Page Loader
सनी लियोनी के साथ स्प्लिट्सविला का नया सीजन होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी
सनी लियोनी के साथ स्प्लिट्सविला होस्ट करेंगे अर्जुन

सनी लियोनी के साथ स्प्लिट्सविला का नया सीजन होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी

Aug 23, 2022
01:35 pm

क्या है खबर?

डेटिंग रिएलिटी शो 'MTV स्प्लिट्सविला' का नया सीजन जल्द आने वाला है। प्रशंसक नए सीजन का इंतजार कर रहे हैं। शो का पिछला सीजन रणविजय सिंह और सनी लियोनी ने होस्ट किया था। बीते दिनों जब रोडीज के नए सीजन में रणविजय नजर नहीं आए तब कयास लगाए जा रहे थे कि वह स्प्लिट्सविला से भी बाहर हो सकते हैं। अब शो के नया होस्ट मिल गया है। टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी सनी के साथ शो होस्ट करेंगे।

सनी का बयान

अर्जुन के साथ धमाका करेंगी सनी

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ही होस्ट एक दूसरे के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। अर्जुन की एंट्री के बारे में सनी ने कहा, "हम नए सीजन के लिए तैयार हो रहे हैं और मुझे अर्जुन के साथ होस्ट करने का इंतजार है। वह जिस तरह के मजेदार व्यक्ति हैं मुझे विश्वास है कि हम साथ में धमाका करेंगे। दर्शकों को हमारी दोस्ती दिलचस्प लगने वाली है।"

अर्जुन का बयान

शो में मनोरंजन का तड़का बढ़ाएंगे अर्जुन

शो में अपनी एंट्री को लेकर अर्जुन भी काफी खुश हैं। उन्होंने कहा, "MTV स्प्लिट्सविला का हिस्सा बनकर मैं रोमांचित हूं। यह शो युवाओं के बीच हमेशा से हिट रहा है और मुझे इसका कॉन्सेप्ट हमेशा से पसंद था। जैसा कि मेरे दर्शक जानते हैं कि मैं हमेशा कुछ नया और मजेदार ढूंढता हूं, इस शो के लिए मैं काफी रोमांचित हूं।" अर्जुन को उम्मीद है कि अपनी को-होस्ट सनी के साथ वह शो के मनोरंजन कौ और बढ़ा सकेंगे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

सनी और अर्जुन ने शेयर किया प्रोमो

परिचय

इन चर्चित शो से लोकप्रिय हुए अर्जुन बिजलानी

अर्जुन बिजलानी टीवी का मशहूर चेहरा हैं। पिछले साल वह रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता बने थे। 'मिले जब हम तुम' से उन्होंने अपनी खास पहचान बनाई। इसके अलावा वह 'मोहे रंग दे', 'मेरी आशिकी तुमसे ही', 'नागिन' जैसे टीवी सिरियल में काम कर चुके हैं। वह 'डांस दीवाने', 'इंडियाज गॉट टैलेंट' समेत कई रिएलिटी शो का भी हिस्सा रह चुके हैं। हाल ही में उनके करण जौहर के एक प्रोजेक्ट में शामिल होने की खबर आई थी।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

स्प्लिट्सविला एक डेटिंग रिएलिटी शो है जो युवाओं में काफी लोकप्रिय है। युवा लड़के और लड़कियां दिए गए टास्क जीतकर शो में बने रहने की होड़ करते हैं। इस दौरान वे अपने लिए पार्टनर चुनने की भी कोशिश करते हैं।