LOADING...

24 Aug 2022


23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर आएगी 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा 2'

चर्चित वेब सीरीज 'जामताड़ा: सबका नंबर आएगा' ने OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होते ही लोगों के होश उड़ा दिए थे। सच्ची घटना पर आधारित इस क्राइम ड्रामा सीरीज को लोगों ने बहुत सराहा था।

महिंद्रा बोलेरो टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, नये लोगो के साथ होगी लॉन्च

महिंद्रा ने पिछले साल XUV 700 के साथ कंपनी का नया लोगो लॉन्च किया था। इसे बाजार में 'ट्वीन पीक' लोगो के नाम से भी जाना जाता है।

एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के अंतरिम कोच होंगे वीवीएस लक्ष्मण

नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) के मौजूदा प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण आगामी एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच होंगे। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दी है।

ICC रैंकिंग: वनडे में शुभमन गिल ने लगाई बड़ी छलांग, टेस्ट में रबाडा को हुआ फायदा

भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने जिम्बाब्वे दौरे में शानदार प्रदर्शन किया था, जिसका फायदा उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) द्वारा जारी ताजा वनडे रैंकिंग में हुआ है।

रणबीर ने उड़ाया था आलिया के वजन का मजाक, आलोचना के बाद अब मांगी माफी

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' जल्द पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इसके लिए फिल्म का प्रमोशन भी जारी है।

देश में 2024 तक कोई नहीं खरीद पाएगा लेम्बोर्गिनी की कार, सभी मॉडल बिके

विश्वभर में लेम्बोर्गिनी की गाड़ियों की जबरदस्त मांग है। अगर कोई भी कंपनी की किसी कार को खरीदने की योजना बना रहा है तो उसे 2024 तक इंतजार करना पड़ेगा।

भारत के पांच प्रमुख अनोखे गांव, जहां की विचित्रता आपको कर देंगी हैरान

जो बात गांव में है..वो बात शहर में कहां, जनाब! सही तो कहा हमनें, तभी तो भारत को गांवों का देश कहा जाता है। यहीं पर भारत का देसीपन और यहां के लोगों का अपनापन महसूस किया जा सकता है।

राजस्थान: अब बाड़मेर में शिक्षक ने की दलित छात्र की पिटाई, अस्पताल में भर्ती

राजस्थान के जालौर जिले में शिक्षक की पिटाई से नौ वर्षीय दलित छात्र की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं कि अब बाड़मेर के सरकारी स्कूल में शिक्षक द्वारा दलित छात्र की पिटाई करने का मामला सामने आया है।

मामूली टक्कर में बर्बाद हुआ फॉक्सवैगन वर्टस का इंजन, बिल्ड क्वालिटी पर उठ रहे सवाल

सेडान सेगमेंट में फॉक्सवैगन में इसी साल जून में अपनी वर्टस कार को लॉन्च किया था। कंपनी की मानें तो यह सेगमेंट में उपलब्ध एक सुरक्षित गाड़ी है।

नौकरी पाने के लिए फ्रेशर्स इन बातों का रखें ध्यान, नहीं करनी होगी ज्यादा मेहनत

भारत में कोरोना वायरस महामारी पर अब बहुत हद तक काबू पा लिया गया है, जिसके बाद आर्थिक गतिविधियों में तेजी के साथ-साथ फ्रेशर्स के लिए नौकरियों की संख्या में वृद्धि हुई है।

दिल्ली: AAP सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल

नई शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार के आरोपों में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा आमने-सामने हैं।

युवा नेता जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर उठाए सवाल

नेतृत्व परिवर्तन की खबरों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

5,000mAh बैटरी के साथ सैमसंग गैलेक्सी A04 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A04 लॉन्च किया है, यह एक बजट स्मार्टफोन है।

अर्चना पूरन सिंह ने बताया 'हड्डी' में नवाज का लुक क्यों लग रहा उनके जैसा

मंगलवार को अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म 'हड्डी' का ऐलान हुआ। प्रोडक्शन कंपनी जी स्टूडियोस ने एक मोशन पोस्टर के जरिए इस फिल्म का ऐलान किया।

देश के टॉप बोर्डिंग स्कूल कौन से हैं और वे कहां स्थित हैं?

