NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    अगली खबर
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार
    दिल्ली में मां के अफेयर का पता लगने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या

    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    लेखन गौसिया
    Aug 24, 2022
    11:22 am

    क्या है खबर?

    दिल्ली के दरियागंज इलाके से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है।

    यहां रिजवान (36) नाम के एक कसाई ने 3 अगस्त को 8 साल की एक बच्ची को किडनैप कर लिया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ रेप किया और फिर हत्या करके उसका शव नदी में बहा दिया।

    पुलिस ने 18 अगस्त को बच्ची का शव यमुना खादर से बरामद किया।

    आइए जानते हैं इसके पीछे की पूरी कहानी क्या है।

    मामला

    आधी रात को बच्ची परिवार के बीच से हुई थी गायब

    मध्य दिल्ली की DCP श्वेता चौहान के मुताबिक, दरियागंज में रहने वाले शख्स ने बताया कि 4-5 अगस्त की रात के बाद जब वह सुबह 4 बजे सोकर उठा तो उसकी 8 साल की बेटी गायब थी। उसकी बेटी परिवार के साथ ही सो रही थी।

    शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

    मामले में 17 अगस्त को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया।

    कार्रवाई

    यमुना किनारे मिला बच्ची का शव

    18 अगस्त को मध्य दिल्ली के आईपी स्टेट थाना इलाके में एक घास काटने वाली महिला ने पुलिस को यमुना किनारे एक बच्ची का शव पड़ा होने की सूचना दी।

    पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस के मुताबिक, बच्ची की हत्या गला काटकर की गई और पहचान छिपाने के लिए बच्ची के चेहरे को भी क्षत-विक्षत किया गया।

    जानकारी

    पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    मामले में 50 पुलिसकर्मियों की टीम ने 200 CCTV की फुटेज की जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तुर्कमान गेट निवासी रिजवान के तौर पर हुई है। रिजवान मूलरूप से बिहार का रहने वाला है।

    कारण

    आरोपी ने क्यों की हत्या?

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशा करने के लिए यमुना खादर इलाके में जाता था, जहां उसकी दोस्ती मृतक बच्ची की मां से हो गई।

    4 अगस्त को बच्ची ने उसकी मां और आरोपी को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद आरोपी ने उसे मारने की साजिश रची। उस रात वह शराब के नशे में था।

    मामले में पुलिस मृतक बच्ची की मां की भूमिका की जांच कर रही है।

    महिला विरोधी अपराध

    न्यूजबाइट्स प्लस

    देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2020 में सबसे ज्यादा रेप के मामले राजस्थान में सामने आए। यहां 5,310 केस दर्ज हुए।

    दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश रहा जहां 2,796 मामले सामने आए।

    देशभर में साल 2020 में दुष्कर्म के 28,046 केस दर्ज किए गए। यानी हर दिन औसतन दुष्कर्म के 77 केस दर्ज किए गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिल्ली पुलिस
    दिल्ली
    अरविंद केजरीवाल
    दिल्ली सरकार

    ताज़ा खबरें

    TVS एनटॉर्क 125 ने इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम, बनाया यह रिकॉर्ड  TVS मोटर
    सुप्रीम कोर्ट ने बर्खास्त IAS पूजा खेडकर को अग्रिम जमानत दी, कहा- क्या उसने हत्या की? सुप्रीम कोर्ट
    IMDb के मुताबिक ये हैं इस साल की 5 बहुप्रतीक्षित फिल्में ऋतिक रोशन
    मिजोरम में सबसे अधिक पढ़े-लिखे लोग, जानिए कैसे हासिल की पूर्ण साक्षर राज्य की उपलब्धि मिजोरम

    दिल्ली पुलिस

    दिल्ली: होमवर्क न करने पर मासूम को हाथ-पैर बांधकर भीषण गर्मी में छत पर लिटाया दिल्ली
    सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड है लॉरेंस बिश्नोई- दिल्ली पुलिस पंजाब
    दिल्ली: नुपुर शर्मा समेत कईयों के खिलाफ FIR दर्ज, नफरती टिप्पणियों का है आरोप सोशल मीडिया
    पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दोपहिया और तीन पहिया वाहन चलाने पर होगा 20,000 रुपये का जुर्माना मोटरसाइकिल
    भारत में मंकीपॉक्स से पहली मौत, केरल के युवक में मौत के बाद संक्रमण की पुष्टि संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    केरल में मंकीपॉक्स का एक और मामला, देश में अब तक कुल 7 मामले केरल
    भारत का UAE से सवाल, मंकीपॉक्स संक्रमित युवक को कैसे मिली यात्रा की अनुमति? भारत की खबरें

    अरविंद केजरीवाल

    केजरीवाल के घर के बाहर तोड़फोड़: दिल्ली हाई कोर्ट ने पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली पुलिस
    क्या रिमोट कंट्रोल से पंजाब सरकार चला रहे केजरीवाल? राज्य के अधिकारियों के साथ की बैठक आम आदमी पार्टी समाचार
    दिल्ली में कोरोना संक्रमण की दर बढ़कर हुई 2.70 प्रतिशत, डॉक्टरों की सतर्कता बरतने की सलाह दिल्ली
    दिल्ली: मास्क न पहनने पर लग सकता है जुर्माना, 20 अप्रैल को बैठक में होगा फैसला अनिल बैजल

    दिल्ली सरकार

    दिल्ली में शुरू हो रही है बसों के लिए समर्पित लेन, जान लें इससे जुड़े नियम दिल्ली
    दिल्ली जल बोर्ड ने वापस लिया रमजान में मुस्लिमों को 2 घंटे के ब्रेक का आदेश दिल्ली
    ई-साइकिल के पहले 10,000 ग्राहकों को 5,500 रुपये की सब्सिडी देगी दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहन
    दिल्ली में सरकारी कर्मचारी खरीद सकेंगे EMI पर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन दोपहिया वाहन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025