NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दूरदर्शन एंकर से लेकर टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता तक, कैसा रहा सोनाली फोगाट का जीवन?
    अगली खबर
    दूरदर्शन एंकर से लेकर टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता तक, कैसा रहा सोनाली फोगाट का जीवन?
    सोनाली फोगाट का दिल का दौरा पड़ने से निधन

    दूरदर्शन एंकर से लेकर टिकटॉक स्टार और भाजपा नेता तक, कैसा रहा सोनाली फोगाट का जीवन?

    लेखन मुकुल तोमर
    Aug 23, 2022
    04:43 pm

    क्या है खबर?

    हरियाणा भाजपा की नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का सोमवार रात 42 साल की उम्र में निधन हो गया। वह अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं जहां दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई।

    हरियाणा के एक छोटे से गांव से आने वाली सोनाली ने अपने जीवन में खूब सुर्खियां बटोरीं और वह कई बार विवादों में भी रहीं। आइए उनके सफर पर विस्तार से डालते हैं।

    जन्म

    हिसार के एक गांव में हुआ था सोनाली का जन्म

    सोनाली फोगाट का जन्म 21 सितंबर, 1979 में हरियाणा के हिसार स्थित भूथान गांव में हुआ था। उनके पिता किसान हैं और उनकी तीन बहनें और एक भाई है।

    उन्होंने फतेहाबाद के एक कॉन्वेंट स्कूल से शुरूआती शिक्षा ली और 1995 में 10वीं पास की। इसके बाद उन्होंने हरियाणा की ही महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से आर्ट्स में ग्रेजुएशन की।

    ससुराल की बात करें तो उनकी सास, ननद, देवर और बेटी हैं।

    करियर

    सोनाली ने हिसार दूरदर्शन के एंकर के तौर पर की करियर की शुरूआत

    सोनाली ने 2006 में हिसार दूरदर्शन में एंकर के तौर पर अपने प्रोफेशनल करियर की शुरूआत। दो साल बाद 2008 में वह पहली बार भाजपा से जुड़ीं और उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।

    कुछ साल बाद सोनाली ने एंकरिंग पूरी तरह से छोड़ दी और एक्टिंग करने लगीं। उन्होंने कुछ हरियाणवी फिल्मों में काम किया है और वह जिमी शेरगिल और रवि किशन जैसे चर्चित अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी हैं।

    फिल्में

    सोनाली ने 'बिग बॉस' समेत इन शो और फिल्मों में किया काम

    सोनाली ने 2016 में टीवी सीरियल 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' में काम किया। इसके बाद वह हरियाणवी फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' में दिखाई दी थीं।

    इसके अलावा उन्हें कई पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया था। वह वेब सीरीज 'द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़' (2019) में भी अभिनय करती नजर आई थीं।

    2020 में उन्होंने सलमान खाने के शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया जिससे उन्हें राष्ट्रीय पहचान मिली।

    जानकारी

    टिकटॉक पर जमकर शेयर होते थे सोनाली के वीडियो

    सोनाली शॉर्ट वीडियो ऐप टिकटॉक पर भी चर्चित थीं। 2019 में उनके टिकटॉक पर लगभग 1.25 लाख फॉलोवर्स थे और उनके वीडियोज पर लाखों व्यू आते थे। अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी उनके अच्छे-खासे फॉलोवर्स थे।

    चुनाव

    लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए भाजपा ने दी विधानसभा चुनाव में टिकट

    सोनाली की इसी लोकप्रियता का फायदा उठाने के लिए भाजपा ने 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्हें हिसार की आदमपुर सीट से टिकट दी।

    हालांकि चुनाव में उन्हें कांग्रेस उम्मीदवार कुलदीप सिंह बिश्नोई से 29,000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उम्मीद की जा रही थी कि वह बिश्नोई को टक्कर देंगी। बाद में बिश्नोई भी भाजपा में शामिल हो गए।

