NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / NASA को टालना पड़ा आर्टेमिस 1 मिशन का लॉन्च, तकनीकी खामी के चलते रुकावट
    अगली खबर
    NASA को टालना पड़ा आर्टेमिस 1 मिशन का लॉन्च, तकनीकी खामी के चलते रुकावट
    तकनीकी कारणों से आर्टेमिस 1 मिशन लॉन्च टाल दिया गया है।

    NASA को टालना पड़ा आर्टेमिस 1 मिशन का लॉन्च, तकनीकी खामी के चलते रुकावट

    लेखन प्राणेश तिवारी
    Aug 29, 2022
    06:52 pm

    क्या है खबर?

    अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA की ओर से आज के लिए तय किया गया आर्टेमिस 1 मिशन लॉन्च टाल दिया गया है।

    नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) की ओर से आधिकारिक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है।

    सामने आया है कि तकनीकी कारणों से यह फैसला लिया गया है और डाटा जुटाने के बाद लॉन्च की अगली तारीख तय की जाएगी।

    इंजन ब्लीड की समस्या के चलते फिलहाल यह लॉन्च टालना पड़ा है।

    घोषणा

    एजेंसी ने ट्वीट में दी लॉन्च टालने की जानकारी

    NASA ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि आर्टेमिस का लॉन्च आज नहीं हो सकता है।

    एजेंसी ने लिखा, 'टीम को इंजन ब्लीड से जुड़ी एक तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ा है। हमारी टीम डाटा जुटा रही है और हम आपको जल्द इस बात की जानकारी देंगे कि लॉन्च की अगली कोशिश कब की जाएगी।'

    बता दें, आर्टेमिस 1 को सबसे शक्तिशाली रॉकेट की मदद से फ्लोरिडा के केनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाना था।

    रुकावट

    दो घंटे की तय विंडो में नहीं हो सका लॉन्च

    स्पेस एजेंसी ने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि लॉन्च डायरेक्टर की ओर से आर्टेमिस 1 लॉन्च सुबह 8:34 EDT पर रोका गया।

    आर्टेमिस 1 स्पेस लॉन्च सिस्टम रॉकेट और ओरियन स्पेसक्राफ्ट दोनों सुरक्षित और स्थिर हैं।

    हालांकि, लॉन्च कंट्रोलर्स नहीं समझ पा रहे थे कि कोर स्टेज के नीचे स्थित RS-25 इंजन्स में ब्लीड टेस्ट की स्थिति क्यों बन रही है।

    इस परेशानी के चलते दो घंटे की लॉन्च विंडो के अंदर लिफ्ट-ऑफ नहीं हो सका और इसे टालना पड़ा।

    मिशन

    स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) की मदद से होगा लिफ्ट-ऑफ

    आर्टेमिस 1 मिशन के तहत NASA इसके डीप स्पेस एक्सप्लोरेशन सिस्टम्स, ओरियन स्पेसक्राफ्ट का इंटीग्रेटेड फ्लाइट टेस्ट करने जा रही है।

    इसका एक्सप्लोरेशन ग्राउंड फ्लोरिडा को बनाया गया है और स्पेसक्राफ्ट को स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) की मदद से चांद तक भेजा जाएगा।

    ओरियन का काम चांद की कक्षा में चक्कर लगाना होगा और SLS 10 सैटेलाइट्स के साथ जाएगा, जो रिसर्च का काम करेंगे।

    हालांकि, इस रुकावट के बाद लिफ्ट-ऑफ के लिए अगली लॉन्च डेट का इंतजार करना होगा।

    प्रोजेक्ट

    बड़े प्रोजेक्ट का पहला कदम है आर्टेमिस 1

    आर्टेमिस 1 मिशन का लॉन्च अलग-अलग वजहों से पहले भी टलता रहा है। इसे मई, 2021 में लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसमें देरी होती गई।

    यह मिशन टेस्ट फ्लाइट है और इसमें कोई क्रूमेंबर नहीं जाएगा। इसके बाद जो मिशन लॉन्च होगा, उसमें क्रूमेंबर्स चांद पर जाएंगे।

