Page Loader
एशिया कप 2022: श्रीलंका को लगा झटका, तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा टूर्नामेंट से बाहर
चमीरा चोट के कारण हुए एशिया कप से बाहर (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

एशिया कप 2022: श्रीलंका को लगा झटका, तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा टूर्नामेंट से बाहर

Aug 23, 2022
10:35 am

क्या है खबर?

श्रीलंकाई तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा एशिया कप 2022 से बाहर हो गए हैं। टीम अभ्यास के दौरान हाल ही में चमीरा के बाएं पैर में चोट लग गई, जिसके चलते वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह 18 सदस्यीय टीम में नुवान तुषारा को शामिल किया गया है। बता दें, तुषारा ने अब तक सिर्फ चार टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं और दो विकेट लिए हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

तेज गेंदबाजी

चमीरा की अनुपस्थिति में कमजोर हुआ श्रीलंका की तेज गेंदबाजी आक्रमण

चमीरा की अभी तक चोट का पूरी तरह से आकलन नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि वह टी-20 विश्व कप के लिए समय पर फिटनेस हासिल कर सकते हैं। चमीरा की अनुपस्थिति से एशिया कप में श्रीलंकाई तेज गेंदबाजी आक्रमण पर अतिरिक्त दबाव होगा। अब श्रीलंकाई दल में दिलशान मदुशंका, असिथा फर्नांडो और मथीशा पथिराना जैसे अनुभवहीन तेज गेंदबाज हैं। अन्य विकल्पों के रूप में ऑलराउंडर चमिका करुणारत्ने और दासुन शनाका हैं।

जानकारी

ऐसी है श्रीलंका की टीम

श्रीलंकाई टीम: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणाथिलका, पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरिथ असलांका, भानुका राजपक्षे, अशेन बांदारा, धनंजया डी सिल्वा, वानिंदू हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्राने, चमिका करुणारत्ने, दिलशान मदुशंका, मथीशा पथिराना, नुवानिंदु फर्नांडो, नुवान तुषारा, प्रमोद मदुशन, असिथा फर्नांडो और दिनेश चांदीमल।

खिताब

पांच बार एशिया कप जीत चुकी है श्रीलंका

एशिया कप के अब तक के इतिहास में श्रीलंका दूसरी सबसे सफल टीम है। श्रीलंकाई टीम ने पांच बार यह खिताब जीता है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम सबसे सफल रही है। भारत ने अब तक सर्वाधिक सात बार एशिया कप जीता है। आखिरी बार साल 2018 में UAE में एशिया कप खेला गया था, जिसमे रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने खिताब जीता था। फाइनल मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को तीन विकेट से हराया था।

कार्यक्रम

ऐसा है एशिया कप का कार्यक्रम

27 अगस्त: श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान, दुबई 28 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान, दुबई 30 अगस्त: बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान, शारजाह 31 अगस्त: भारत बनाम क्वालीफायर, दुबई 1 सितंबर: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, दुबई 2 सितंबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर, शारजाह 3 सितम्बर: B1 बनाम B2, शारजाह 4 सितम्बर: A1 बनाम A2, दुबई 6 सितम्बर: A1 बनाम B1, दुबई 7 सितम्बर: A2 बनाम B2, दुबई 8 सितम्बर: A1 बनाम B2, दुबई 9 सितम्बर: B1 बनाम A2, दुबई 11 सितंबर: फाइनल, दुबई