यूक्रेन युद्ध: खबरें
24 फरवरी, 2022 को रुस के यूक्रेन पर हमले के साथ यूक्रेन युद्ध की शुरूआत हुई।
फ्रांस ने G-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को क्यों किया आमंत्रित?
फ्रांस में अगले हफ्ते G-7 देशों का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए मेजबान फ्रांस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया है। भारत इस समूह का हिस्सा नहीं है, लेकिन पिछले कई सालों से आउटरीच देश या विशेष मेहमान के तौर पर बुलाया जाता रहा है। ये न्योता भारत-फ्रांस संबंधों के लिए भी अहम है।
देशों के बीच संघर्ष बढ़ा, द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंचा- अध्ययन
दुनिया में देशों के बीच आपसी उलझन और तनाव बढ़ता जा रहा है, जो द्वितीय विश्व युद्ध के बाद उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला; 656 ड्रोन और 73 मिसाइलें दागीं, 18 की मौत
रूस ने यूक्रेन पर ड्रोन और मिसाइलों से भीषण हमला किया है, जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए और 100 से अधिक घायल हो गए हैं। यूक्रेन के जापोरिजिया, खार्किव और निप्रोपेत्रोव्स्क क्षेत्रों पर रातभर हमले किए हैं।
यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस? अमेरिका से कहा- अपने नागरिकों को निकालो
खबर है कि रूस यूक्रेन पर बड़े हमलों की तैयारी कर रहा है। बीते दिन रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने रुबियो से कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों और राजनयिकों को कीव से बाहर निकाल ले।
रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल, तबाही का वीडियो सामने आया
रूस ने यूक्रेन पर हालिया समय का सबसे बड़ा हमला किया है। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।
रूस के ड्रोन-मिसाइल हमलों में ध्वस्त हुई यूक्रेन की आवासीय इमारत, अब तक 24 शव मिले
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जल्द ही युद्ध समाप्त करने के दावों के बीच लगातार 2 दिन राजधानी कीव पर ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल दागे, जिसका बड़ा नुकसान दिख रहा है।
व्लादिमीर पुतिन ने दिए यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत, बोले- संघर्ष अंत की ओर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष खत्म होने के करीब है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मामला समाप्त होने वाला है।"
यूक्रेन ने फिर बनाया रूसी तेल रिफाइनरी को निशाना; भीषण आग लगी, महीने में चौथा हमला
यूक्रेन ने एक बार फिर गुरुवार को रूस के एक तेल रिफाइनरी स्टेशन पर ड्रोन हमला किया है, जिससे केंद्र पर भीषण आग लग गई।
यूक्रेन पर फिर शुरू हुआ रूसी ड्रोन और मिसाइल हमला, 15 लोगों की मौत
रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। बुधवार को रात भर रूस ने ड्रोन और मिसाइल दागे, जिसमें कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।
रूस और यूक्रेन ने 32 घंटे के लिए युद्ध रोका, ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर युद्धविराम
रूस और यूक्रेन ने ऑर्थोडॉक्टर ईस्टर के मौके पर एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमति जताई है। यह युद्धविराम 32 घंटे के लिए होगा।
रूस ने यूक्रेन की यात्री ट्रेन पर ड्रोन हमला किया, 12 की मौत
रूस और यूक्रेन के बीच रुक-रुककर हमले जारी हैं। मंगलवार देर रात रूसी ड्रोन ने खारकिव क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाया है, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।
रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, जेलेंस्की बोले- मॉस्को को युद्ध खत्म करना होगा
यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। युद्ध शुरू होने के बाद ये पहला मौका है, जब तीनों देशों ने एक साथ चर्चा की है।
रूस ने खारकीव में ओस्कोल नदी का पुल तबाह किया, यूक्रेन के लिए कितना जरूरी था?
