LOADING...
आयुष शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म का किया ऐलान, अगले साल होगी रिलीज
आयुष शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म का किया ऐलान

आयुष शर्मा ने अपनी तीसरी फिल्म का किया ऐलान, अगले साल होगी रिलीज

Aug 23, 2022
07:10 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा लाइम लाइट में बने रहते हैं। अब उन्होंने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का शीर्षक अभी निर्धारित नहीं किया गया है। यह उनके करियर की तीसरी फिल्म होगी। पिछले साल ही आयुष अभिनेता सलमान के साथ 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में दिखे थे। यह फिल्म सिनेमाघरों में कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी। उम्मीद है कि अपनी नई फिल्म में आयुष दर्शकों का दिल जीत लेंगे।

इंस्टाग्राम पोस्ट

आयुष ने इंस्टाग्राम पर दी जानकारी

आयुष ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए फिल्म की घोषणा की है। तस्वीर में वह काले कोट में पोज देते हुए दिखे हैं। वह अपने मुंह और हाथों से एक रबर बैंड को पकड़े हुए नजर आए। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'इस फिल्म में गिटार भी बजेगा और रबर बैंड भी...और अगर मैं सारी डिटेल्स अभी बता दूंगा, तो मजा भी किरकिरा हो जाएगा। बस ये बोलना था कि मिलेंगे 2023 में।'

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए फिल्म से आयुष का फर्स्ट लुक

Advertisement

बधाई संदेश

फिल्म के लिए आयुष को मिल रही हैं शुभकामनाएं

जैसे ही आयुष ने सोशल मीडिया पर फिल्म की घोषणा की, प्रशंसकों की तरफ से उन्हें बधाइयां मिलनी शुरू हो गईं। एक यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'आपकी फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।' एक प्रशंसक ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं।' एक यूजर ने उनसे कहा कि फिल्म के प्रोड्यूसर का नाम तो बता देते। कई लोगों ने उन्हें हार्ट इमोजी के साथ शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisement

आगामी फिल्म

'कभी ईद कभी दिवाली' में नजर आ सकते हैं आयुष

काफी समय से आयुष 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वह इसमें एक बार फिर सलमान के साथ पर्दे पर नजर आ सकते हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ऐसी भी खबरें आई थीं कि क्रिएटिव डिफरेंसेज के कारण वह फिल्म से बाहर हो गए हैं। इसमें सलमान के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े रोमांस करती नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी करेंगे।

करियर

आयुष ने 'लवयात्री' से 2018 में किया था डेब्यू

आयुष फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने की कोशिश में जुटे हैं। उन्होंने 'लवयात्री' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म का प्रोडक्शन सलमान ने ही किया था। आयुष आने वाले दिनों में करण बुटानी की 'क्वाथा' में नजर आएंगे। आयुष को कई म्यूजिक वीजियोज में भी अभिनय करते हुए देखा गया है। वह हाल में 'पहली पहली बारिश' और 'चुम्मा चुम्मा' जैसे म्यूजिक वीडियोज में नजर आए हैं।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

आयुष ने सलमान की बहन अर्पिता खान से 18 नवंबर, 2014 को शादी रचाई थी। इस कपल की शादी में पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। बता दें कि अर्पिता को सलमान के पिता और दिग्गज लेखक सलीम खान ने गोद लिया था।

Advertisement