सभी के माता-पिता चाहते हैं कि उनके बच्चे अच्छी स्कूली शिक्षा प्राप्त करें। इसलिए बच्चों का एडमिशन कराते समय माता-पिता को संस्थान का चयन बहुत सावधानी से करना होता है।

क्या है एशिया के सबसे बड़े अमृता अस्पताल की खासियत, जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद में बनाए गए अमृता अस्पताल का उद्घाटन किया। इसे एशिया का सबसे बड़ा निजी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल माना जा रहा है।

क्या 12 घंटे के भीतर वापसी पर नहीं लगता कोई टोल टैक्स? जानिये सच

टोल टैक्स नियमों को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं। इसी तरह एक वायरल हुई सोशल मीडिया पोस्ट में नितिन गडकरी के नाम से दावा किया गया कि अगर कोई वाहन 12 घंटे के भीतर टोल टैक्स को वापस पार कर लेता है तो दूसरी बार के लिए वाहन से कोई टोल टैक्स नहीं कटेगा।

बिहार: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में बहुमत साबित किया, भाजपा पर बरसे

दो हफ्ते पहले भाजपा से गठबंधन तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया।

ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में शुरू हुआ मंकीपॉक्स की दवा का ट्रायल, दिसंबर तक आएंगे नतीजे

दुनियाभर में मंकीपॉक्स के बढ़ते मामलों और वैक्सीन की सीमित आपूर्ति के बीच ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक दवा का क्लिनिकल ट्रायल (इंसानों पर परीक्षण) शुरू हुआ है।

रेप पीड़िता ने आरोपी से की शादी, समझौते के बाद हाई कोर्ट ने रद्द किया केस

कर्नाटक हाई कोर्ट ने रेप के आरोप का सामना कर रहे 23 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई रद्द कर दी है। मामले में कोर्ट ने समझौते की इजाजत दी है।

दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज होगी जैम्स कैमरून की 'अवतार', जानें रिलीज डेट

जेम्स कैमरून द्वारा निर्देशित फिल्म 'अवतार' 2009 में रिलीज हुई थी। यह उस साल की सबसे चर्चित फिल्म थी। फिल्म के प्रशंसक लंबे समय से इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं।

महाराष्ट्र: शिंदे और ठाकरे गुट के विधायकों के बीच विधानसभा के बाहर झड़प, जमकर हुई नारेबाजी

महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के बाद से ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार तकरार की घटनाएं सामने आ रही है।

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही 'लाल सिंह चड्ढा', 'द कश्मीर फाइल्स' को पछाड़ा

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (LSC) भारत में लगातार विरोध का सामना कर रही है। ट्विटर पर फिल्म के बहिष्कार की खूब मांग हुई। इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी देखने को मिला और फिल्म फ्लॉप हो गई।

एयरबैग कंट्रोल यूनिट में खराबी, कंपनी ने वापस बुलाई मारुति सुजुकी डिजायर S-टूर

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने इसी साल मार्च में डिजायर सेडान कार का टूर-S CNG वेरिएंट लॉन्च किया था।

उत्तर प्रदेश: लालटेन में पढ़ाई करके अमेरिकी यूनिवर्सिटी पहुंचीं अंशिका, मां करती हैं सिलाई का काम

मेहनत करने वालों की कभी हार नहीं होती, यह कहावत उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के पकरी गोडम गांव की रहने वाली अंशिका पटेल पर बिल्कुल ठीक बैठती है।

अपने मालिक से दोबारा मिलने पर कुत्ते भी बहाते हैं आंसू- अध्ययन

कुत्ते और इंसान की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ हैं। इसका कारण है कि ये अपने मालिक से बिना किसी वजह के प्यार करने के साथ-साथ उनका साथ देने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं।

यौवन प्राप्त करने के बाद मर्जी से शादी कर सकती है नाबालिग मुस्लिम लड़की- हाई कोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने आज अपने एक फैसले में कहा कि मुस्लिम कानून के तहत यौवन प्राप्त कर चुकी एक नाबालिग लड़की माता-पिता की अनुमति के बिना शादी कर सकती है।

सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- AAP विधायकों को दिया 20-25 करोड़ का ऑफर