रूस की सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के खारकीव में अपनी बमबारी जारी रखी है। इस बार उसने खारकीव में एक पुल को उड़ा दिया है, जिससे यूक्रेन हथियारों की आपूर्ति करता था।
यूक्रेन के लिए 2025 साबित हुआ सबसे घातक, रूसी हमले में 2,500 लोग मारे गए
रूस और यूक्रेन के बीच वर्ष 2022 से चल रहे युद्ध में सबसे विनाशकारी साल 2025 रहा, जिसमें यूक्रेन के 2,500 नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी।
रूस का दावा, अमेरिका निर्मित यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया
रूस के एक सैन्य कमांडर ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान को S-300 वायु रक्षा प्रणाली की मदद से मार गिराया है।
रूस ने यूक्रेन पर दागी ताकतवर हाइपरसोनिक 'ओरेश्निक' मिसाइल
रूस ने गुरुवार रात को यूक्रेन के लविव पर अपनी ताकतवर हाइपरसोनिक 'ओरेश्निक' मिसाइल दागी है, जो अब तक के हमले में एक दुर्लभ उपयोग था।
नेपाल से लेकर इजरायल तक; 2025 में हुए तख्तापलट, विद्रोह और युद्धविरामों की कहानी
बीता साल यानी 2025 वैश्विक स्तर पर कई बड़ी राजनीतिक घटनाओं का गवाह रहा। बांग्लादेश और नेपाल जैसे भारत के पड़ोसी देश उथल-पुथल से गुजरे तो कई देशों में भी सेना ने तख्तापलट किया।
यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की का नववर्ष पर संबोधन, बोले- युद्ध समाप्त करने से 10 प्रतिशत दूर
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने नववर्ष पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि वह रूस के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए एक समझौते से सिर्फ 10 प्रतिशत दूर हैं।
रूस में पुतिन के सरकारी आवास पर यूक्रेनी हमले से प्रधानमंत्री मोदी चिंतित, जानिए क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सरकारी आवास पर कथित यूक्रेनी हमले को लेकर चिंता जताई है।
रूस में पुतिन के आवास पर यूक्रेनी हमले से ट्रंप नाराज, कहा- मैं बेहद गुस्से में
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर सोमवार रात को हुए कथित यूक्रेनी हमले से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बेहद नाराज हैं।
यूक्रेनी ड्रोन हमले में पुतिन के घर को बनाया गया निशाना, जेलेंस्की ने किया खारिज
रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया है कि सोमवार को एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक आवास को निशाना बनाया गया है।
डोनाल्ड ट्रंप ने वोलोडिमीर जेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- रूस और यूक्रेन शांति समझौते के करीब
रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 2 साल से चल रहे युद्ध को रुकवाने की कोशिश में लगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को यूक्रेनी समकक्ष वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की।
ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात से पहले पुतिन बोले- अगर शांति वार्ता अस्वीकार की तो ताकत इस्तेमाल करेंगे
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के बीच आज फ्लोरिडा में अहम बैठक होनी है। इसमें यूक्रेन में युद्धविराम पर चर्चा होगी।
जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, रूस ने यूक्रेन पर दागे ड्रोन-मिसाइल
कल यानी 28 दिसंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान शांति प्रस्ताव पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने कहा है कि जेलेंस्की के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है, जब तक वे मंजूरी नहीं देते।
रूस के मॉस्को में कार के नीचे रखे बम के फटने से रूसी जनरल की मौत
रूस की राजधानी मॉस्को में सोमवार को कार के नीचे रखे बम के फटने से एक वरिष्ठ रूसी जनरल की मौत हो गई।
गुजरात का युवक यूक्रेन में बना युद्धबंदी, रूसी सेना में भर्ती के लिए कैसे किया मजबूर?
