LOADING...

यूक्रेन: खबरें

यूक्रेन पर बड़े हमले की तैयारी में रूस? अमेरिका से कहा- अपने नागरिकों को निकालो

खबर है कि रूस यूक्रेन पर बड़े हमलों की तैयारी कर रहा है। बीते दिन रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने रुबियो से कहा कि अमेरिका अपने नागरिकों और राजनयिकों को कीव से बाहर निकाल ले।

रूस ने यूक्रेन पर दागी हाइपरसोनिक ओरेश्निक मिसाइल, तबाही का वीडियो सामने आया

रूस ने यूक्रेन पर हालिया समय का सबसे बड़ा हमला किया है। बीती रात रूस ने यूक्रेन पर परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम ओरेश्निक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

रूस पर यूक्रेन के ड्रोन हमले में एक भारतीय श्रमिक की मौत, 3 अन्य घायल

यूक्रेन ने रविवार को रूस के मॉस्को क्षेत्र पर कई ड्रोन हमले किए हैं। इन हमलों में एक भारतीय श्रमिक की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए।

रूस ने कीव पर दागे ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल, एक की मौत

रूस और यूक्रेन का एक-दूसरे पर हमला जारी है। रूस ने गुरुवार तड़के राजधानी कीव पर एक साथ कई ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइल हमले किए हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने दिए यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत, बोले- संघर्ष अंत की ओर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध खत्म होने के संकेत दिए हैं। मॉस्को में विक्ट्री परेड समारोह के बाद एक आश्चर्यजनक बयान देते हुए पुतिन ने कहा कि यूक्रेन में संघर्ष खत्म होने के करीब है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मामला समाप्त होने वाला है।"

यूक्रेन ने फिर बनाया रूसी तेल रिफाइनरी को निशाना; भीषण आग लगी, महीने में चौथा हमला

यूक्रेन ने एक बार फिर गुरुवार को रूस के एक तेल रिफाइनरी स्टेशन पर ड्रोन हमला किया है, जिससे केंद्र पर भीषण आग लग गई।

यूक्रेन ने रूस की तुआपसे तेल रिफाइनरी पर फिर किया ड्रोन हमला, भीषण आग लगी

यूक्रेन ने एक बार फिर काला सागर बंदरगाह में स्थित रूस की तुआपसे तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला किया, जिससे रिफाइनरी में भीषण आग लग गई।

रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेनी ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लगी, एक की मौत

यूक्रेन ने रविवार की बीती रात दक्षिणी रूस के क्रास्नोडार में स्थित तुआपसे तेल रिफाइनरी पर घातक ड्रोन हमला किया, जिसके बाद क्षेत्र में भीषण आग लग गई।

यूक्रेन की राजधानी कीव में गोलीबारी की घटना, कम से कम 5 लोगों की मौत

यूक्रेन की राजधानी कीव में एक व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किए जाने से कम से कम 5 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। कीव के मेयर विटाली क्लित्स्को ने यह जानकारी दी है।

यूक्रेन पर फिर शुरू हुआ रूसी ड्रोन और मिसाइल हमला, 15 लोगों की मौत

रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया है। बुधवार को रात भर रूस ने ड्रोन और मिसाइल दागे, जिसमें कम से कम 15 लोगों के मारे जाने की खबर है।

रूस और यूक्रेन ने 32 घंटे के लिए युद्ध रोका, ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर युद्धविराम

रूस और यूक्रेन ने ऑर्थोडॉक्टर ईस्टर के मौके पर एक-दूसरे पर हमला न करने पर सहमति जताई है। यह युद्धविराम 32 घंटे के लिए होगा।

क्रीमिया में रूसी सैन्य विमान चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त, 29 लोगों की मौत

रूस का एक सैन्य विमान बुधवार तड़के क्रीमिया में एक चट्टान से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार 29 लोगों की मौत हो गई है।

यूक्रेन दूतावास ने UAPA मामले में 6 नागरिकों की गिरफ्तारी को साजिश बताया, रूस पर शक

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की ओर से गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत गिरफ्तार अपने 6 नागरिकों को लेकर यूक्रेन दूतावास ने चिंता जताई है।

NIA ने UAPA के तहत एक अमेरिकी नागरिक समेत 7 को दबोचा, जानिए पूरा मामला

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने म्यांमार में जातीय सशस्त्र समूहों और भारत में कुछ प्रतिबंधित समूहों को प्रशिक्षण देने के लिए भारत के रास्ते अवैध रूप से म्यांमार में प्रवेश करने के आरोप में एक अमेरिकी नागरिक सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 यूक्रेनी नागरिक हैं।

