NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशियाई खेल
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    वनडे विश्व कप 2023
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / दिल्ली: AAP सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल
    दिल्ली: AAP सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल
    1/6
    राजनीति 1 मिनट में पढ़ें

    दिल्ली: AAP सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल

    लेखन भारत शर्मा
    Aug 24, 2022
    09:11 pm
    दिल्ली: AAP सरकार ने बुलाया विधानसभा का विशेष सत्र, विधायकों के साथ बैठक करेंगे केजरीवाल
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुलाई विधायकों की बैठक।

    नई शराब नीति के जरिए भ्रष्टाचार के आरोपों में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू होने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) और भाजपा आमने-सामने हैं। AAP नेता भाजपा पर खरीद-फरोख्त और धमकाकर सरकार गिराने का प्रयास करने का आरोप लगा रहे हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र बुलाया है। इसके अलावा उन्होंने अपने विधायकों की विशेष बैठक भी बुलाई है।

    2/6

    सुबह 11 बजे विधायकों से मुलाकात करेंगे केजरीवाल

    भाजपा की ओर से AAP विधायकों को पैसों का ऑफर देकर या धमकाकर तोड़ने का प्रयास करने की बात सामने आने पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने अपने सभी विधायकों की सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है। इसी तरह विधानसभा का विशेष सत्र भी बुलाया है।। AAP का आरोप है भाजपा ने जिस तरह से महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार को गिराया था, ठीक उसी तरह से दिल्ली सरकार को उखाड़ फेंकने का प्रयास कर रही है। यह बेहद गंभीर मुद्दा है।

    3/6

    राजनीतिक मामलों की बैठक के बाद किया निर्णय

    इससे पहले सुबह मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा था कि पिछले दो-तीन दिनों में AAP के कुछ विधायकों ने कहा है कि उन्हें CBI और ED की धमकी दी जा रही है और उन्हें पैसे का लालच दिया जा रहा है। यह बहुत गंभीर मुद्दा है। ऐसे में उन्होंने शाम 4 बजे अपने राजनीतिक मामलों की बैठक बुलाई थी। इस बैठक में भाजपा के प्रयासों पर चर्चा करने के बाद केजरीवाल ने सभी विधायकों की बैठक बुलाने का निर्णय किया है।

    4/6

    सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया था मुख्यमंत्री पद का ऑफर देने का आरोप

    इससे पहले सोमवार को मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उन्हें AAP को तोड़कर आने पर मुख्यमंत्री पद देने का ऑफर दिया था, लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रति अपनी वफादारी दिखाते हुए उसे ठुकरा दिया था। इसी तरह उन्होंने भाजपा पर AAP तोड़कर जाने पर सारे CBI और ED के केस बंद कराने का ऑफर देने का भी आरोप लगाया था। हालांकि, भाजपा ने बयान जारी कर उनके आरोपों को खारिज कर दिया था।

    5/6

    AAP सांसद संजय सिंह ने भी लगाए भाजपा पर आरोप

    इसी तरह बुधवार सुबह AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा नेताओं पर दिल्ली के AAP विधायकों को 20-25 करोड़ लेकर पार्टी न छोड़ने पर सिसोदिया जैसी कार्रवाई का सामना करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को तोड़ने का प्रयास विफल होने के बाद भाजपा अब विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है। उसके द्वारा दिल्ली सरकार गिराने की कोशिश की जा रही है।

    6/6

    इन विधायकों ने की संजय सिंह के आरोपों की पुष्टि

    संजय सिंह के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद AAP विधायक सोमनाथ भारती, संजीव झा, कुलदीप कुमार और अजय दत्त ने आरोपों की पुष्टि की थी। उन्होंने कहा था कि उनके परिचित भाजपा नेता ने उसने संपर्क कर AAP छोड़ने पर 20 करोड़ और अन्य विधायकों को लागने पर 25-25 करोड़ का ऑफर दिया था। इसके अलावा उन्होंने ऑफर स्वीकार न करने पर उपमुख्यमंत्री सिसोदिया जैसी कार्रवाई झेलने को तैयार रहने की धमकी भी दी थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अरविंद केजरीवाल
    महाराष्ट्र
    दिल्ली सरकार
    मनीष सिसोदिया
    भाजपा समाचार

    अरविंद केजरीवाल

    सांसद संजय सिंह का भाजपा पर आरोप, कहा- AAP विधायकों को दिया 20-25 करोड़ का ऑफर गुजरात
    दिल्ली: मां के अफेयर का पता चलने पर बच्ची की रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार दिल्ली पुलिस
    मनीष सिसोदिया का एक और दावा, कहा- भाजपा ने दिया था मुख्यमंत्री पद का ऑफर आम आदमी पार्टी समाचार
    नई शराब नीति: मनीष सिसोदिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर सकती है ED केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)

    महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र: शिंदे और ठाकरे गुट के विधायकों के बीच विधानसभा के बाहर झड़प, जमकर हुई नारेबाजी शरद पवार
    महाराष्ट्र: मिलिए IAS मिताली सेठी से, जो बच्चों की शिक्षा और स्वच्छता पर कर रहीं काम पंजाब
    पुणे: तांत्रिक की सलाह पर पत्नी को खुली जगह पर नग्न नहाने के लिए किया मजबूर पुणे
    महाराष्ट्र: मुंबई पुलिस को पाकिस्तानी नंबर से मिली 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी मुंबई

    दिल्ली सरकार

    रोहिंग्या मुसलमानों को दिल्ली में फ्लैट दिए जाने से संंबंधित पूरा विवाद क्या है? गृह मंत्रालय
    दिल्ली: बुनियादी सुविधाओं और सुरक्षा के साथ 250 फ्लैट में शिफ्ट होंगे रोहिंग्या शरणार्थी दिल्ली पुलिस
    दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हर रोज हो रही 8-10 मौतें, उपराज्यपाल ने जताई चिंता भारत की खबरें
    दिल्ली में सास और बहू की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस दिल्ली पुलिस

    मनीष सिसोदिया

    मनीष सिसोदिया का सनसनीखेज दावा- भाजपा ने दिया AAP तोड़ने पर केस बंद कराने का ऑफर आम आदमी पार्टी समाचार
    मनीष सिसोदिया का दावा- CBI ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर, विदेश जाने पर रोक लगाई गई नरेंद्र मोदी
    नई शराब नीति: CBI ने किन आरोपों को लेकर मनीष सिसोदिया पर छापा मारा है? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर छापेमारी के लिए पहुंची CBI दिल्ली पुलिस

    भाजपा समाचार

    बिहार: आज बहुमत साबित करेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार
    तेलंगाना: पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले निलंबित भाजपा विधायक को मिली जमानत तेलंगाना
    पश्चिम बंगाल: TMC नेता अनुब्रत मंडल की रिहाई के लिए CBI के विशेष न्यायाधीश को धमकी पश्चिम बंगाल
    तेलंगाना: भाजपा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले विधायक को किया निलंबित हैदराबाद
    अगली खबर

    राजनीति की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Politics Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023