नई शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार करने के आरोपों में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

जोमैटो डिलीवरी एजेंट को बीच सड़क पर चप्पल से मारने लगी महिला, वीडियो वायरल

बारिश हो या धूप, डिलीवरी एजेंट हर मौसम में हमारे लिए खाना लाने को तैयार रहते हैं। ऐसे में हमें भी उनका और उनके काम को सम्मान देना चाहिए। लेकिन डिलीवरी एजेंटों के साथ बहुत बार लोग खराब तरीके से पेश आते हैं।

NCC स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत भारतीय सेना में बनें अधिकारी, ऐसे करें आवेदन

भारतीय सेना ने शॉर्ट सर्विस कमीशन राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) स्पेशल एंट्री स्कीम के तहत 53वें कोर्स के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

टमाटर फ्लू को लेकर केंद्र के दिशानिर्देश, कहा- डेंगू और कोरोना से नहीं जुड़ी है बीमारी

देश में टमाटर फ्लू के मामलों में बढ़ोतरी के बीच केंद्र ने राज्यों को कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं।

भारत में जल्द लॉन्च होगा वीवो Y35 4G स्मार्टफोन, जानें क्या होगी कीमत

भारत में वीवो Y35 4G जल्द लॉन्च होने वाला है, जिसका खुलासा एक रिटेलर द्वारा किया गया है।

टोल के लिए सड़कों पर लगेंगे कैमरे, हटेंगे प्लाजा; गडकरी ने बताई योजना

भारत सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों पर से टोल प्लाजा को हटाने की योजना बना रही है। टोल टैक्स वसूलने के लिए सरकार वैकल्पिक मार्ग तलाश रही है, जिससे टोल प्लाजा से छुटकारा पाया जा सके।

एशिया कप: ये हैं भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पांच बेस्ट मैच

भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने के लिए हर क्रिकेट फैन इंतजार करता है। कई सालों से ये दोनों टीमें ICC इवेंट्स और एशिया कप में ही भिड़ती आई हैं। एशिया कप की शुरुआत से लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे फॉर्मेट में 13 मैच हुए हैं।

ऋतिक और सैफ की 'विक्रम वेधा' का टीजर रिलीज, दिखा दोनों का दमदार अंदाज

ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। कुछ दिन पहले ट्विटर पर फिल्म को लेकर बायकॉट भी ट्रेंड किया था।

राहुल-अथिया की शादी पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, बोले- समय मिलते ही होगी शादी

क्रिकेटर केएल राहुल और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी की प्रेम कहानी काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। ऐसी भी चर्चा है कि ये दोनों लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं।

लेजेंड्स लीग क्रिकेट के दूसरे सीजन में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी, कार्यक्रम और अन्य अहम जानकारी

लेजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) का दूसरा सीजन भारत में 17 सितंबर से 8 अक्टूबर तक होगा।

TVS अपाचे 160 4V को मिलेगा अपडेट, टेस्टिंग करते दिखा अपकमिंग मॉडल

TVS मोटर कंपनी जल्द ही अपाचे RTR 160 4V को अपडेट कर सकती है। मंगलवार को इस बाइक को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते देखा गया है।

कांग्रेस अध्यक्ष के लिए अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे, सोनिया ने की पद की पेशकश

कांग्रेस के अगले अध्यक्ष के तौर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम सबसे आगे चल रहा है।

बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले भाजपा विधायक विजय कुमार सिन्हा ने दिया स्पीकर पद से इस्तीफा

बिहार में फ्लोर टेस्ट के लिए बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही शुरू हो गई है।

फिट रहने के लिए इस डाइट और वर्कआउट प्लान को फॉलो करती हैं शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने साल 1993 में आई थ्रिलर फिल्म 'बाजीगर' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी और उसके बाद बॉक्स ऑफिस पर कई हिट फिल्मों में दिखाई दीं।

रॉयल लंदन कप: चेतेश्वर पुजारा ने लगाया तीसरा शतक, लिस्ट-A में पूरे किए 5,000 रन

भारतीय टेस्ट विशेषज्ञ बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के घरेलू क्रिकेट सीजन में अपना शानदार फॉर्म जारी रखा है।