12 Mar 2026
खान-पान

यूक्रेन का ठंडा बोर्श्ट सूप आपको गर्मी से दिलाएगा छुटकारा, जानें बनाने का तरीका

बोर्श्ट एक पारंपरिक यूक्रेनी व्यंजन है, जो चुकंदर और कई अन्य सब्जियों से बनाया जाता है। यह एक ठंडा सूप है, जिसे गर्मियों में खासतौर पर पसंद किया जाता है।

4.25 लाख संभावित मौतें, 59 लाख विस्थापित; आंकड़ों में रूस-यूक्रेन युद्ध की भयावहता

रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध को आज 4 साल हो गए हैं। ये दूसरे विश्वयुद्ध के बाद यूरोप का अब तक का सबसे घातक युद्ध है।

16 Feb 2026
यात्रा

यूक्रेन: कीव घूमते समय यहां के इन 5 मशहूर समुद्र तटों पर जरूर जाएं

यूक्रेन अपने समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक धरोहर और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यहां की राजधानी कीव एक बड़ा शहर है, जो पर्यटकों को आकर्षित करता है।

09 Feb 2026
यात्रा

यूक्रेन की यात्रा पर जा रहे हैं? वहां के ये 5 पारंपरिक व्यंजन चखना न भूलें

यूक्रेन पूर्वी यूरोप का एक खूबसूरत देश है, जो अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के लिए जाना जाता है।

रूस के शीर्ष जनरल को मॉस्को में कई गोली मारी गई, हमलावर फरार

रूस की राजधानी मॉस्को में शुक्रवार को एक शीर्ष रूसी जनरल को गोली मार दी गई। वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रूस ने यूक्रेन की यात्री ट्रेन पर ड्रोन हमला किया, 12 की मौत

रूस और यूक्रेन के बीच रुक-रुककर हमले जारी हैं। मंगलवार देर रात रूसी ड्रोन ने खारकिव क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाया है, जिसमें कम से कम 12 लोग मारे गए हैं।

रूस, यूक्रेन और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता, जेलेंस्की बोले- मॉस्को को युद्ध खत्म करना होगा

यूक्रेन युद्ध को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हुई। युद्ध शुरू होने के बाद ये पहला मौका है, जब तीनों देशों ने एक साथ चर्चा की है।

रूस ने खारकीव में ओस्कोल नदी का पुल तबाह किया, यूक्रेन के लिए कितना जरूरी था?

रूस की सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन के खारकीव में अपनी बमबारी जारी रखी है। इस बार उसने खारकीव में एक पुल को उड़ा दिया है, जिससे यूक्रेन हथियारों की आपूर्ति करता था।

रूस का दावा, अमेरिका निर्मित यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया

रूस के एक सैन्य कमांडर ने दावा किया है कि उनकी सेना ने यूक्रेन के F-16 लड़ाकू विमान को S-300 वायु रक्षा प्रणाली की मदद से मार गिराया है।

यूक्रेनी ड्रोन हमले में पुतिन के घर को बनाया गया निशाना, जेलेंस्की ने किया खारिज

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने आरोप लगाया है कि सोमवार को एक यूक्रेनी ड्रोन हमले में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक आवास को निशाना बनाया गया है।

ट्रंप-जेलेंस्की की मुलाकात से पहले पुतिन बोले- अगर शांति वार्ता अस्वीकार की तो ताकत इस्तेमाल करेंगे

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की के बीच आज फ्लोरिडा में अहम बैठक होनी है। इसमें यूक्रेन में युद्धविराम पर चर्चा होगी।

जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप का बड़ा बयान, रूस ने यूक्रेन पर दागे ड्रोन-मिसाइल

कल यानी 28 दिसंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की से मुलाकात करने वाले हैं। इस दौरान शांति प्रस्ताव पर अहम चर्चा होने की उम्मीद है। हालांकि, इससे पहले ट्रंप ने कहा है कि जेलेंस्की के पास ज्यादा कुछ करने को नहीं है, जब तक वे मंजूरी नहीं देते।

रूस ने यूक्रेन से युद्ध लड़ने के लिए 202 भारतीयों को भर्ती किया, 26 मारे गए

रूस ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए 200 से ज्यादा भारतीयों को अपनी सेना में भर्ती किया है। युद्ध शुरू होने के बाद से अब तक इनमें से 26 मारे गए हैं। विदेश मंत्रालय ने संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में ये जानकारी दी है।

रूस-यूक्रेन में कूटनीतिक संतुलन साधने में जुटा भारत, पुतिन के बाद जेलेंस्की कर सकते हैं दौरा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की भारत आ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी, 2026 में जेलेंस्की का भारत दौरा हो सकता है। इसे रूस और यूक्रेन के बीच भारत की संतुलन अपनाने की नीति के तौर पर देखा जा रहा है।

