NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- AAP विधायकों को दिया 20-25 करोड़ का ऑफर
    अगली खबर
    सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- AAP विधायकों को दिया 20-25 करोड़ का ऑफर
    आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का भाजपा नेताओं पर बड़ा आरोप।

    सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- AAP विधायकों को दिया 20-25 करोड़ का ऑफर

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 24, 2022
    02:37 pm

    क्या है खबर?

    नई शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार करने के आरोपों में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा के बीच शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

    अब AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता दिल्ली के AAP विधायकों को 20 करोड़ लेकर पार्टी न छोड़ने पर सिसोदिया जैसी कार्रवाई का सामना करने की धमकी दे रहे हैं।

    आरोप

    संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए आरोप

    संजय सिंह ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को तोड़ने का प्रयास विफल होने के बाद भाजपा अब विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। उनके चार विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने ऑफर स्वीकार कर AAP को न छोड़ने पर सिसोदिया जैसी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने की धमकियां दी है। यह बेहद गंभीर मामला है।

    दावा

    भाजपा कर रही दिल्ली की सरकार गिराने का प्रयास

    संजय सिंह ने कहा कि भाजपा नेता विधायकों को पैसे का ऑफर देकर और डराकर तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनके द्वारा दिल्ली की सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा का जो प्रयोग महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर सफल हुआ वह सिसोदिया पर फेल हो गया।

    इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद चारों विधायकों को माइक थमाकर मीडिया के सामने स्थिति स्पष्ट करने को कहा।

    आरोप

    सोमनाथ भारती ने किया 25 करोड़ तक के ऑफर का दावा

    AAP विधायक सोमनाथ भारती ने दावा किया, "उनके जानकार एक भाजपा नेता ने संपर्क कर कहा कि हमारे हो जाओ या फिर सिसोदिया की तरह CBI और ED का फर्जी मुकदमा करेंगे। 20 करोड़ आपके लिए तैयार है और विधायकों को लाओगे तो आपको 25 करोड़ और बाकियों को 20 करोड़ मिलेंगे।"

    उन्होंने कहा, "जब मैंने सिसोदिया का केस झूठा बताया तो उन्होंने कहा कि हमें भी पता है, लेकिन शीर्ष नेताओं का फैसला है कि AAP सरकार गिरानी है।"

    बयान

    सरकार गिराने के लिए कुछ भी करेगी भाजपा- भारती

    भारती ने कहा, "भाजपा नेता ने कहा कि सरकार गिराने के लिए वह कुछ भी करेंगे। 20-25 नेता पहले ही हमारे संपर्क में हैं। हमें ड्यूटी मिली है कि लालच या धमकाकर लाओ। मना करने पर भाजना नेता ने परिणाम भुगतने की धमकी दी है।"

    अन्य विधायक

    संजीव झा ने भी किया 20 करोड़ के ऑफर का दावा

    बुराड़ी विधायक संजीव झा ने कहा, "मेरे जानकार एक पूर्व विधायक ने कहा कि अब AAP का कोई भविष्य नहीं है। मैं आपके लिए ऑफर लाया हूं। यदि आप पार्टी छोड़ते हैं तो आपको 20 करोड़ रुपए मिलेंंगे और बाकी विधायक तोड़कर लाते हैं तो आपको 25 करोड़ दिए जाएंगे।"

    उन्होंने कहा, "मना करने पर नेता ने कहा कि जैसा सिसोदिया के साथ हुआ वही एक-एक विधायक के साथ होगा। सभी को फर्जी मामलों में फंसा दिया जाएगा।"

    अन्य

    विधायक कुलदीप कुमार और अजय दत्त ने भी लगाए आरोप

    विधायक कुलदीप कुमार और अजय दत्त ने कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं ने कहा था कि अब तो AAP दिल्ली से खत्म होने वाली है। उनकी भी इस मुहिम में ड्यूटी लगाई गई है। भाजपा में शामिल होने पर उन्हें 20 करोड़ दिए जाएंगे और अन्य को लाने पर 25 करोड़ देंगे, लेकिन उन्होंने इसे खारिज कर दिया।