फिर कोरोना वायरस से संक्रमित हुए अभिनेता अमिताभ बच्चन

देश में कोरोना वायरस की लहर भले कम हो गई हो, लेकिन इसका खतरा अभी टला नहीं है। वर्तमान में भी आए दिन हजारों लोग इस संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।

अब नये BS6 वाहनों में भी लगा सकेंगे CNG और LPG किट, सरकार ने दी मंजूरी

भारत सरकार ने BS6 उत्सर्जन मानक वाले पेट्रोल और डीजल वाहनों में CNG और LPG किट के रेट्रो फिटमेंट की अनुमति दे दी है। अभी तक रेट्रो फिटमेंट की अनुमति केवल BS4 उत्सर्जन मानक वाले वाहनों पर ही थी।

UPPSC: 27 सितंबर से शुरू होगी PCS की मुख्य परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) की मुख्य परीक्षा 2022 का कार्यक्रम मंगलवार शाम को जारी कर दिया।

रूस में गिरफ्तार IS आतंकी से पूछताछ करना चाहती हैं भारतीय एजेंसियां, एक्सेस मांगी

भारतीय सुरक्षा एजेंसियां रूस में गिरफ्तार इस्लामिक स्टेट (IS) आतंकी से पूछताछ करना चाहती हैं। इसके लिए एजेंसियों ने रूसी एजेंसी FSB से इस आतंकी तक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग की है।

सोनाली फोगाट मौत: परिजनों ने जताई साजिश की आशंका, CBI जांच की मांग

हरियाणा भाजपा की नेता और अभिनेत्री सोनाली फोगाट के परिवार ने गोवा में उनकी मौत पर सवाल खड़े किए हैं और मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग की है।

ये हैं जुलाई में विदेशों में निर्यात होने वाली टॉप 10 मेड इन इंडिया कारें

जुलाई, 2022 के आंकड़े बताते हैं कि भारत से कार निर्यात में सालाना आधार पर 3.35 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के नेताओं पर CBI की छापेमारी

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चार नेताओं के यहां छापेमारी की है।

हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये पांच तरह की जींस

जींस 1873 से फैशन की दुनिया का अहम हिस्सा बनी हुई है। कैजुअल ब्रंच और मूवी नाइट से लेकर फॉर्मल पार्टी और डेट नाइट तक, जींस कभी भी फैशन से बाहर नहीं होती है।

दीपेश भान के लिए पैसे जुटा रहे हैं 'भाभी जी...' के साथी, हुई ऑनलाइन धोखाधड़ी

'भाभी जी घर पर हैं' के लोकप्रिय कलाकार दीपेश भान का बीती जुलाई निधन हो गया था। वह इस शो में मलखान सिंह का किरदार निभाते थे।

बिहार: आज बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

दो हफ्ते पहले भाजपा से गठबंधन तोड़ राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।

तेलंगाना: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले निलंबित भाजपा विधायक को मिली जमानत

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए गिरफ्तार किए गए तेलंगाना के भाजपा विधायक टी राजा सिंह को चंद घंटों के अंदर कोर्ट से जमानत मिल गई।

एशिया कप में कैसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन?

एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट जल्द ही शुरु होने वाला है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में मैदान में उतरेगी और अपने खिताब की रक्षा करने की कोशिश करेगी। भारत को खिताब बचाना है तो भुवनेश्वर कुमार के ऊपर काफी कुछ निर्भर करेगा।

भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग करते स्पॉट हुई नई KTM ड्यूक 200, इन फीचर्स से है लैस

दिग्गज बाइक निर्माता KTM इस समय अपनी एक नई बाइक पर काम कर रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह नई ड्यूक 200 है और इसे पहली बार भारत में टेस्टिंग करते देखा गया है।

अपने पार्टनर को इंप्रेस करने के लिए बेहतरीन है डेट नाइट, इसके लिए अपनाएं ये आइडियाज

अगर आप अपने पार्टनर को यह महसूस करवाना चाहते हैं कि वह आपके लिए बहुत खास है तो उनके लिए डेट नाइट प्लान करना अच्छा विकल्प है।

23 Aug 2022


28 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर आएगी राजकुमार और सान्या की 'हिट द फर्स्ट केस'

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'हिट द फर्स्ट केस' 15 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी।

अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करने वाली है स्कोडा इंडिया, ऑक्टाविया और सुपर्ब का उत्पादन करेगी बंद

दिग्गज कार निर्माता कंपनी स्कोडा जल्द ही भारतीय बाजार में उपलब्ध अपने पोर्टफोलियो में बदलाव करने वाली है।

पाकिस्तान पर गलती से मिसाइल दागने के मामले में वायुसेना के तीन अधिकारी बर्खास्त

सरकार ने निरीक्षण के दौरान पाकिस्तान की सीमा में गलती से ब्रह्मोस मिसाइल दागे जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय वायुसेना के तीन अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया है।

त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में सहायक हैं ये पांच फेस सीरम, आसान हैं बनाने

अगर आप अपनी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखना चाहते हैं तो आपके स्किन केयर रूटीन में फेस सीरम का होना जरूरी है।

प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में तैनात होंगे मुधोल हाउंड, जानें क्या है इस कुत्ते की खासियत

कर्नाटक के कुत्तों की एक स्वदेशी नस्ल मुधोल हाउंड को विशेष सुरक्षा समूह (SPG) में शामिल किया गया है। SPG प्रधानमंत्री मोदी को सुरक्षा करने के लिए जिम्मेदार है।

भारत में अपना शोरूम खोलने को तैयार है मैकलारेन, मुंबई में खुलेगा पहला आउटलेट

पिछले कुछ सालों में भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में लग्जरी गाड़ियों की मांग बढ़ गई है। इस वजह से कई लग्जरी कार कंपनियां भारत में प्रवेश करने की तैयारी कर रही हैं।

कौन है सबसे अमीर राजनेता केजीएफ बाबू, जिन्होंने बनाई 350 करोड़ दान करने की योजना?

कर्नाटक के सबसे अमीर राजनेता युसूफ शरीफ उर्फ ​​केजीएफ बाबू ने विधानसभा चुनाव में उतरने की तैयारी शुरू कर दी है।

भारत में सैमसंग गैलेक्सी A53 5G की कीमत में कटौती, जानें क्या है नई कीमत

सैमसंग ने अपनी A सीरीज के गैलेक्सी A53 स्मार्टफोन की कीमत में कटौती की है। हालांकि, यह एक सीमित अवधि के लिए हो सकती है।

NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदेगा अडाणी ग्रुप, मीडिया कंपनी ने कहा- फाउंडर्स ने नहीं दी सहमति

अडाणी समूह की ओर से मीडिया ग्रुप NDTV में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी जाएगी और इससे जुड़े ऑफर की डीटेल्स सामने आई हैं।

केके के जन्मदिन पर पत्नी ने शेयर की पुरानी तस्वीर, भावुक हुए प्रशंसक

23 अगस्त को मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की 54वीं जन्मतिथि है। इस मौके पर उनके प्रशंसक उन्हें याद करके भावुक हैं।

आयुष शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म का किया ऐलान, अगले साल होगी रिलीज

सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा लाइम लाइट में बने रहते हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का शीर्षक अभी निर्धारित नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र: मिलिए IAS मिताली सेठी से, जो बच्चों की शिक्षा और स्वच्छता पर कर रहीं काम

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी मिताली सेठी की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणादायक साबित हो रही है।

सच हो सकता है पृथ्वी से अंतरिक्ष तक लिफ्ट लगाने का सपना, खास एलिमेंट की तलाश

कैसा हो अगर धरती से अंतरिक्ष में जाने के लिए किसी ताकतवर रॉकेट की जरूरत ना पड़े और लिफ्ट में बैठकर ऐसा किया जा सके।

टीजर में दिखी नई महिंद्रा XUV300 फेसलिफ्ट, जानिए क्या कुछ मिलेगा नया

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने पिछले सप्ताह ही अपनी नई स्कॉर्पियो क्लासिक को लॉन्च किया है। वहीं, कंपनी की पांच नई इलेक्ट्रिक गाड़ियां अभी पाइपलाइन में हैं, जिन्हे आने वाले कुछ सालों में लॉन्च किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल: TMC नेता अनुब्रत मंडल की रिहाई के लिए CBI के विशेष न्यायाधीश को धमकी

