NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया
    अगली खबर
    थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया
    ऑस्कर 2023 होस्ट नहीं करना चाहते क्रिस रॉक (फोटो: इंस्टाग्राम/@chrisrock)

    थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 30, 2022
    02:12 pm

    क्या है खबर?

    चर्चित स्टैंडअप कॉमेडियन और होस्ट क्रिस रॉक इस साल ऑस्कर समारोह के दौरान थप्पड़ कांड के लिए चर्चा में रहे।

    अब खबर है कि क्रिस ने ऑस्कर 2023 होस्ट करने के लिए अकैडमी का प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार क्रिस ने थप्पड़ कांड के बाद ऑस्कर होस्ट करने की तुलना कत्ल करने के बाद क्राइम सीन पर लौटने से की।

    फिलहाल अकैडमी की तरफ से क्रिस के बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

    घटना

    स्मिथ ने क्रिस को मंच पर जाकर मारा था थप्पड़

    इस साल मार्च में ऑस्कर समारोह के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने सबको हैरान कर दिया।

    समारोह के दौरान मंच पर ही अभिनेता विल स्मिथ ने क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया था।

    दरअसल, होस्टिंग के दौरान क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट के बालों को मजाक उड़ाया था। स्मिथ से यह सहन नहीं हुआ और उन्होंने मंच पर जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया।

    दर्शकों को पहले लगा कि यह स्क्रिप्ट का हिस्सा है पर ऐसा नहीं था।

    बयान

    स्मिथ हमेशा मुझसे बड़े रहेंगे- क्रिस

    क्रिस एरिजोआना रिपब्लिक के एक शो में बात कर रहे थे। बातचीत के दौरान वहां मौजूद दर्शक उनसे ऑस्कर मामले पर बात करने का आग्रह करने लगे।

    क्रिस, स्मिथ की 2001 की फिल्म 'अली' पर बात कर रहे थे। इस फिल्म के लिए स्मिथ को पहला ऑस्कर मिला था।

    उन्होंने कहा कि स्मिथ हमेशा उनसे बड़े रहेंगे। उन्होंने कहा, "नवादा राज्य कभी उनके और स्मिथ की लड़ाई को मंजूर नहीं करेगा।"

    अकैडमी

    थप्पड़ कांड से आगे बढ़ना चाहती है अकैडमी- CEO

    कुछ समय पहले अकैडमी के नए CEO बिल क्रैमर ने कहा था कि वे इस साल के होस्ट की तलाश कर रहे हैं। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण पार्टनर्स से बातचीत भी हो रही है।

    उन्होंने साफ किया था कि पिछले साल का थप्पड़ कांड इस बार चर्चा का विषय नहीं होगा। न ही इसपर किसी तरह के मजाक किए जाएंगे।

    बिल ने कहा था, "हमें उससे आगे बढ़ना है। हम ऐसा ऑस्कर चाहते हैं जो सिनेमा का जश्न मनाता है।"

    जानकारी

    10 सालों के लिए बैन हैं स्मिथ

    इस कांड के बाद स्मिथ ने क्रिस और अकैडमी से माफी मांग ली थी। उनके व्यवहार के लिए उन्हें ऑस्कर से 10 सालों के लिए बैन कर दिया गया है। वह अकैडमी के किसी भी समारोह में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

    ट्विटर पोस्ट

    पत्नी का मजाक उड़ाने पर आपा खो बैठे थे स्मिथ

    The Full Uncensored video of Will Smith’s altercation with Chris Rock at the #Oscars pic.twitter.com/cGQ3plSEiz

    — Movies (@moreoffilms) March 28, 2022
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार
    विल स्मिथ
    क्रिस रॉक

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी

    हॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर 2022: अवॉर्ड जीतने वाली फिल्मों को कहां देखें? जानिए सबकुछ ऑस्कर पुरस्कार
    थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, जानिए क्या कहा सोशल मीडिया
    कितनी है विल स्मिथ की कुल संपत्ति? आलीशान घर और प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता सेलिब्रिटी गॉसिप
    थप्पड़ के बाद स्मिथ को शो से बाहर जाने को कहा था, अभिनेता ने किया इनकार ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर पुरस्कार

    #Oscars: 'रोमा' के डायरेक्टर व ओलिविया कोलमेन ने जीता ऑस्कर, पढ़ें विनर्स की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार
    तमिलनाडु की बच्ची पर बनी फिल्म 'कमली' को बड़ी सफलता, ऑस्कर 2020 के लिए शॉर्टलिस्ट बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: पांच मौके जब प्रियंका चोपड़ा ने पूरी दुनिया में भारत का नाम किया रौशन हॉलीवुड समाचार
    उत्तराखंड के किसान की जिंदगी पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'मोती बाग' ऑस्कर के लिए नॉमिनेट उत्तराखंड

    विल स्मिथ

    ब्रेकअप के बाद विल स्मिथ ने कई महिलाओं से बनाए थे संबंध, हो गए थे बीमार हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को मात दे चुके हैं अभिषेक बच्चन हॉलीवुड समाचार
    'आई एम लीजेंड' के सीक्वल के लिए पहली बार साथ आए विल स्मिथ और माइकल जॉर्डन हॉलीवुड समाचार

    क्रिस रॉक

    ऑस्कर 2022: विल स्मिथ ने स्टेज पर चढ़कर क्रिस रॉक को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल हॉलीवुड समाचार
    क्या क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ गवां सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड? हॉलीवुड समाचार
    क्रिस रॉक थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ ने अकादमी की सदस्यता से दिया इस्तीफा हॉलीवुड समाचार
    थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज' हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025