गुजरात के मोरबी जिला निवासी साहिल मोहम्मद हुसैन (23) को यूक्रेन ने युद्ध बंदी बना लिया है, क्योंकि वह रूस की ओर से युद्ध लड़ रहा था।
रूस ने यूक्रेन से युद्ध लड़ने के लिए 202 भारतीयों को भर्ती किया, 26 मारे गए
रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए 200 से ज्यादा भारतीयों को अपनी सेना में भर्ती किया है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इनमें से 26 मारे गए हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है।
डोनाल्ड ट्रंप की बड़ी चेतावनी, कहा- तृतीय विश्व युद्ध का रूप ले सकता है रूस-यूक्रेन युद्ध
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर बड़ी चेतावनी दी है।
रूस-यूक्रेन में कूटनीतिक संतुलन साधने में जुटा भारत, पुतिन के बाद जेलेंस्की कर सकते हैं दौरा
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की भारत आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी, 2026 में जेलेंस्की का भारत दौरा हो सकता है। इसे रूस और यूक्रेन के बीच भारत की संतुलन अपनाने की नीति के तौर पर देखा जा रहा है।
रूस ने 653 ड्रोन और 51 मिसाइलों से यूक्रेन पर किया हमला, 8 घायल
रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन पर 51 मिसाइलें और 653 ड्रोन दागे हैं। यूक्रेन का कहना है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 585 ड्रोन और 30 मिसाइलों को रोक लिया है, लेकिन देश भर में 29 स्थानों पर इनसे नुकसान हुआ है।
मोदी-पुतिन के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता, यूक्रेन युद्ध पर शांतिपूर्ण समाधान का आश्वासन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट से सीधे हैदराबाद हाउस पहुंचे हैं। जहां उनका स्वागत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। यहां दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता जारी है।
पुतिन की चेतावनी, बोले- अगर यूरोप युद्ध चाहता है तो रूस तैयार है
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को कहा कि रूस यूरोपियन ताकतों के साथ युद्ध नहीं चाहता, लेकिन अगर यूरोप मॉस्को के साथ सीधी लड़ाई चाहता है तो वह लड़ने के लिए तैयार है।
यूक्रेन को NATO सदस्यता नहीं, रूस की G-7 में वापसी; ट्रंप के शांति प्रस्ताव की बड़ी बातें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वे पद संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे। हालांकि, कई बैठकों के बाद अभी तक युद्ध खत्म नहीं हुआ है।
अमेरिका के यूक्रेन-रूस शांति समझौते से जेलेंस्की को झटका? कीव को नहीं मिलेगा कब्जे वाला क्षेत्र
अमेरिका ने पिछले 4 साल से चल रहे यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए 28-सूत्रीय शांति समझौते का मसौदा तैयार कर लिया है।
यूक्रेन युद्ध खत्म करने की कोशिश, रूस के साथ 28-सूत्रीय योजना पर काम कर रहा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध समाप्त करने के लिए अंतिम कोशिश में जुट गए हैं। इसके लिए ट्रंप प्रशासन रूस के साथ 28-सूत्रीय योजना पर काम कर रहा है।
रूस का यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला, आवासीय इमारतों को नुकसान
रूस ने शुक्रवार तड़के यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों पर अचानक मिसाइल और ड्रोन हमला शुरू कर दिया, जिससे कई जगहों पर आग लग गई।
यूक्रेन के अहम शहर पोकरोव्स्क पर कब्जा कर सकता है रूस, सैनिकों में भीषण युद्ध जारी
यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। रूस जल्द ही पूर्वी यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण शहर पोकरोव्स्क पर कब्जा कर सकता है। रूसी सैनिक इस शहर में घुस चुके हैं और उनकी यूक्रेनी सैनिकों से झड़पें तेज हो गई हैं।
डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच बुडापेस्ट में होने वाली बैठक रद्द, सामने आई वजह
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। रूस द्वारा अपनी शर्तों के संबंध में अमेरिका को भेजे गए एक पत्र के बाद बैठक पर सहमति नहीं बन पाई है।
यूक्रेन युद्ध में फंसा हैदराबाद का युवक, कहा- मुझे यहां भेजने वाले एजेंट को न बख्शें
भारतीय युवकों को धोखे से रूस की सेना में भर्ती किए जाने का एक और मामला सामने आया है। तेलंगाना के रहने वाले मोहम्मद अहमद को कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी के नाम पर रूस भेजा गया। फिर वहां उन्हें जबरन रूसी सेना की ओर से यूक्रेन युद्ध में झोंक दिया गया।
अमेरिका ने रूसी तेल कंपनियों पर लगाए प्रतिबंध, ट्रंप बोले- पुतिन शांति को लेकर गंभीर नहीं
अमेरिका ने रूस की 2 सबसे बड़ी तेल कंपनियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका के ट्रेजरी विभाग के अनुसार, ये प्रतिबंध ओपन ज्वाइंट स्टॉक कंपनी रोसनेफ्ट ऑयल कंपनी (रोसनेफ्ट) और लुकोइल पर लगाए गए हैं।