NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट
    अगली खबर
    मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट
    मुकेश अंबानी दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं

    मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट

    लेखन गौसिया
    Aug 29, 2022
    05:21 pm

    क्या है खबर?

    दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (65) ने दुबई में अब तक का सबसे महंगा घर खरीदा है। घर की कीमत लगभग 640 करोड़ रुपये (8 करोड़ डॉलर) बताई जा रही है।

    ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, ये आलीशान घर मुकेश अंबानी ने अपने सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी के लिए खरीदा है।

    इसी के साथ अंबानी दुबई में अब तक की सबसे बड़े आवासीय संपत्ति खरीदने वाले शख्स बन गए हैं।

    पड़ोसी

    शाहरुख खान और डेविड बेकहम होंगे अंबानी के पड़ोसी

    इस डील से जुड़े एक शख्स ने बताया कि मुकेश अंबानी ने इस साल की शुरुआत में पाम जुमेराह बीच पर इस संपत्ति को खरीदा।

    बीच-साइड (समुद्र तट) पर मौजूद ये हवेली हाथ के आकार वाले इस मानव-निर्मित द्वीप समूह के उत्तरी हिस्से में है। इसमें 10 बेडरूम, एक निजी स्पा, इनडोर और आउटडोर पूल हैं।

    ब्रिटिश फुटबॉलर डेविड बेकहम और उनकी पत्नी विक्टोरिया और बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान अंबानी के इस घर के पड़ोसी होंगे।

    क्या आप जानते हैं?

    पाम जुमेराह में क्या है खास?

    पाम जुमेराह के द्वीपों पर आलीशान घरों के अलावा पॉश होटल, शानदार क्लब, स्पा, रेस्तरां और शानदार अपार्टमेंट टावर भी हैं। इसका निर्माण 2001 में शुरू हुआ था और सबसे पहले निवासी 2007 के आसपास यहां आए थे।

    अंबानी

    धीरे-धीरे अपने बच्चों को बागडोर सौंप रहे अंबानी

    अंबानी द्वारा दुबई में हवेली खरीदने की चर्चा है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है।

    ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, अनंत अंबानी मुकेश अंबानी की 9,690 करोड़ की संपत्ति के तीन वारिसों में से एक हैं। मुकेश अब धीरे-धीरे अपने कारोबार की बागडोर अपने बच्चों को सौंप रहे हैं।

    अंबानी परिवार रीयल-एस्टेट में अपना दखल बढ़ा रहा है। मुकेश अंबानी के तीनों ही बच्चे अपने दूसरे घर के लिए पश्चिमी देशों को विकल्प के तौर पर देख रहे हैं।

    रिपोर्ट

    अंबानी के बड़े बेटे की ब्रिटेन में हवेली, बेटी न्यूयॉर्क में तलाश रहीं घर

    NDTV के मुताबिक, पिछले साल रिलायंस ने 7.9 करोड़ डॉलर में ब्रिटेन स्थित स्ट्रोक पार्क लिमिटेड खरीदा था, जिसमें जॉर्जियाई-युग की हवेली है।

    ये हवेली मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के लिए खरीदी गई थी। हाल ही में उन्हें टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड का अध्यक्ष नामित किया गया था।

    वहीं आकाश की जुड़वां बहन ईशा अंबानी भी न्यूयॉर्क में एक घर की तलाश कर रही हैं।

    नेटवर्थ

    लगातार बढ़ रही मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

    अंबानी की पिछले सालों की नेटवर्थ पर नजर डालें तो 2016 में उनकी संपत्ति कम हुई।

    वहीं 2016 से 2022 तक अंबानी की संपत्ति तेज रफ्तार से बढ़ी है। मौजूदा समय में उनकी नेटवर्थ 9,690 करोड़ डॉलर है।

    अंबानी का घर एंटीलिया भारत की सबसे मशहूर इमारतों में से एक है।

    27 मंजिल के इस घर में तीन हैलीपैड, 168 कारों के लिए पार्किंग और 50 सीटों वाला मूवी-थिएटर है। इसके अलावा एक भव्य बॉलरूम और नौ एलिवेटर्स भी हैं।

    जानकारी

    अमीरों के बीच दुबई एक लोकप्रिय बाजार

    अमीरों के बीच दुबई एक लोकप्रिय बाजार के रूप में उभरा है। इसका बड़ा कारण गोल्डन वीजा है। साथ ही विदेशियों को घर खरीदने पर प्रतिबंधों में मिलने वाली ढील ने भी दूसरे देशों के लोगों को यहां निवेश करने के लिए आकर्षित किया है।

    रिलायंस इंडस्ट्रीज

    न्यूजबाइट्स प्लस

    मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने न केवल पेट्रोलियम बल्कि रिटेल, लाइफ साइंसेज, लॉजिस्टिक्स, टेलीकॉम और इंफ्रास्क्ट्रक्चर के क्षेत्र में भी दबदबा बनाया है।

    2016 में लॉन्च हुई रिलायंस जियो अब टेलीकॉम सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन चुकी है।

    अप्रैल, 2022 में रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 17 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रहा। इस हिसाब से ये दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में 42वें स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    दुबई
    रिलायंस इंडस्ट्रीज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड  IPL 2025
    विराट कोहली ने IPL खिताब जीतने के बाद कहा- यह मेरे करियर का सबसे बेहतरीन पल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: RCB के खिताब जीतने पर ऐसी रही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    मुकेश अंबानी

    मुकेश अंबानी बने एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति, जैक मा को पछाड़ा चीन समाचार
    फोर्ब्स लिस्ट: भारत में कम हुई अरबपतियों की संख्या, मुकेश अंबानी शीर्ष पर बरकरार भारत की खबरें
    2026 तक दुनिया के पहले ट्रिलेनियर बन सकते हैं जेफ बेजोस, मुकेश अंबानी होंगे पांचवें फोर्ब्स
    रिलायंस जियो में छठा बड़ा निवेश, 9,093 करोड़ में 1.85 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी मुबाडला फेसबुक

    दुबई

    दो बच्चे और पैसों के साथ यूरोप भागी दुबई की रानी, करना चाहती हैं नई शुरुआत लंदन
    दुबई: स्टैंडअप के दौरान स्टेज पर भारतीय मूल के कॉमेडियन की मौत, दर्शकों को लगा मजाक अबू धाबी
    दुबई में नौकरी न मिलने पर पैसे उधार लेकर ख़रीदी लॉटरी टिकट, जीते 28 करोड़ रुपये तेलंगाना
    विदेश यात्रा का मन है? दुबई की इन पांच अनसुनी जगहों पर घूमने जरूर जाएं लाइफस्टाइल

    रिलायंस इंडस्ट्रीज

    मुकेश अंबानी ने ट्रैफिक सिग्नल पर किया था नीता को प्रपोज़, जानें कैसे शुरू हुई प्रेम-कहानी मुकेश अंबानी
    ऐसा था कोकिलाबेन के लिए धीरूभाई का प्रेम, पत्नी से करवाते थे हर काम का शुभारंभ मुकेश अंबानी
    10 लाख करोड़ रुपये पूंजी वाली पहली भारतीय कंपनी बनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भारत की खबरें
    मुकेश अंबानी ने खरीदी रोल्स रॉयस SUV, भारत में है अब तक की सबसे महंगी कार मुकेश अंबानी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025