
क्या है गूगल नियरबाइ शेयर और इसका कैसे करेंगे इस्तेमाल? आसान भाषा में समझें
क्या है खबर?
कई बार बड़े साइज की और कई ऐसी फाइल्स शेयर करनी होती हैं, जिन्हें व्हाट्सऐप आदि के जरिये शेयर नही किया जा सकता है।
ऐसे में एंड्रॉयड यूजर्स की मदद गूगल नियरबाइ शेयर कर सकता है, जिसके जरिए बड़ी से बड़ी फाइल को आसानी से शेयर किया जा सकता है। इस फीचर को गूगल ने अगस्त 2020 में पेश किया था।
आइए जानें, गूगल नियबाइ शेयर क्या है और यह कैसे काम करता है।
जानकारी
क्या है गूगल नियरबाइ शेयर?
गूगल नियरबाइ शेयर, अपने नाम के हिसाब से काम करता है। यह एक ऐसी सेवा है, जिसके जरिए एंड्रॉयड यूजर्स बड़ी ही आसानी से एक-दूसरे को फाइल्स और मीडिया भेज सकते हैं। यह फीचर ऐपल के एयरड्रॉप जैसे काम करता है।
जानकारी
गूगल नियरबाइ शेयर बिना इंटरनेट के भी करता है काम
नियरबाइ शेयर फीचर अपने आप फाइल्स को भेजने के लिए कि ब्लूटूथ, ब्लूटूथ लो एनर्जी, WebRTC, या पीयर-टू-पीयर वाई-फाई का चुनता है। इसकी मदद से यूजर्स बड़ी ही आसानी से बड़ी फाइल्स को पलक झपकते ही भेज सकते हैं।
गूगल का नियरबाइ शेयर फीचर यूजर्स को ऑफलाइन होने पर भी फाइल्स भेजने और प्राप्त करने की इजाजत देता है। इस फीचर को ऐपल एयरड्रॉप की तरह कस्टमाइज कर सकते हैं।
तरीका
एंड्रॉयड फोन में नियरबाइ फीचर ऑन करने का तरीका
यहां पर हम आपको वीवो फोन में नियरबाइ शेयर फीचर को ऑन करने का तरीका बताने जा रहे हैं। फोन को नीचे से ऊपर की ओर (दूसरें फोन पर ऊपर से नीचे की ओर) स्वाइप करें।
यहां पर ब्लूटूथ, इंटरनेट डाटा, वाई-फाई जैस फीचर चालू करने के आप्शन मिलेगा। इसी ऑप्शन में आपको नियरबाइ शेयर भी मिलेगा, जिसे टर्न ऑन करें।
ओपन करने के बाद इसकी विजिटबलिटी सभी या मौजूद फोन नंबर के लिए सेट करें।
ट्रांसफर प्रक्रिया
गूगल नियरबाइ शेयर की मदद से फाइल ट्रांसफर करने का तरीका
सबसे पहले एंड्रॉयड यूजर्स अपने फोन में गूगल फाइल ऐप ओपन करें (नहीं है तो गूगल प्ले स्टोर से डाउनल करें)।
अब बॉटम में राइट साइड में दिख रहे शेयर आइकन पर क्लिक करें।
ऐसा करने के बाद आपके सामने नया पेज खुलेगा, जिसमें सेंड और रिसीव का ऑप्शन मिलेगा।
सेंड ऑप्शन चुनने के बाद आपको फाइल्स चुननी होंगी।
इसके बाद फोन नियर बाय डिवाइस सर्च करेगा, जहां आप डेटा ट्रांसफर कर पाएंगे।
इस्तेेमाल
गूगल फाइल ऐप के बिना नियरबाइ शेयर का इस्तेमाल
अगर आपके फोन में गूगल फाइल ऐप नहीं है तो परेशान हों। यूजर्स इसके बिना भी फाइल ट्रांसफर कर सकते हैं।
इसके लिए यूजर्स को सबसे पहले उस फाइल को चुनना होगा, जिसे वह भेजना चाहता है।
फाइल पर क्लिक करने के बाद शेयर के ऑप्शन में जाएं और नियरबाइ को चुने।
इसके बाद फोन नियर बाय डिवाइस सर्च करेगा।
अब आप उस डिवाइस को चुनें, जिसपर फाइल भेजना चाहते हैं।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
इस फीचर का इस्तेमाल कुछ गूगल प्रोडक्ट्स पर ही किया जा सकता है। फिलहाल, आईफोन मॉडल्स, macOS डिवाइस और और विंडोज डिवाइसेज पर इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। भविष्य में इन प्लेटफॉर्म पर भी सपोर्ट पेश किया जा सकता है।