पश्चिम बंगाल में पशु तस्करी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की हिरासत में चल रहे तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता अनुब्रत मंडल की रिहाई के लिए आसनसोल में CBI के विशेष न्यायाधीश को धमकी दिए जाने की घटना सामने आई है।

क्या है गूगल नियरबाइ शेयर और इसका कैसे करेंगे इस्तेमाल? आसान भाषा में समझें

कई बार बड़े साइज की और कई ऐसी फाइल्स शेयर करनी होती हैं, जिन्हें व्हाट्सऐप आदि के जरिये शेयर नही किया जा सकता है।

पुणे: तांत्रिक की सलाह पर पत्नी को खुली जगह पर नग्न नहाने के लिए किया मजबूर

महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को उसके पति और ससुराल वालों ने खुले में नग्न नहाने के लिए मजबूर किया।

भारत में जल्द लॉन्च होगा पोको M5 स्मार्टफोन, जानें क्या होंगे फीचर्स

पोको कंपनी जल्द ही भारत में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जो पोको M5 होग। हालांकि, कंपनी अभी फोन का 4G वेरिएंट लॉन्च करेगी, जिसके बाद 5G वेरिएंट भी पेश होने की उम्मीद है।

महिलाएं इंटरव्यू के लिए पहनें ये आउटफिट, लगेंगी बहुत ही आकर्षित

क्या आप जल्द ही किसी ऑफिस में इंटरव्यू देने जा रही हैं? अगर हां, तो आप इस कशमकश में जरूरी होंगी कि ऐसा कौन-सा आउटफिट पहना जाए, जो सोबर और फॉर्मल के साथ-साथ आपको स्टाइलिश लुक भी दे।

वायरल वीडियो: बच्ची को सीने से बांधकर हर दिन काम पर जाती है जोमैटो एजेंट मां

सोशन मीडिया पर आए दिन फूड डिलीवरी एजेंट्स के वीडियोज वायरल होते हैं। हर कोई फूड डिलीवरी करने वालों की कहानियां जानना चाहता है।

नीतीश के अपर प्रधान सचिव हैं ये IAS अधिकारी, फिर भी रिक्शे से करते हैं सैर

भारत में किसी IAS अधिकारी का रूतबा एक विधायक या किसी बड़े नेता जैसा ही होता है।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के खिलाफ बाबर आजम का कैसा रहा है प्रदर्शन?

एशिया कप 2022 को शुरू होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। पूरे क्रिकेट जगत की नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले पर रहने वाली है, जो 28 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा।

जी स्टूडियोज की 'हड्डी' में नजर आएंगे नवाजुद्दीन, फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नई फिल्म का ऐलान हुआ है। वह जी स्टूडियोज की आगामी फिल्म 'हड्डी' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से उनका फर्स्ट लुक जारी हो गया है।

गाजियाबाद: पढ़ाई से छुटकारा पाने के लिए जेल जाना चाहता था किशोर, दोस्त का गला काटा

गाजियाबाद के मसूरी में थाना क्षेत्र में किशोरी द्वारा नाबालिग दोस्त की गला रेतकर निर्मम हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दो साल बाद भारतीय छात्रों को वीजा जारी करेगा चीन

चीन ने भारतीय छात्रों को बड़ी राहत दी है। उसने कोरोना वायरस महामारी के प्रतिबंधों के कारण फंसे सैकड़ों भारतीय छात्रों को दो साल से अधिक समय बाद सोमवार यानी 22 अगस्त से वीजा जारी करने की घोषणा की है।

तेलंगाना: भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक को किया निलंबित

भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले तेलंगाना के अपने विधायक टी राजा सिंह को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

दो मैच खेलकर अचानक टीम से बाहर बैठना थोड़ा कठिन होता है- अक्षर पटेल

अक्षर पटेल उपयोगी ऑलराउंडर हैं लेकिन अब तक भारत की वनडे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके हैं। जिम्बाब्वे दौरे में मुख्य खिलाड़ियों की गैर मौजूदगी में अक्षर को खेलने का मौका मिला।

UPPSC ने 80 विषय विशेषज्ञों को हटाया, गुणवत्तापूर्ण कार्य न करने पर गिरी गाज

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने अपने लगभग 80 विषय विशेषज्ञों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

दूरदर्शन एंकर से लेकर टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता तक, कैसा रहा सोनाली फोगाट का जीवन?

