
काला चश्मा: पंजाब के 15 साल के लड़के का लिखा हुआ गाना जो 'ग्लोबल' हो गया
क्या है खबर?
रैपर बादशाह को 'काला चश्मा' गाए वैसे तो करीब छह साल हो गए हैं। यह गाना लगभग हर भारतीय डीजे की प्लेलिस्ट में रहता है।
रिलीज के करीब छह साल बाद इन दिनों यह गाना ग्लोबल हो चुका है और सोशल मीडिया ट्रेंड बन गया है।
क्या आपको पता है इस मशहूर गाने के ऑरिजिनल लिरिक्स पंजाब के 15 साल के लड़के ने लिखे थे?
आइए, आपको बताते हैं इस गाने के बारे में कुछ दिलचस्प बातें।
जिमी फेलॉन
हॉलीवुड कलाकार बने ट्रेंड का हिस्सा
बीते दिनों मशहूर अमेरिकी टीवी होस्ट जिमी फेलॉन, सिंगर डेमी लोवाटो संग इस गाने पर मजेदार डांस करते नजर आए थे।
हुआ यूं कि जिमी के लोकप्रिय चैट शो 'द टुनाइट शो' में डेमी पहुंची थी। स्टेज पर एंट्री करते हुए जिमी लड़खड़ाकर गिर पड़े।
जिमी को देखकर डेमी थोड़ी चिंतित दिखाई दीं, तभी बैकग्राउंड में 'काला चश्मा' बजा और सेट पर पहले से मौजूद महिला कलाकार जिमी संग इस गाने पर डांस करने लगीं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Uh oh, Jimmy fallin’ 🤣 @ddlovato #DemiOnFallon pic.twitter.com/HXYcVy4V1j
— The Tonight Show (@FallonTonight) August 17, 2022
वायरल
दुनियाभर में छा गया 'काला चश्मा'
जिमी के शो के बाद अफ्रीकी बच्चों के एक डांस ग्रुप ने इस गाने से सबका दिल जीता। ये बच्चे पीपा पिग के कॉस्ट्यूम में इस गाने पर डांस करते दिखे।
हाल ही में जिम्बाब्वे को ODI सीरीज में हराने के बाद भारतीय क्रिकेटर्स का इस गाने पर डांस खूब वायरल हुआ। इसके बाद हांगकांग के खिलाड़ी भी भारतीय क्रिकेटर्स की तरह झूमते नजर आए।
रविवार के भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कई हस्तियों ने इस गाने पर वीडियो शेयर किया।
जानकारी
'बार-बार देखो' का गाना है 'काला चश्मा'
'काला चश्मा' 2016 की फिल्म 'बार-बार देखो' का गाना है। गाने में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीना कैफ नजर आए हैं। इस गाने को जी म्यूजिक कंपनी ने बनाया है। इसे बादशाह और नेहा कक्कड़ ने गाया है।
मूल
1991 में आया था मूल गाना
'काला चश्मा' भले ही बादशाह के रैप और कैटरीना के अंदाज के बाद मशहूर हुआ हो, लेकिन आपको बता दें कि यह गाना सबसे पहले 1991 में आया था।
इस गाने को गायक अमर अर्शी ने अपनी आवाज दी थी। गाने का संगीत काम ढिल्लन ने बनाया था। इन सभी कलाकारों को पंजाबी संगीत इंडस्ट्री में काफी पसंद किया जाता है।
खास बात यह है कि गाने के बोल 15 साल के बच्चे ने लिखे थे।
गीतकार
नौवीं कक्षा के बच्चे ने लिखा था गाना
1991 में आए इस गाने की लिरिक्स अमरीक सिंह शेरा ने लिखे हैं। अब अमरीक पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं।
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार अमरीक ने यह गाना नौवीं कक्षा में लिखा था। तब उन्होंने इसके लिए कई गायकों से संपर्क किया था।
इसके बाद अर्शी ने इसे इंग्लैंड में एक समारोह में गाया। इंग्लैंड की एक कंपनी ने इस गाने को आधिकारिक तौर पर रिलीज किया और इसे खूब लोकप्रियता मिली।
ट्विटर पोस्ट
देश-विदेश में छाया 'काला चश्मा'
Yeah...#KalaChashma dance going viral 🔥🔥😂 @SidMalhotra #KatrinaKaif pic.twitter.com/HWMjCyxeYN
— Stej04 (@yustjay04) August 20, 2022
अफसोस
गाने के गीतकार को है इस बात का अफसोस
इंग्लैंड के बाद चंडीगढ़ की एक कंपनी ने भी इस गाने को फिर से रिलीज किया। अमरीक को इस गाने के लिए करीब 11,000 रुपये मिले थे। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि इस गाने को एक फिल्म में लिया जाएगा।
अमरीक चाहते हैं कि लोगों को पता चले कि इसे पंजाब के एक गांव के लड़के ने लिखा है। उन्हें अफसोस है कि इस गाने के लॉन्च के समय किसी ने उन्हें मुंबई नहीं बुलाया।