    उन्होंने कहा कि उन नेताओं ने उन्हें सिसोदिया जैसी कार्रवाई झेलने को तैयार रहने की धमकी भी दी।

    बैठक

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बुलाई राजनीतिक मामलों की बैठक

    इधर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, "पिछले दो-तीन दिनों में AAP के कुछ विधायकों ने मुझसे कहा है कि उन्हें CBI और ED की धमकी दी जा रही है और उन्हें AAP छोड़ने के लिए पैसे का लालच दिया जा रहा है। यह एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। हमने इस पर चर्चा करने के लिए शाम 4 बजे अपने राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाई है।"

    इससे पहले उन्होंने गुजरात में भाजपा और उनके नेताओं पर जमकर हमला बोला था।

    पृष्ठभूमि

    सिसोदिया ने लगाया था मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का आरोप

    इससे पहले सोमवार को उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उन्हें AAP को तोड़कर आने पर मुख्यमंत्री पद देने का ऑफर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए उसे ठुकरा दिया था।

    इसी तरह उन्होंने भाजपा पर AAP तोड़कर जाने पर सारे CBI और ED के केस बंद कराने का ऑफर देने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, भाजपा ने बयान जारी कर उनके आरोपों को खारिज कर दिया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    गुजरात
    मनीष सिसोदिया
    भाजपा समाचार

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    अरविंद केजरीवाल

    क्या रिमोट कंट्रोल से पंजाब सरकार चला रहे केजरीवाल? राज्य के अधिकारियों के साथ की बैठक आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर हुई 2.70 प्रतिशत, डॉक्टरों की सतर्कता बरतने की सलाह दिल्ली
    दिल्ली: मास्क न पहनने पर लग सकता है जुर्माना, 20 अप्रैल को बैठक में होगा फैसला अनिल बैजल
    पंजाब: बड़ा चुनावी वादा पूरा करेगी AAP सरकार, जुलाई से मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली आम आदमी पार्टी समाचार

    गुजरात

    गुजरात: मेहसाणा के मंदिर में लाउडस्पीकर पर भजन बजाने पर युवक की पीट-पीटकर हत्या हत्या
    अहमदाबाद के पास स्थित है ये ऑफबीट पर्यटन स्थल, जहां की खूबसूरती मोह लेगी आपका मन भारत की खबरें
    GSEB Result 2022: गुजरात बोर्ड ने कक्षा 12 साइंस स्ट्रीम और GUJCET के नतीजे घोषित किए प्रवेश परीक्षा
    गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, हार्दिक पटेल ने दिया पार्टी से इस्तीफा कांग्रेस समाचार

    मनीष सिसोदिया

    दिल्ली में शनिवार को रिकॉर्ड दो लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन दिल्ली
    दिल्ली में कोविशील्ड खत्म, बंद रहेंगे कई वैक्सीनेशन केंद्र; अन्य राज्यों में भी कमी दिल्ली
    कोरोना की तीसरी लहर की संभावना के चलते दिल्ली में अभी नहीं खुलेंगे स्कूल- अरविंद केजरीवाल दिल्ली
    ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं होने के जवाब पर गरमाई राजनीति, विपक्ष ने लगाए आरोप सत्येंद्र जैन

    भाजपा समाचार

    बिहार: नीतीश कुमार और भाजपा में तनातनी के बीच क्या है विधानसभा की स्थिति? बिहार
    बिहार की राजनीति: सत्ता की चाहत में नीतीश कुमार ने कब-कब बदला है पाला? बिहार
    बिहार: आज हो सकता है भाजपा-JDU सरकार की किस्मत का फैसला, नीतीश ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक नीतीश कुमार
    योगी सरकार के मंत्री राकेश सचान को आर्म्स एक्ट के तहत एक साल की सजा योगी आदित्यनाथ
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025