रूस ने 653 ड्रोन और 51 मिसाइलों से यूक्रेन पर किया हमला, 8 घायल

रूस ने हाल के महीनों में यूक्रेन पर सबसे बड़ा हमला किया है। रूस ने यूक्रेन पर 51 मिसाइलें और 653 ड्रोन दागे हैं। यूक्रेन का कहना है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने 585 ड्रोन और 30 मिसाइलों को रोक लिया है, लेकिन देश भर में 29 स्थानों पर इनसे नुकसान हुआ है।

21 Nov 2025
#NewsBytesExplainer

यूक्रेन को NATO सदस्यता नहीं, रूस की G-7 में वापसी; ट्रंप के शांति प्रस्ताव की बड़ी बातें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि वे पद संभालने के कुछ ही दिनों के भीतर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कर देंगे। हालांकि, कई बैठकों के बाद अभी तक युद्ध खत्म नहीं हुआ है।

यूक्रेन के अहम शहर पोकरोव्स्क पर कब्जा कर सकता है रूस, सैनिकों में भीषण युद्ध जारी

यूक्रेन के साथ युद्ध में रूस को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है। रूस जल्द ही पूर्वी यूक्रेन के सबसे महत्वपूर्ण शहर पोकरोव्स्क पर कब्जा कर सकता है। रूसी सैनिक इस शहर में घुस चुके हैं और उनकी यूक्रेनी सैनिकों से झड़पें तेज हो गई हैं।

डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच बुडापेस्ट में होने वाली बैठक रद्द, सामने आई वजह

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। रूस द्वारा अपनी शर्तों के संबंध में अमेरिका को भेजे गए एक पत्र के बाद बैठक पर सहमति नहीं बन पाई है।

23 Oct 2025
अमेरिका

अमेरिकी प्रतिबंधों से बचने के लिए भारत रूसी तेल खरीद में कर सकता है कटौती- रिपोर्ट

अमेरिका और यूरोप द्वारा लगाए गए नए प्रतिबंधों के बाद भारत अपने सबसे बड़े आपूर्तिकर्ता रूस से कच्चे तेल के आयात में भारी कमी कर सकता है।

23 Oct 2025
हैदराबाद

यूक्रेन युद्ध में फंसा हैदराबाद का युवक, कहा- मुझे यहां भेजने वाले एजेंट को न बख्शें

भारतीय युवकों को धोखे से रूस की सेना में भर्ती किए जाने का एक और मामला सामने आया है। तेलंगाना के रहने वाले मोहम्मद अहमद को कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी के नाम पर रूस भेजा गया। फिर वहां उन्हें जबरन रूसी सेना की ओर से यूक्रेन युद्ध में झोंक दिया गया।

डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमीर जेलेंस्की के बीच आज होगी मुलाकात, टॉमहॉक मिसाइलों पर चर्चा संभव

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की और उनके अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप के बीच आज व्हाइट हाउस में अहम मुलाकात होने वाली है। इसमें जेलेंस्की यूक्रेन के लिए लंबी दूरी की टॉमहॉक मिसाइलों की मांग कर सकते हैं।

यूक्रेन में रूसी हमलों के बाद ब्लैकआउट, इमारतों में आग लगी

यूक्रेन की राजधानी कीव को रूस की वायुसेना ने शुक्रवार तड़के हवाई हमलों से पस्त कर दिया, जिसके पूरी राजधानी अंधेरे में डूब गई।

रूस-यूक्रेन युद्ध लड़ रहे भारतीय छात्र के आत्मसमर्पण का पूरा मामला क्या है?

यूक्रेन की सेना ने बताया है कि उसके सामने 22 साल के एक भारतीय नागरिक ने आत्मसमर्पण किया है, जो कथित तौर पर रूस की सेना के लिए लड़ रहा था।

रूस ने यूक्रेन में ट्रेन पर किया हमला, कम से कम 30 घायल

रूस ने यूक्रेन के उत्तरी सुमी क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन पर हमला किया है, जिसमें कई लोग हताहत हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कम से कम 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।

यूक्रेन को फंसाने के लिए पोलैंड पर नकली हमले कर सकता है रूस- रिपोर्ट

रूस और बेलारूस पोलैंड के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर झूठे हमले कर इसके लिए यूक्रेन को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। थिंक टैंक युद्ध अध्ययन संस्थान (ISW) ने ये चेतावनी दी है।

रूस ने कच्चे तेल के निर्यात पर क्यों लगाया प्रतिबंध और भारत पर क्या होगा असर?

टैरिफ से जुड़ी चिंताओं के बीच अब कच्चे तेल को लेकर भी बड़ी खबर सामने आई है। रूस ने 25 सितंबर से डीजल के निर्यात पर आंशिक प्रतिबंध लगा दिया है। इसके अलावा पेट्रोल के निर्यात पर पहले से लगे प्रतिबंध को इस साल के अंत तक बढ़ा दिया है।