वोलोडिमीर जेलेंस्की: खबरें
ट्रंप-पुतिन के बीच फोन पर हुई बातचीत, रूसी राष्ट्रपति ने दी 'बेहद नुकसानदायक नतीजों' की चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर बातचीत हुई है।
यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी की घटना, कम से कम 5 लोगों की मौत
यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किए जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने यह जानकारी दी है।
यूक्रेन पर फिर शुरू हुआ रूसी ड्रोन और मिसाइल हमला, 15 लोगों की मौत
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। बुधवार को रात भर रूस ने ड्रोन और मिसाइल दागे, जिसमें कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।
रूस और यूक्रेन ने 32 घंटे के लिए युद्ध रोका, ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर युद्धविराम
रूस और यूक्रेन ने ऑर्थोडॉक्टर ईस्टर के मौके पर एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमति जताई है। यह युद्धविराम 32 घंटे के लिए होगा।
4.25 लाख संभावित मौतें, 59 लाख विस्थापित; आंकड़ों में रूस-यूक्रेन युद्ध की भयावहता
रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को आज 4 साल हो गए हैं। ये दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यूरोप का अब तक का सबसे घातक युद्ध है।
रूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आमंत्रित किया
रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने जानकारी दी कि उसने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को आने का आमंत्रण दिया है।
रूस ने यूक्रेन की यात्री ट्रेन पर ड्रोन हमला किया, 12 की मौत
रूस और यूक्रेन के बीच रुक-रुककर हमले जारी हैं। मंगलवार देर रात रूसी ड्रोन ने खारकिव क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाया है, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।
रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, जेलेंस्की बोले- मॉस्को को युद्ध खत्म करना होगा
यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। युद्ध शुरू होने के बाद ये पहला मौका है, जब तीनों देशों ने एक साथ चर्चा की है।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का नववर्ष पर संबोधन, बोले- युद्ध समाप्त करने से 10 प्रतिशत दूर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने नववर्ष पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वह रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते से सिर्फ 10 प्रतिशत दूर हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने वोलोडिमीर जेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- रूस और यूक्रेन शांति समझौते के करीब
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 2 साल से चल रहे युद्ध को रुकवाने की कोशिश में लगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की।
ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात से पहले पुतिन बोले- अगर शांति वार्ता अस्वीकार की तो ताकत इस्तेमाल करेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के बीच आज फ्लोरिडा में अहम बैठक होनी है। इसमें यूक्रेन में युद्धविराम पर चर्चा होगी।
जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, रूस ने यूक्रेन पर दागे ड्रोन-मिसाइल
कल यानी 28 दिसंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान शांति प्रस्ताव पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने कहा है कि जेलेंस्की के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है, जब तक वे मंजूरी नहीं देते।
रूस-यूक्रेन में कूटनीतिक संतुलन साधने में जुटा भारत, पुतिन के बाद जेलेंस्की कर सकते हैं दौरा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की भारत आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी, 2026 में जेलेंस्की का भारत दौरा हो सकता है। इसे रूस और यूक्रेन के बीच भारत की संतुलन अपनाने की नीति के तौर पर देखा जा रहा है।
रूस ने 653 ड्रोन और 51 मिसाइलों से यूक्रेन पर किया हमला, 8 घायल
रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन पर 51 मिसाइलें और 653 ड्रोन दागे हैं। यूक्रेन का कहना है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 585 ड्रोन और 30 मिसाइलों को रोक लिया है, लेकिन देश भर में 29 स्थानों पर इनसे नुकसान हुआ है।
यूक्रेन को NATO सदस्यता नहीं, रूस की G-7 में वापसी; ट्रंप के शांति प्रस्ताव की बड़ी बातें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वे पद संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे। हालांकि, कई बैठकों के बाद अभी तक युद्ध खत्म नहीं हुआ है।
यूक्रेन के अहम शहर पोकरोव्स्क पर कब्जा कर सकता है रूस, सैनिकों में भीषण युद्ध जारी
यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। रूस जल्द ही पूर्वी यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण शहर पोकरोव्स्क पर कब्जा कर सकता है। रूसी सैनिक इस शहर में घुस चुके हैं और उनकी यूक्रेनी सैनिकों से झड़पें तेज हो गई हैं।
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच बुडापेस्ट में होने वाली बैठक रद्द, सामने आई वजह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। रूस द्वारा अपनी शर्तों के संबंध में अमेरिका को भेजे गए एक पत्र के बाद बैठक पर सहमति नहीं बन पाई है।
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमीर जेलेंस्की के बीच आज होगी मुलाकात, टॉमहॉक मिसाइलों पर चर्चा संभव
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज व्हाइट हाउस में अहम मुलाकात होने वाली है। इसमें जेलेंस्की यूक्रेन के लिए लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलों की मांग कर सकते हैं।
रूस के हमले से यूक्रेन में 5 नागरिकों की मौत, जेलेंस्की ने की कार्रवाई की मांग
रूस ने रविवार को यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से बड़ा हमला किया। इसमें अब तक कम से कम 5 आम नागरिकों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हैं।
रूस ने यूक्रेन में ट्रेन पर किया हमला, कम से कम 30 घायल
रूस ने यूक्रेन के उत्तरी सुमी क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन पर हमला किया है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा- रूस से युद्ध समाप्त होते ही पद छोड़ दूंगा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस के साथ युद्ध समाप्त होने के बाद वह पद छोड़ देंगे, उनका लक्ष्य युद्ध को समाप्त करना है।
रूस ने यूक्रेन पर दागे 619 ड्रोन और मिसाइलें, अगले सप्ताह ट्रंप से मुलाकात करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अगले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। उस दौरान वह उनसे यूक्रेन की सुरक्षा और रूस के खिलाफ प्रतिबंध बढ़ाने को लेकर चर्चा करेंगे।
रूस और यूक्रेन के बीच स्थगित हुई शांति वार्ता, पुतिन ने किया बातचीत से इनकार
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही शांति वार्ता रोक दी गई है। रूस ने शुक्रवार को कहा कि यूक्रेन के साथ शांति वार्ता स्थगित कर दी गई है।
वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भारत पर लगाए गए टैरिफ का किया समर्थन, कहा- ट्रंप का विचार सही
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत सहित रूस के साथ व्यापारिक संबंध रखने वाले व्यापारिक साझेदारों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने के फैसले का समर्थन किया है।
वोलोडिमीर जेलेंस्की कर सकते हैं भारत का दौरा, राजदूत बोले- दोनों पक्ष तैयारियां कर रहे
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की जल्द ही भारत आ सकते हैं। भारत में यूक्रेन के राजदूत ओलेक्सांद्र पोलिशचुक ने कहा है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की के भारत आने की संभावना है और तारीख को अंतिम रूप देने के लिए चर्चा चल रही है।
यूक्रेन में युद्धविराम के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रखीं ये 4 शर्तें
यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अलास्का में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की थी।
#NewsBytesExplainer: जेलेंस्की-पुतिन की मुलाकात या शांति समझौता, बड़ी बैठकों के बाद यूक्रेन में क्या होगा?
यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए एक के बाद एक बैठकों के दौर जारी हैं।
जेलेंस्की से मिलना चाहते हैं पुतिन, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने किया खुलासा
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन जब अलास्का दौरे पर आए थे, तब उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात पर हामी भरी थी।
डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन को फोन कर रखा जेलेंस्की के साथ बैठक का प्रस्ताव, जानिए योजना
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच शांति समझौते के तहत पूर्ण युद्ध विराम कराने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
यूक्रेन की अमेरिकी सुरक्षा गारंटी के लिए 83.5 लाख करोड़ रुपये के हथियार सौदे की पेशकश
अगर यूक्रेन का रूस से शांति समझौता हो जाता है, तो राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की अमेरिकी सुरक्षा गारंटी पाने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक बड़ा हथियार सौदा करेंगे।
डोनाल्ड ट्रंप और जेलेंस्की की मुलाकात, अमेरिकी राष्ट्रपति बोले- युद्ध समाप्त होने की "उचित संभावना"
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की सोमवार को अन्य यूरोपीय नेताओं के साथ अमेरिका के व्हाइट हाउस पहुंचे हैं। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका स्वागत किया।
पुतिन से मिलने के बाद ट्रंप बदले, कहा- यूक्रेन को न क्रीमिया मिलेगा और न NATO
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अलास्का में मिलने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सुर बदले हैं। अब वे यूक्रेन के वोलोडिमीर जेलेंस्की पर शांति समझौते का दबाव बना रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन और जेलेंस्की के साथ रखा त्रिपक्षीय वार्ता का प्रस्ताव
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के साथ एक त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन का प्रस्ताव रखा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के साथ बैठक को बताया सफल, किया शांति समझौते का आह्वान
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अलास्का के एंकोरेज शहर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक को सफल बताया है।
अलास्का में ट्रंप-पुतिन मुलाकात के बाद जेलेंस्की ने कहा- सोमवार को जाएंगे वाशिंगटन, सहयोग को तैयार
अमेरिका के अलास्का में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बैठक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भी ट्रंप से बातचीत की और अपना बयान जारी किया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन युद्धविराम पर दिया अहम बयान, कहा- अब जेलेंस्की पर है निर्भर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम को लेकर अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ अहम बैठक के बाद बड़ा बयान दिया है।
अमेरिका की भारत को चेतावनी, कहा- अगर पुतिन और ट्रंप की वार्ता बिगड़ी तो बढ़ेगा टैरिफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच 15 अगस्त को अलास्का में बेहद अहम बैठक होने वाली है। इससे पहले अमेरिका रूस पर दबाव बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री मोदी से की बात, दी रूसी हमलों की जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात से ठीक पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर लंबी बातचीत की।
डोनाल्ड ट्रंप-व्लादिमीर पुतिन की बैठक में जेलेंस्की भी हो सकते हैं शामिल, बैठकों का दौर जारी
15 अगस्त को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में अहम बैठक होनी है। इससे पहले कई अहम बैठकों के दौर जारी हैं।
रूस के हमले से यूक्रेन में 16 कैदियों की मौत, वोलोडिमीर जेलेंस्की ने की निंदा
रूस की ओर से सोमवार को यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी जापोरिज्जिया क्षेत्र की एक जेल पर किए गए हवाई हमले में कम से कम 16 कैदियों की मौत हो गई और 80 से अधिक अन्य घायल हो गए।
यूलिया स्विरीडेंको को यूक्रेन-अमेरिका खनिज सौदा कराने का इनाम मिला, यूक्रेन की नई प्रधानमंत्री बनाई गईं
रूस और यूक्रेन की जंग के बीच गुरुवार को पूर्व अर्थव्यवस्था मंत्री यूलिया स्विरीडेन्को को यूक्रेन का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया है।
रूस ने ड्रोन से कीव में आवासीय परिसर को बनाया निशाना, 14 की मौत
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच रात को रूस ने घातक ड्रोन और मिसाइलों से राजधानी कीव में एक आवासीय परिसर को निशाना बनाया।
यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला; 400 ड्रोन और 40 मिसाइल दागे, 80 घायल
रूस के खिलाफ 'ऑपरेशन स्पाइडरवेब' चलाए जाने के बाद रूस ने यूक्रेन पर बड़ा जवाबी हमला किया है। उसने करीब 400 ड्रोन और 40 मिसाइल दागी हैं, जिसमें 80 लोग घायल हुए हैं।