    आर्टेमिस 3 में चांद की सतह पर उतरने की कोशिश की जाएगी और इसकी लॉन्चिंग 2025 के लिए निर्धारित की गई है। वहीं, आर्टेमिस 4 में इंसानों को चांद पर भेजा जाएगा।

    महत्व

    इसलिए महत्वपूर्ण है आर्टेमिस 1 का लॉन्च

    आर्टेमिस 1 मिशन चांद के रहस्यों का पता लगाने की इंसानी कोशिशों के लिए आगे का रास्ता दिखाएगा। साथ ही यह चांद और उसके पार जाने के लिए NASA की क्षमता को परखेगा।

    इस मिशन के साथ NASA पहली बार किसी महिला और अश्वेत अंतरिक्ष यात्री को चांद पर भेजेगी और धरती के उपग्रह पर अंतरिक्ष यात्रियों की मौजूदगी तय की जाएगी।

    रॉकेट के साथ ओरियन स्पेसक्राफ्ट भेजा जाएगा, जो मिशन पूरा करने के बाद धरती पर लौटेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    NASA की योजना भविष्य में चांद की कक्षा में एक स्पेस स्टेशन का निर्माण करने की है। चांद और इसके पार के मिशन में इसका उपयोग किया जाएगा। इसमें अलग-अलग स्पेसक्राफ्ट के लिए डॉकिंग पोर्ट बने होंगे और अंतरिक्ष यात्री वहां रहकर काम कर सकेंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चांद
    नासा
    अंतरिक्ष
    अंतरिक्ष कंपनी

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    चांद

    चांद पर मानव भेजने की योजना बना रहे अमेजन के CEO जेफ बेजोस, जानिये खास बातें टेक्नोलॉजी
    ISRO ने शेयर की चंद्रयान-2 से ली गईं पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें, तारीफों की बरसात ISRO
    चंद्रमा की राह पर भारत के लिए मंगलवार अहम, चांद की कक्षा में प्रवेश करेगा चंद्रयान-2 ISRO
    चंद्रयान-2 ने सफलतापूर्वक पार की बड़ी चुनौती, चंद्रमा की कक्षा में किया प्रवेश ISRO

    नासा

    अंतरिक्ष में जाकर फिल्म शूट करेंगे टॉम क्रूज, NASA ने किया कंफर्म हॉलीवुड समाचार
    NASA और SpaceX ने पूरी की मानवयुक्त मिशन लॉन्च करने की तैयारी, यहां जाने सबकुछ रूस समाचार
    सफलतापूर्वक लॉन्च हुआ NASA-SpaceX का मानवयुक्त मिशन, निजी कंपनी की है पहली अंतरिक्ष यात्रा रूस समाचार
    वर्जिन ऑर्बिट हवाई जहाज ने उड़ते वक्त लॉन्च किया रॉकेट, अंतरिक्ष में भेजे 10 सैटेलाइट टेक्नोलॉजी

    अंतरिक्ष

    2021 में ISRO का पहला मिशन 28 फरवरी को, भेजेगा कई सैटेलाइट्स ISRO
    बिरयानी से लेकर सूजी के हलवे तक, गगनयान मिशन पर एस्ट्रोनॉट्स को मिलेंगे ये व्यंजन ISRO
    क्या होते हैं UFOs और क्या एलियंस से है इनका कनेक्शन? नासा
    अंतरिक्ष यात्रियों पर पड़ता है सफर का बुरा असर, कमजोर हो जाती हैं हड्डियां- स्टडी अंतरिक्ष यात्री

    अंतरिक्ष कंपनी

    एलियंस की खोज के लिए तैरने वाले रोबोट्स बना रही है NASA, स्मार्टफोन जितना होगा आकार नासा
    इंसानों तक पहुंचने के लिए क्वॉन्टम मेसेजेस की मदद ले सकते हैं एलियंस- रिपोर्ट एलियंस
    कितना ठंडा है अंतरिक्ष; साइंस-फिक्शन फिल्मों में है कितनी सच्चाई? अंतरिक्ष यात्री
    दुनिया का सबसे बड़ा टेलीस्कोप जेम्स वेब, जानें इससे जुड़ी खास बातें नासा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025