NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    आम आदमी पार्टी समाचार
    शिवसेना समाचार
    राहुल गांधी
    अमित शाह
    भाजपा समाचार
    इसुदान गढ़वी
    तेजस्वी सूर्या
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / युवा नेता जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर उठाए सवाल
    राजनीति

    युवा नेता जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर उठाए सवाल

    युवा नेता जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर उठाए सवाल
    लेखन प्रमोद कुमार
    Aug 24, 2022, 06:24 pm 1 मिनट में पढ़ें
    युवा नेता जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस, पार्टी पर उठाए सवाल
    जयवीर शेरगिल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा

    नेतृत्व परिवर्तन की खबरों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में शेरगिल ने लिखा कि यह उन्हें यह कहते हुए दुख हो रहा है कि कांग्रेस में अब लोगों के हित में फैसले नहीं लिए जा रहे बल्कि ये उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित होते हैं, जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और जमीनी सच्चाई की अनदेखी कर रहे हैं।

    पार्टी के युवा नेताओं में शामिल हैं शेरगिल

    पंजाब से आने वाले शेरगिल पेशे से वकील हैं और पार्टी के युवा नेताओं में उनकी गिनती होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले काफी समय से उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस की अनुमति नहीं दी जा रही थी और वो इससे नाराज थे। उन्होने कहा कि पिछले आठ सालों में उन्होंने पार्टी के लिए सबकुछ किया। आज उन्हें नेतृत्व के करीबी लोगों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है।

    सोनिया और राहुल ने नहीं दिया समय- शेरगिल

    शेरगिल ने अपने पत्र में लिखा कि उनके इस्तीफा का कारण है कि अब कांग्रेस में फैसले जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए नहीं लिए जा रहे हैं। ये चाटुकारिता में लिप्त एक मंडली से प्रभावित हो रहे हैं। कांग्रेस के निर्णय अब जमीनी सच्चाई से दूर हैं। उन्होंने लिखा कि वो पिछले एक साल से सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें समय नहीं दिया जा रहा।

    दो अन्य नेताओं ने दिया महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा

    शेरगिल से पहले कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा ने महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफे दिए थे। बुधवार को वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्हें मंगलवार को ही यह पद सौंपा गया था। उनके बाद रविवार को आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस संचालन समिति से इस्तीफा दिया था। आनंद और आजाद दोनों ही बागी कांग्रेसियों के G-23 समूह में शामिल है।

    क्या है G-23?

    G-23 कांग्रेस के ऐसे नेताओं का समूह है जिन्होंने अगस्त, 2020 में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी में बड़े सुधारों की मांग की थी। इसमें शामिल नेताओं की संख्या 23 है और इसी से इस समूह को अपना नाम मिला है। इन नेताओं ने अपने पत्र में पार्टी अध्यक्ष से लेकर जिला स्तर तक, हर पद के लिए आंतरिक चुनाव कराने और अधिक प्रत्यक्ष नेतृत्व की मांग की थी।

    कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

    लंबे समय से नेतृत्व परिवर्तन की कोशिशों में लगी कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार, सोनिया गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कांग्रेस प्रमुख का पद संभालने को कहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई है। सूत्रों का कहना है कि राहुल गांधी के इनकार करने के बाद कांग्रेस गांधी परिवार से बाहर विकल्पों पर विचार कर कर रही है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    पंजाब
    सोनिया गांधी
    कांग्रेस समाचार
    अशोक गहलोत

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता- सर्वे नरेंद्र मोदी
    क्या कोविड-19 से प्रेरित था 'पठान' का म्यूटेटेड वायरस? श्रीधर राघवन ने कही ये बात पठान फिल्म
    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को स्पिन के साथ रिवर्स स्विंग का भी खतरा  भारतीय क्रिकेट टीम
    इंसानों से बेहतर सूंघने की क्षमता वाला रोबोट तैयार रोबोट

    पंजाब

    पंजाब: दिल्ली की तर्ज पर भगवंत मान सरकार ने शुरू किए 400 मोहल्ला क्लीनिक भगवंत मान
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में होगी हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड दिल्ली
    मध्य प्रदेश: लोगों का 20 रुपये में इलाज करने वाले डॉक्टर को मिला पद्मश्री सम्मान मध्य प्रदेश
    पंजाब: शराब की बोतल में भरा था कीटनाशक, पीकर 2 मजदूरों की मौत पंजाब पुलिस

    सोनिया गांधी

    गुलाम नबी आजाद की पार्टी के कई वरिष्ठ नेता वापस कांग्रेस में हुए शामिल जम्मू-कश्मीर
    दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कांग्रेस समाचार
    राजीव गांधी हत्याकांड: दोषियों की रिहाई के फैसले के खिलाफ केंद्र ने दायर की पुनर्विचार याचिका राजीव गांधी
    लोकसभा चुनाव के लिए बनी कांग्रेस टास्क फोर्स की सोमवार को पहली बैठक, खड़गे करेंगे अध्यक्षता कांग्रेस समाचार

    कांग्रेस समाचार

    अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट: LIC और SBI दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस अडाणी समूह
    भारत जोड़ो यात्रा के दौरान ऐसे कंटेनरों में रहे थे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें अंदर क्या-क्या है भारत जोड़ो यात्रा
    भारत जोड़ो यात्रा नफरत के खिलाफ, चुनाव जीतने के लिए नहीं- मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा
    कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर में समाप्त, राहुल गांधी बोले- लोगों ने मुझे प्यार दिया भारत जोड़ो यात्रा

    अशोक गहलोत

    सचिन पायलट के दावे पर गहलोत बोले- मेरे काम के कारण हुई थी 2018 में जीत राजस्थान
    राजस्थान: सचिन पायलट का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल- वसुंधरा राजे पर क्यों नहीं की कार्रवाई राजस्थान
    राजस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का निर्देश, रात 12 बजे के बाद बंद करने होंगे बार-क्लब राजस्थान
    सचिन पायलट चुनावी साल में ताकत दिखाने को तैयार, 16 जनवरी से शुरू करेंगे रैलियां सचिन पायलट

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023