NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भाजपा नेता सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
    अगली खबर
    भाजपा नेता सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन
    सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन

    भाजपा नेता सोनाली फोगाट का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Aug 23, 2022
    11:31 am

    क्या है खबर?

    सोनाली फोगाट ने राजनीति से लेकर मनोरंजन की दुनिया में अपनी पहचान बनाई थी। टीवी शो 'बिग बॉस 14' में भाग लेने के बाद उन्हें काफी शोहरत मिली थी।

    अब उनके प्रशंसकों के लिए एक दुखद खबर सामने आ रही है। हार्ट अटैक आने के बाद सोनाली का गोवा में निधन हो गया है। 42 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

    फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    राजनीति

    2019 में भाजपा की टिकट पर लड़ा था हरियाणा विधानसभा का चुनाव

    फ्री प्रेस जर्नल के मुताबिक, सोमवार की रात को गोवा में हार्ट अटैक आने के बाद सोनाली का देहांत हुआ।

    वह हरियाणा की भाजपा की लोकप्रिय नेताओं में शुमार थीं। उन्होंने 2019 में हरियाणा चुनाव में भाजपा की टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। हालांकि, वह चुनाव हार गई थीं।

    बताया जा रहा है कि वह भाजपा के नेताओं के साथ गोवा में मौजूद थीं।

    वह सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती थीं।

    जानकारी

    हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी श्रद्धांजलि

    सोनाली के निधन के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शोक जताया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'भाजपा नेत्री सोनाली के आकस्मिक निधन का बेहद दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए मनोहर लाल खट्टर का पोस्ट

    भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट जी के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।

    ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

    ॐ शांति!

    — Manohar Lal (@mlkhattar) August 23, 2022

    घटना

    2016 में सोनाली के पति संजय फार्म हाउस में पाए गए थे मृत

    सोनाली अपने पीछे एक बेटी यशोधरा फोगाट को छोड़कर चल बसीं।

    2016 में सोनाली के पति संजय फोगाट भी एक फार्म हाउस में मृत मिले थे।

    सोनाली आखिरी बार 'बिग बॉस 14' में नजर आई थीं। उन्होंने वाइल्डकार्ड प्रतियोगी के रूप में शो में एंट्री की थी।

    इस शो में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी कई बातें शेयर की थीं। उन्होंने कहा था कि उनके पति के निधन के बाद एक शख्स उनकी जिंदगी में आया था।

    करियर

    सोनाली ने इस सीरियल से किया था एक्टिंग में डेब्यू

    सोनाली ने 2016 में टीवी सीरियल 'एक मां जो लाखों के लिए बनी अम्मा' से अपने एक्टिंग की शुरुआत की थी। इसके बाद वह हरियाणवी फिल्म 'छोरियां छोरों से कम नहीं होती' में दिखाई दी थीं।

    इसके अलावा उन्हें कई पंजाबी और हरियाणवी म्यूजिक वीडियोज में भी देखा गया था। वह वेब सीरीज 'द स्टोरी ऑफ बदमाशगढ़' (2019) में भी अभिनय करती नजर आई थीं।

    हिसार दूरदर्शन के लिए उन्होंने एंकरिंग का काम भी किया था।

    विवाद

    इन विवादों से रहा था सोनाली का नाता

    2020 में सोनाली से जुड़े विवाद ने तब जन्म लिया था, जब एक अधिकारी को चप्पल मारते हुए उनका वीडियो वायरल हुआ था।

    इस प्रकरण के बाद पूरे देश में उनके खिलाफ लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी।

    तीन साल पहले बहन और बहनोई के साथ हुआ उनका झगड़ा भी चर्चा में रहा था। उन्होंने अपनी बहन और बहनोई के खिलाफ जान से मारने की धमकी और मारपीट करने का केस दर्ज करवाया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    भारतीय जनता पार्टी
    सेलिब्रिटी की मौत
    सोनाली फोगाट

    ताज़ा खबरें

    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO
    1 जून से इन फोन में बंद जाएगा व्हाट्सऐप, जानिए कौन-कौनसे हैं मॉडल  मेटा
    IPL 2025 में खूब चला साई सुदर्शन का बल्ला, आंकड़ों के साथ जानिए उनका प्रदर्शन  साई सुदर्शन
    अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा, विधायकी पर भी लटकी तलवार उत्तर प्रदेश

    हरियाणा

    भारत में अप्रैल में बेरोजगारी दर बढ़कर हुई 7.83 प्रतिशत, हरियाणा में सबसे अधिक भारत की खबरें
    सुप्रीम कोर्ट ने 6 मई से होने वाली हरियाणा न्यायिक सिविल सेवा परीक्षा पर रोक लगाई मध्य प्रदेश
    हरियाणा: करनाल में गिरफ्तार किए गए चार संदिग्ध, भारी मात्रा में हथियार बरामद खालिस्तान
    दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज से बढ़ने लगेगा पारा, फिर सताएगी गर्मी दिल्ली

    भारतीय जनता पार्टी

    भारत में विनायक दामोदर सावरकर इतनी विवादास्पद शख्सियत क्यों हैं? भारत की खबरें
    नागरिकता कानून: सरकार की तरफ से आयोजित बैठक में पहुंचे कुछ ही सितारे, ज्यादातर रहे गायब मुंबई
    छात्रों से मारपीट से लेकर 'देश विरोधी' नारे लगने तक, कब-कब चर्चा में रही JNU? दिल्ली
    भाजपा ने AAP को भेजा 500 करोड़ रुपये का नोटिस, जानें पूरा मामला ट्विटर

    सेलिब्रिटी की मौत

    मशहूर फ्रांसीसी अभिनेता गैस्पर्ड उलील का 37 साल की उम्र में निधन हॉलीवुड समाचार
    महान गायिका लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    लता मंगेशकर के ये गाने आपको अलग सफर पर ले जाएंगे बॉलीवुड समाचार
    'ऐ मेरे वतन के लोगों': जब लता मंगेशकर के गाने से भावुक हुए जवाहरलाल नेहरू बॉलीवुड समाचार

    सोनाली फोगाट

    हरियाणा: टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट ने कैमरे के सामने की अधिकारी की चप्पल से पिटाई हरियाणा
    थप्पड़ कांड: मारपीट की आरोपी भाजपा नेता सोनाली फोगाट गिरफ्तार, तुरंत जमानत भी मिली हरियाणा
    'बिग बॉस 14' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकती हैं हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025