने किए इरफान खान और ऋषि कपूर पर आपत्तिजनक कमेंट, दर्ज हुई FIR बॉलीवुड समाचार
    इरफान जाते-जाते कर गए कोरोना वायरस से जूझते लोगों की मदद, नहीं करना चाहते थे खुलासा बॉलीवुड समाचार
    नवाजुद्दीन ने अपने करियर के बारे में की बात, नेपोटिज्म के लिए दर्शकों को बताया जिम्मेदार बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025