हरियाणा भाजपा की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का सोमवार रात 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

व्हाट्सऐप ग्रुप एडमिन्स को मिला 'फुल कंट्रोल', डिलीट कर सकेंगे सभी ग्रुप मेंबर्स के मेसेज

मेसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप अपने ग्रुप्स फीचर में कई बड़े बदलाव कर रहा है और अब ग्रुप एडमिन्स को मेसेजेस पर बेहतर नियंत्रण मिलने वाला है।

एशिया कप में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय हैं रविंद्र जडेजा, जानिए आंकड़े

एशिया कप 2022 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी।

पश्चिम बंगाल में 'लाल सिंह चड्ढा' को बैन करने के लिए जनहित याचिका दायर

सिनेमा के जानकारों की मानें तो विरोध के कारण आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की कमाई पर असर पड़ा है। फिल्म ने आमिर की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

आईफोन 14 लॉन्च से पहले आईफोन 13, आईफोन 12 और आईफोन 11 की कीमत में कटौती

ऐपल जल्द ही आईफोन 14 सीरीज को लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले ऐपल के पुराने फोन्स की कीमत में भारी कटौती देखने को मिल रही है।

अब नहीं मिलेगी बजाज पल्सर 180, कंपनी ने बंद किया उत्पादन

अगर आप पल्सर लवर हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। दिग्गज बाइक निर्माता बजाज ऑटो ने अपनी पल्सर 180 को बंद कर दिया है।

सनी लियोनी के साथ स्प्लिट्सविला का नया सीजन होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी

डेटिंग रिएलिटी शो 'MTV स्प्लिट्सविला' का नया सीजन जल्द आने वाला है। प्रशंसक नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं।

महंगे हो सकते हैं भारत में बने फोन, डिस्प्ले असेंबली पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी

भारत तेजी से नई टेक्नोलॉजी और मैन्युफैक्चरिंग पर काम कर रहा है, लेकिन अब स्मार्टफोन्स महंगे होने से जुड़े संकेत मिले हैं।

बिलकिस बानो गैंगरेप केस: दोषियों की रिहाई के खिलाफ सुनवाई को तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट

बिलकिस बानो का गैंगरेप करने वाले दोषियों की जेल से रिहाई का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट दोषियों की रिहाई के खिलाफ डाली गई याचिका पर सुनवाई करने को तैयार हो गया है।

फ्लिपकार्ट इलेक्ट्रॉनिक सेल 2022: भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं बेस्ट 5G स्मार्टफोन

आज के समय 5G टेक्नोलॉजी वाले स्मार्टफोन काफी ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं। अगर आप 5G कनेक्टिविटी वाला नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

रॉयल लंदन कप: टूर्नामेंट से बाहर हुए चोटिल क्रुणाल पंड्या, क्लब ने दी जानकारी

भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या का इंग्लैंड में जारी रॉयल लंदन कप में अभियान समाप्त हो गया। वह चोट (ग्रोइन इंजरी) के कारण बचे हुए सीजन से बाहर हो चुके हैं। उनके क्लब वारविकशायर की ओर से यह आधिकारिक ऐलान किया जा चुका है।

दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के दरियागंज इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है।

IIT में एडमिशन: JEE एडवांस्ड के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) बॉम्बे ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) एडवांस्ड के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।

विश्वविद्यालयों में अब बिना PhD किए भी बन सकेंगे प्रोफेसर, UGC लाया नई योजना

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने 'प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस' प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत उम्मीदवार बिना अकादमिक डिग्री के भी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रोफेसर बन सकेंगे।

सोशल मीडिया पर 'लाइगर' का विरोध, विजय देवरकोंडा बोले- अंदर आग है, कौन रोकेंगे देख लेंगे

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड और फिल्मी हस्तियों के खिलाफ लोग लगातार बातें कर रहे हैं। बात-बात पर यूजर्स कभी किसी फिल्म का तो कभी किसी कलाकार का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं।