    चुनावी हलफनामे में सोनाली ने अपनी संपत्ति 2.74 करोड़ रुपये बताई थी।

    विवाद

    विवादों से भी रहा सोनाली का नाता

    सोनाली का विवादों से भी नाता रहा। 2020 में उनका हिसार की बालसमंद अनाज मंडी के एक अधिकारी को चप्पल से पीटने का वीडियो सामने आया था।

    मंडी का निरीक्षण करने पहुंचीं सोनाली को अधिकारी सुल्‍तान स‍िंंह ने ड्रामेबाज बोल दिया था, जिसके बाद गुस्से में आकर उन्होंने उसके साथ मारपीट की।

    तीन साल पहले अपनी बहन और बहनोई के साथ झगड़े के कारण भी वह चर्चा में रही थीं और उन्होंने उनके खिलाफ केस दर्ज कराया था।

    जानकारी

    2016 में हो गई थी सोनाली के पति की मौत

    सोनाली के जीवन में मुश्किल समय भी आया और 2016 में उनके पति संजय फोगाट की हिसार स्थित घर पर हार्ट अटैक से मौत हो गई। सोनाली तब मुंबई थीं और रातोंरात हिसार पहुंचीं। वह अपने पति को अपनी सफलता का श्रेय दे चुकी हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भाजपा समाचार
    टिक-टॉक
    सोनाली फोगाट

    ताज़ा खबरें

    टोयोटा की बिक्री में आया 22 फीसदी का उछाल, जानिए मई में कितनी गाड़ियां बेची  टोयोटा
    'स्क्विड गेम 3' का ट्रेलर रिलीज, फैंस बोले- नेटफ्लिक्स फिर दिखाएगा मौत का खौफनाक खेल नेटफ्लिक्स
    तेज प्रताप यादव ने RJD से निष्कासन के बाद लालू-राबड़ी के नाम लिखा भावुक संदेश बिहार
    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश

    हरियाणा

    सुप्रीम कोर्ट ने 6 मई से होने वाली हरियाणा न्यायिक सिविल सेवा परीक्षा पर रोक लगाई मध्य प्रदेश
    हरियाणा: करनाल में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध, भारी मात्रा में हथियार बरामद खालिस्तान
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से बढ़ने लगेगा पारा, फिर सताएगी गर्मी दिल्ली
    बग्गा की गिरफ्तारी: पंजाब पुलिस को हरियाणा में रोका, दिल्ली में अपहरण का केस दर्ज दिल्ली पुलिस

    भाजपा समाचार

    देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे जगदीप धनखड़, विपक्ष की उम्मीदवार मारग्रेट अल्वा को दी मात नरेंद्र मोदी
    रेपिस्टों को फांसी का प्रावधान, इसलिए बढ़ रहे रेप के बाद हत्या के मामले- गहलोत राजस्थान
    बिहार: JDU और भाजपा के बीच तकरार बढ़ी, नीतीश कुमार ने मंगलवार को बुलाई महत्वपूर्ण बैठक नरेंद्र मोदी
    बिहार: भाजपा से गठबंधन तोड़ RJD के साथ सरकार बना सकते हैं नीतीश कुमार- रिपोर्ट्स नरेंद्र मोदी

    टिक-टॉक

    पिछले तीन महीनों में लोगों ने मोबाइल ऐप्स पर खर्च किए दो लाख करोड़ रुपये लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
    2020 में सबसे ज्यादा डाउनलोड हुई टिक-टॉक ऐप, फेसबुक को छोड़ा पीछे फेसबुक
    इंस्टाग्राम, ट्विटर और टिक-टॉक आए एकसाथ, हैकर्स की छुट्टी करने का प्लान ट्विटर
    टिक-टॉक वीडियो जैसी दिखेंगी इंस्टाग्राम स्टोरीज, मिलेगा नया फीचर इंस्टाग्राम

    सोनाली फोगाट

    हरियाणा: टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट ने कैमरे के सामने की अधिकारी की चप्पल से पिटाई हरियाणा
    थप्पड़ कांड: मारपीट की आरोपी भाजपा नेता सोनाली फोगाट गिरफ्तार, तुरंत जमानत भी मिली हरियाणा
    'बिग बॉस 14' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट टीवी शो
    भाजपा नेता सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025