NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / ऑटो की खबरें / देश में 2024 तक कोई नहीं खरीद पाएगा लेम्बोर्गिनी की कार, सभी मॉडल बिके
    अगली खबर
    देश में 2024 तक कोई नहीं खरीद पाएगा लेम्बोर्गिनी की कार, सभी मॉडल बिके
    2024 तक कोई नहीं खरीद पाएगा लेम्बोर्गिनी की कार

    देश में 2024 तक कोई नहीं खरीद पाएगा लेम्बोर्गिनी की कार, सभी मॉडल बिके

    लेखन अविनाश
    Aug 24, 2022
    09:30 pm

    क्या है खबर?

    विश्वभर में लेम्बोर्गिनी की गाड़ियों की जबरदस्त मांग है। अगर कोई भी कंपनी की किसी कार को खरीदने की योजना बना रहा है तो उसे 2024 तक इंतजार करना पड़ेगा।

    असल में कंपनी की सभी गाड़ियां 2024 तक के लिए आउट ऑफ स्टॉक हो गई हैं। कंपनी ने CEO स्टीफन विंकेलमैन ने यह जानकारी दी है।

    इटैलियन सुपरकार निर्माता को अपने लाइन-अप के विभिन्न मॉडलों के लिए जबरदस्त बुकिंग मिल रही है।

    आइये इसके बारे में जानते हैं।

    बयान

    "अधिक लोग खरीद रहे लेम्बोर्गिनी कार"

    इस बारे में बात करते हुए विंकेलमैन ने कहा, "हमारे पास काफी अधिक लोग लेम्बोर्गिनी कार खरीदने आ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि लोग ब्रांड पर भरोसा करते हैं। कंपनी भी सभी चीजों को सकारात्मक तरीके से चलाने के लिए यथासंभव प्रयास कर रही है।

    वेटिंग पीरियड

    लेम्बोर्गिनी की गाड़ियों पर चल रहा 18 महीने का वेटिंग पीरियड

    आपको बता दें कि लेम्बोर्गिनी के सभी मॉडलों पर 18 से 24 महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है।

    मांग में वृद्धि और हाल ही में ऑटोमोबाइल उद्योग को प्रभावित करने वाले सेमीकंडक्टर की कमी के कारण लगभग सभी कंपनियों को उत्पादन कम करना पड़ा है।

    हालांकि, कंपनी पिछले साल 5,090 गाड़ियों की बिक्री करने में कामयाब रही। वहीं, 2024 तक कंपनी हर मॉडल का हाइब्रिड वेरिएंट भी लॉन्च करने की योजना बना रही है।

    जानकारी

    भारत में इतने वाहन बेच चुकी है कंपनी

    रिपोर्ट्स की अनुसार, अब तक भारत में कंपनी 400 गाड़ियों की डिलीवरी कर चुकी है। लेम्बोर्गिनी इनकी बिक्री देश में उपलब्ध अपने तीन- दिल्ली, मुंबई और बंगलौर आउटलेट के माध्यम से करती है।

    मांग

    भारत में उरुस की है सबसे ज्यादा मांग

    कंपनी ने भारत में उरुस की 200 यूनिट्स की डिलीवरी पूरी कर ली है। देश में इस SUV का यह आंकड़ा लेम्बोर्गिनी ब्रांड की कुल बिक्री का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है।

    इस कार को 2017 में लॉन्च किया था और 2018 में कंपनी इसे भारत लेकर आई थी। दुनियाभर के बाजारों में कंपनी के लिए यह कार बेस्टसेलिंग साबित हुई है।

    अब तक कंपनी हुराकन और उरुस SUV की कुल 20,000 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    उरुस इलेक्ट्रिक भी लाएगी कंपनी

    कंपनी लेम्बोर्गिनी उरुस के इलेक्ट्रिक वेरिएंट पर भी काम कर रही है। इसे 2027 या 2028 में लॉन्च किया जा सकता है। दरअसल, लग्जरी कार निर्माता लेम्बोर्गिनी ने 2028 तक अपनी कारों की पूरी रेंज को इलेक्ट्रिक करने का निर्णय लिया है।

    ऑटोमोबाइल कंपनी लेम्बोर्गिनी ने इस साल के ग्रीन स्टार 2022 का पुरस्कार जीत लिया है।

    पर्यावरणीय स्थिरता के लिए किए गए निवेशों के लिए इटली में सबसे टिकाऊ कंपनी के रूप में मान्यता दी गई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लग्जरी कार
    लेम्बोर्गिनी
    लेम्बोर्गिनी उरुस
    कार न्यूज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    लग्जरी कार

    कप्तान विराट कोहली के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें विराट कोहली
    बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के पास हैं ये पांच महंगी लक्जरी कारें रेंज रोवर
    कार की कीमत से महंगे इस म्यूजिक सिस्टम की कीमत सुनकर दंग रह जाएंगे आप प्रीमियम फीचर्स
    फिल्म की सफलता से खुश होकर कमल हासन ने निर्देशक को गिफ्ट की यह शानदार कार गिफ्ट आइडिया

    लेम्बोर्गिनी

    लैंबॉर्गिनी उरुस ने बनाया रिकॉर्ड, बर्फीली सड़क पर 298kmph की रफ्तार से दौड़ी भारत की खबरें
    भारत में लॉन्च हुआ लैंबॉर्गिनी यूरस SUV का ग्रेफाइट कैप्सूल एडिशन, जानिए कार के फीचर्स भारत की खबरें
    भारत में लेम्बोर्गिनी की 300 कारें बिकीं, उरुस SUV की है सबसे ज्यादा डिमांड भारत की खबरें
    लेम्बोर्गिनी उरुस ने हासिल किया बड़ा मुकाम, चार सालों में बिक चुकी है 16,000 यूनिट ऑटोमोबाइल

    लेम्बोर्गिनी उरुस

    रैपर बादशाह ने खरीदी लेम्बोर्गिनी उरुस, जानें इस लग्जरी SUV की खासियतें लग्जरी कार

    कार न्यूज

    कारों में छह एयरबैग जल्द, यात्रियों की सुरक्षा के लिए काम कर रही सरकार- नितिन गडकरी नितिन गडकरी
    जल्द आएगा जीप कंपास SUV का पांचवी एनिवर्सरी एडिशन जीप कम्पास
    पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने खरीदी नई BMW X7 कार, जानिए कीमत और फीचर्स BMW कार
    दिल्ली: पेट्रोल पंप पर EV चार्जिंग स्टेशन लगाना होगा सस्ता, लाइसेंस शुल्क हुआ कम दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025