हर दिन भरपूर सक्रिय रहने के लिए अपनाएं ये पांच तरीके

अपने दिनचर्या से एक्सरसाइज के लिए समय निकालना हर किसी के लिए सरल नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है।

कोरोना पॉजिटिव हुए राहुल द्रविड़, एशिया कप के लिए UAE जाना मुश्किल

एशिया कप की शुरुआत से पहले ही भारतीय क्रिकेट टीम को एक झटका लगा है। टीम के हेडकोच राहुल द्रविड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और उनके UAE जाने पर संशय हो गया है। जिम्बाब्वे दौरे के लिए द्रविड़ को ब्रेक दिया गया था।

भाजपा नेता सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

सोनाली फोगाट ने राजनीति से लेकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। टीवी शो 'बिग बॉस 14' में भाग लेने के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली थी।

मंत्री अजय मिश्रा की किसानों पर विवादित टिप्पणी, राकेश टिकैत को कहा "दो कौड़ी का आदमी"

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में चार किसानों को गाड़ी के नीचे कुचलकर मारने के आरोपी आशीष मिश्रा के पिता और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने किसानों और किसान नेता राकेश टिकैत पर विवादित टिप्पणी की है।

कैंडिड चैलेंजेस फीचर टेस्ट कर रही है इंस्टाग्राम, रोज शेयर करनी होगी फोटो

लोकप्रिय फोटो शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम में लगातार नए फीचर्स शामिल किए जा रहे हैं और कंपनी इन दिनों कैंडिड चैलेंजेस पर काम कर रही है।

सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, पैसे लेकर परफॉर्म नहीं करने का आरोप

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है।

एशिया कप 2022: श्रीलंका को लगा झटका, तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा टूर्नामेंट से बाहर

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। टीम अभ्यास के दौरान हाल ही में चमीरा के बाएं पैर में चोट लग गई, जिसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा को शामिल किया गया है।

एशिया कप: गंभीर-अकमल की लड़ाई समेत टूर्नामेंट के कुछ विवादित लम्हों पर एक नजर

एशिया कप क्रिकेट ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें एशिया की टीमों की टक्कर देखने को मिलती है। पिछले कई सालों से भारत और पाकिस्तान के फैंस के लिए अहम टूर्नामेंट है क्योंकि ICC इवेंट्स के अलावा इसमें ही उन्हें दोनों टीमों की भिड़ंत देखने को मिलती है।

तेलंगाना: भाजपा विधायक की पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी, बड़े पैमाने पर प्रदर्शन के बाद गिरफ्तार

पूर्व भाजपा नेता नुपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि भाजपा के एक और नेता ने पैगंबर पर विवादित टिप्पणी कर डाली है।

टोयोटा लैंड क्रूजर LC 300 की बुकिंग शुरू, जानिए कीमत और फीचर्स

टोयोटा ने भारतीय बाजार में अपनी लैंड क्रूजर LC 300 के लिए बुकिंग स्वीकार करना शुरू कर दिया है। आप 10 लाख रुपये देकर इसे नजदीकी शोरूम या कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

राज्यों में बाढ़ का कहर जारी; 40 की मौत, ओडिशा में 9 लाख प्रभावित

देशभर के कई राज्यों में बाढ़ का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन में अब तक कम से कम 40 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं हजारों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

2 सिंतबर को ZEE5 पर आएगी विद्युत जामवाल की 'खुदा हाफिज: चैप्टर 2'

विद्युत जामवाल की ऐक्शन थ्रिलर फिल्म 'खुदा हाफिज: चैप्टर 2' 8 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। फिल्म में दर्शकों को विद्युत का जबरदस्त ऐक्शन देखने को मिला था।

टेस्टिंग के दौरान नजर आई मारुति सुजुकी की नई कार, बलेनो क्रॉस नाम से देगी दस्तक

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में पैसेंजर सेगमेंट कार कंपनी मारुति सुजुकी अपने पोर्टफोलियो में कुछ नए उत्पाद शामिल करने की तैयारी कर रही है।

जानिए हेयर रिबॉन्डिंग करवाना सही है या नहीं

हेयर रिबॉन्डिंग एक तरह की बालों को कुछ समय के लिए एकदम सीधा रखने की तकनीक है। इसके लिए बालों पर तरह-तरह के केमिकल्स युक्त हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है।