NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के नेताओं पर CBI की छापेमारी
    अगली खबर
    बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के नेताओं पर CBI की छापेमारी
    बिहार में RJD नेताओं के आवास पर CBI की छापेमारी

    बिहार: फ्लोर टेस्ट से पहले RJD के नेताओं पर CBI की छापेमारी

    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 24, 2022
    09:57 am

    क्या है खबर?

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने आज सुबह राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चार नेताओं के यहां छापेमारी की है।

    बताया जा रहा है कि एजेंसी की यह कार्रवाई नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़ी हुई है। यह कथित घोटाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार के पहले कार्यकाल में लालू यादव के रेल मंत्री रहते हुए हुआ था।

    CBI की छापेमारी उस दिन हुई है, जब बिहार विधानसभा में नई सरकार अपना बहुमत साबित करेगी।

    जानकारी

    RJD के इन नेताओं के यहां हुई छापेमारी

    CBI के अधिकारी आज सुबह RJD के राज्यसभा सांसद अहमद अशफाक करीम, विधान परिषद के सदस्य सुनील सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुबोध राय और फैयाज अहमद के पटना स्थित घर पहुंचे।

    छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंह ने कहा कि यह जानबूझकर किया जा रहा है। इसका कोई मतलब नहीं है। वो इस उम्मीद में यह कर रहे हैं कि डर के मारे RJD के विधायक उनके साथ चले जाएंगे।

    प्रतिक्रिया

    RJD ने कहा- यह भाजपा की छापेमारी

    छापेमारी पर प्रतिक्रिया देते हुए RJD के राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा कि यह भाजपा की छापेमारी है। केंद्रीय एजेंसियां अब भाजपा के निर्देशों पर काम करती है। आज बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट है और सुबह यह क्या हो रहा है?

    उन्होंने कहा, "हमारे उप मुख्यमंत्री ने एक बैठक में कल कहा था कि वो इस स्तर तक जाएंगे और 24 घंटे से पहले ही यह हो गया। वो और भी नीचे गिर गए हैं।"

    जानकारी

    मई में लालू यादव के खिलाफ दर्ज हुआ था नया मामला

    CBI ने मई में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का नया मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने लालू पर आरोप लगाए थे कि UPA सरकार में रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने घूस में जमीन और प्लॉट लेकर लोगों को नौकरियां दी थीं।

    लालू और उनका परिवार कथित भ्रष्टाचार के एक और मुकदमे का सामना कर रहा है। इसमें लालू पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने जमीन के लिए एक निजी कंपनी को फायदा पहुंचाया था।

    जानकारी

    बिहार विधानसभा में आज फ्लोर टेस्ट

    दो हफ्ते पहले भाजपा से गठबंधन तोड़ RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ मिलकर सरकार बनाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज विधानसभा में अपना बहुमत साबित करेंगे।

    विधानसभा के स्पीकर अभी भी भाजपा के विजय कुमार सिन्हा बने हुए हैं, ऐसे में पहले उन्हें हटाने के लिए वोटिंग हो सकती है और फिर नया स्पीकर या डिप्टी स्पीकर फ्लोर टेस्ट पर वोटिंग करा सकता है।

    सिन्हा इस्तीफा देने से इनकार कर चुके हैं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)

    नीतीश को नहीं होगी मुश्किल

    विधानसभा के आंकड़ों के नजरिए से आज होने वाला फ्लोर टेस्ट औपचारिकता भर है।

    बिहार विधानसभा का मौजूदा संख्याबल 242 है और बहुमत का आंकड़ा 121 सीट है, वहीं महागठबंधन के पास निर्दलीयों समेत 165 विधायक हैं।

    इनमें RJD के सबसे अधिक 79 विधायक हैं, वहीं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के 45, कांग्रेस के 19, कम्युनिस्ट पार्टी (ML-लिबरेशन) के 12 और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के चार विधायक हैं।

    सरकार से विपक्ष में पहुंची भाजपा के पास 77 विधायक है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिहार
    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    लालू प्रसाद यादव
    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं आकांक्षा शर्मा, जिन्होंने 'केसरी वीर' के जरिए बॉलीवुड में रखा कदम? बॉलीवुड समाचार
    अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास होगा मिसाइल परीक्षण, इस दिन बंद रहेगा हवाई क्षेत्र अंडमान और निकोबार
    व्हाट्सऐप ने सभी ग्रुप्स के लिए पेश किया वॉयस चैट फीचर, कैसे करें इसका उपयोग? व्हाट्सऐप
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय दे पाएगा विदेशी छात्रों को प्रवेश, 72 घंटे में पूरी करनी होंगी 6 शर्तें अमेरिका

    बिहार

    बिहार: मधुबनी जिले में नेशनल हाईवे पर 100 से अधिक गड्ढे, उठ रहे सवाल बिहार की राजनीति
    बिहार: स्थगित हुई BEd संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन अब 6 जुलाई को होगा शिक्षक योग्यता परीक्षा
    बिहार में ओवैसी को बड़ा झटका, AIMIM के 4 विधायकों ने थामा RJD का दामन राष्ट्रीय जनता दल (RJD)
    बिहार: UPSC प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुकी महिलाओं को मिलेंगे 1 लाख रुपये, ऐसे करें आवेदन UPSC (संघ लोक सेवा आयोग)

    केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    क्या है राज्यों द्वारा CBI को दी जाने वाली सामान्य सहमति और इसकी जरूरत क्यों? कलकत्ता हाई कोर्ट
    अब पांच साल तक बढ़ाया जा सकेगा CBI और ED प्रमुखों का कार्यकाल, अध्यादेश लाई सरकार प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    CBI ने किया ऑनलाइन बाल यौन शोषण के अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश, 23 FIR दर्ज उत्तर प्रदेश
    इंद्राणी मुखर्जी का दावा- कश्मीर में जिंदा है शीना बोरा, CBI करें जांच इंद्राणी मुखर्जी

    लालू प्रसाद यादव

    कांग्रेस की टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ सकते हैं भाजपा के बागी शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी
    भारत के राजनीतिक इतिहास के सबसे लोकप्रिय नारे, जिन्होंने तय किया चुनावी हवा का रुख नरेंद्र मोदी
    लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बनाई अपनी अलग पार्टी 'लालू-राबड़ी मोर्चा' बिहार
    लालू का जेल से बिहारवासियों के नाम पत्र, लिखा- मैं कैद में हूं, मेरे विचार नहीं दलित

    राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

    बिहार विधानसभा चुनाव: महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र, किए कईं बड़े वादे बिहार
    बिहार विधानसभा चुनाव: पहले चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि वाले 328 उम्मीदवार, 375 करोड़पति बिहार
    विधानसभा चुनाव: क्या है बिहार का जातीय समीकरण, कौन किसकी तरफ? बिहार
    विधानसभा चुनाव: क्या इस बार भी बाहुबली नेताओं के ईद-गिर्द घूमेगी बिहार की राजनीति? बिहार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025